LPG and Petrol price today: आज क्या है LPG , पेट्रोल और डीजल की कीमतें; चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा के कारण भारत की एलपीजी सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है. हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा हुआ है. खाड़ी देशों पर आयात निर्भरता और शिपिंग बाधाओं के कारण आने वाले दिनों में गैस कीमतों और सप्लाई पर असर पड़ सकता है. आइये पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की देश के अलग-अलग शहरों के लेटेस्ट कीमतों पर नजर डालते हैं.

पेट्रोल-डीजल & एलपीजी कीमत Image Credit: Canva

LPG and Petrol price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की एनर्जी सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है. इसके चलते तेल, एलपीजी और एलएनजी जैसे ऊर्जा रिसोर्स जो भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं, उनकी सप्लाई पर असर पड़ने लगा है. भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी और एलएनजी की आधे से ज्यादा मांग आयात के जरिए पूरी करता है और इसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है.ऐसे में देश के कई शहरों से एलपीजी की कमी की खबरें सामने आ रही हैं. आइये जानते हैं कि 11 मार्च को देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की क्या कीमतें चल रही हैं.

11 मार्च 2026 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

शहरघरेलू एलपीजी (14.2 kg)कमर्शियल एलपीजी (19 kg)
नई दिल्ली₹913.00₹1,884.50
कोलकाता₹939.00₹1,988.50
मुंबई₹912.50₹1,836.00
चेन्नई₹928.50₹2,043.50
गुरुग्राम₹921.50₹1,901.50
नोएडा₹910.50₹1,884.50
बेंगलुरु₹915.50₹1,958.00
भुवनेश्वर₹939.00₹2,029.00
पटना₹1,002.50₹2,133.50
लखनऊ₹950.50₹2,007.00
जयपुर₹916.50₹1,913.00
हैदराबाद₹965.00₹2,105.50
तिरुवनंतपुरम₹922.00₹1,912.00

11 मार्च हो पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹94.72₹87.62
मुंबई₹104.21₹92.15
कोलकाता₹103.94₹90.76
चेन्नई₹100.75₹92.34
अहमदाबाद₹94.49₹90.17
बेंगलुरु₹102.92₹89.02
नासिक₹95.50₹89.50
सूरत₹95.00₹89.00
पटना₹105.58₹93.80
इंदौर₹106.48₹91.88
चंडीगढ़₹94.30₹82.45
पुणे₹104.04₹90.57
लखनऊ₹94.69₹87.80
जयपुर₹104.72₹90.21
हैदराबाद₹107.46₹95.70

एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी

जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच 7 मार्च को देशभर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई. वहीं 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत करीब 114-115 रुपये बढ़कर दिल्ली में 1,883 रुपये हो गई.

गैस की कमी के बीच सरकार ने उठाए बड़े कदम

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण LPG सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच सरकार ने कई कदम उठाए हैं. गैस की कमी को रोकने के लिए सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है और रिफाइनरी कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा गया है. सरकार ने कुछ सेक्टरों के लिए 100 प्रतिशत गैस सप्लाई जारी रखने का निर्देश दिया है.

इसके अलावा, गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर भी नियम सख्त कर दिए गए हैं. घरेलू LPG सिलेंडर लेने के बाद अब अगली बुकिंग 25 दिन के बाद ही की जा सकेगी. सरकार का कहना है कि यह कदम जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए उठाया गया है.

इसे भी पढ़ें: LPG गैस सिलेंडर पर कितना लगता है GST? जानिए घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर पर कितना टैक्स