सीजफायर के बाद ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर 50% टैक्स की दी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर के बाद बड़ा कदम उठाते हुए ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर 50 फीसद टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. यह फैसला वैश्विक व्यापार और जियो पॉलिटिकल हालात पर बड़ा असर डाल सकता है. ट्रंप प्रशासन एक तरफ जहां सख्ती दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत पर बातचीत भी जारी है.
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अस्थायी सीजफायर के बाद एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ा है. ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों के सभी सामानों पर तुरंत 50 फीसद का टैरिफ लगाया जाएगा. ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि “ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर अमेरिका को बेचे जाने वाले सभी सामानों पर तुरंत 50 फीसद का टैरिफ लगाया जाएगा, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा. इसमें कोई छूट या अपवाद नहीं होगा.”
सीजफायर के बाद आया बयान
यह बयान पश्चिम एशिया में ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद सामने आया है. तेहरान ने महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को अस्थायी रूप से फिर से खोलने पर सहमति जताई है. ट्रंप ने एक अलग पोस्ट में यह भी कहा कि उनका प्रशासन “ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने पर बातचीत कर रहा है.”
यूरेनियम एनरिचमेंट पर पूरी रोक
राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि वाशिंगटन ईरान के भीतर यूरेनियम एनरिचमेंट को पूरी तरह से रोकने पर जोर देने की योजना बना रहा है, साथ ही प्रतिबंधों में ढील देने और टैरिफ कम करने पर केंद्रित बातचीत शुरू करेगा. राष्ट्रपति ने युद्धविराम समझौते को इस्लामी गणराज्य के संबंध में “बेहद प्रोडक्टिव रिजिम चेंज” की शुरुआत बताया है.
ईरान के साथ मिलकर काम करेगा अमेरिका
ट्रंप ने जोर देकर कहा कि हालिया संघर्षों के मद्देनजर संयुक्त राज्य अमेरिका “ईरान के साथ मिलकर काम करने” के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, “अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, और हमने पाया है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन बहुत ही सफल और फलदायी रहा है. यूरेनियम एनरिचमेंट नहीं होगा.” साथ ही उन्होंने कहा कि “हम ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में ढील देने पर बातचीत कर रहे हैं और करते रहेंगे.”
कई मुद्दों पर बनी सहमति
ट्रंप ने कहा कि 15 बिंदुओं में से कई पर पहले ही सहमति बन चुकी है. उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि व्यापक वैश्विक राजनयिक समाधान की नींव अब सफलतापूर्वक रखी जा चुकी है. राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने के लिए ईरानी परमाणु केंद्रों की वर्तमान में “सटीक उपग्रह सर्विलांस” के माध्यम से निगरानी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Om Power Transmission IPO को Subscribe करें या नहीं? SBI Securities ने दी सलाह; जानें GMP का हाल
Latest Stories
दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली! ₹30,000 करोड़ की वसूली का बोझ आम जनता पर पड़ने के आसार
ट्रंप के टैरिफ का रिफंड आज से शुरू, जानें- किसे वापस मिलेगा पैसा और क्या है पूरा प्रोसेस
तेल का न्यू नॉर्मल: ब्रेंट और WTI क्रूड को लग सकता है एक और झटका, कीमतों में उतार-चढ़ाव अब किस बात का दे रहे संकेत
