सैलून तक पहुंचीं USA-ईरान युद्ध की लपटें, इस राज्य में 20% तक महंगे हुए हेयरकट और शेविंग, जानें नए रेट
महाराष्ट्र में अब हेयरकट, शेविंग और अन्य ग्रूमिंग सेवाओं के लिए लोगों को अधिक पैसे खर्च करने होंगे. नाई समुदाय ने बाल काटने, शेव करने समेत अन्य सर्विस चार्ज में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की है, जो शनिवार से लागू हो गई है. बढ़ती महंगाई, सैलून में इस्तेमाल होने वाले सामान की बढ़ी कीमतों में इजाफे को इस फैसले की मुख्य वजह बताया जा रहा है.
Rate Hike of Hair Cut and Shave : महाराष्ट्र में अब बाल कटवाना और दाढ़ी बनवाना पहले के मुकाबले महंगा हो गया है. राज्य के नाई (बार्बर) समुदाय ने अपनी सर्विस की कीमतों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं. नाई संगठनों का कहना है कि सैलून में इस्तेमाल होने वाले सामान और अन्य खर्चों में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लेना पड़ा.
20% तक बढ़े रेट
नई दरों के अनुसार सामान्य हेयरकट के लिए अब ग्राहकों को 180 रुपये चुकाने होंगे. शेविंग के लिए 120 रुपये तय की गई है. वहीं, दाढ़ी ट्रिम कराने के लिए 150 रुपये देने होंगे. इसके अलावा हेड मसाज के लिए 180 रुपये और हेयर वॉश के लिए 120 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.
| सर्विस | नई दर (रुपये में) |
|---|---|
| सामान्य हेयरकट | ₹180 |
| शेविंग | ₹120 |
| दाढ़ी ट्रिमिंग | ₹150 |
| हेड मसाज | ₹180 |
| हेयर वॉश | ₹120 |
फेशियल और हेयर स्पा भी हुए महंगे
सिर्फ सामान्य सेवाएं ही नहीं, बल्कि प्रीमियम ग्रूमिंग सर्विस की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. अब फेशियल की शुरुआती कीमत 700 रुपये होगी, जबकि हेयर स्पा के लिए ग्राहकों को 600 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. इससे सैलून जाने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.
बढ़ती लागत बनी कीमतें बढ़ाने की वजह
महाराष्ट्र नाभिक महामंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि सैलून में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों और अन्य सामग्रियों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कई जरूरी वस्तुएं महंगी हो गई हैं, जिससे सैलून संचालकों का खर्च बढ़ा है.
एक लाख से ज्यादा सैलून होंगे प्रभावित
संगठन के अनुसार महाराष्ट्र में एक लाख से अधिक नाई की दुकानें और सैलून संचालित होते हैं. नई दरों का असर राज्यभर के अधिकांश स्थानीय सैलूनों पर देखने को मिलेगा. हालांकि, संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह दरें प्रीमियम और लग्जरी सैलूनों पर लागू नहीं होतीं, जहां हेयरकट की कीमतें पहले से ही 500 रुपये या उससे अधिक होती हैं.
Latest Stories
5 दिन में ₹18320 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹3460 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट
BHEL और SAIL से छिन सकता है ‘महारत्न’ का ताज, सरकार ने दिया 1 साल का अल्टीमेटम, कहां हो रही चूक?
HDFC MF के बाद ICICI प्रूडेंशियल एमसी ने भी सोने के बड़े निवेश पर लगाई रोक, गोल्ड मार्केट में ये क्या हो रहा?
