Rolex की पुरानी घड़ियां बना रही अमीर, 15 साल में 550 फीसदी रिटर्न; शेयर बाजार और प्रॉपर्टी भी फेल

Rolex की पुरानी प्री-ओन्ड घड़ियां लोगों को बड़ा मुनाफा दे रही हैं. Bob's Watches की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 15 सालों में इन घड़ियों ने 550 फीसदी तक का रिटर्न दिया है, जो शेयर बाजार और प्रॉपर्टी से भी ज्यादा है. GMT-Master II, Daytona और Datejust जैसे मॉडल्स की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है.

रोलेक्स की घड़ियां Image Credit:

Rolex Resale Value: क्या आपने कभी सोचा है कि एक पुरानी घड़ी किसी को अमीर बना सकती है? वैसे तो सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है. दरअसल अमेरिका की एक लग्जरी वॉच डीलर कंपनी Bob’s Watches की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 15 सालों में सेकेंड हैंड Rolex घड़ियों ने अमेरिकी शेयर बाजार और रियल एस्टेट जैसे बड़े निवेशों को भी मात दे दी है. यानी जो लोग साल 2010 के आसपास Rolex घड़ियां खरीदकर रखे हुए हैं, उनकी घड़ियां आज 550 फीसदी तक ज्यादा कीमत पर बिक रही हैं. ये रिटर्न ना सिर्फ शेयर बाजार बल्कि रियल एस्टेट जैसी इन्वेस्टमेंट से भी कहीं ज्यादा है.

कैसे मिल रहा है इतना फायदा?

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आपने साल 2010 में 2 लाख रुपये की कीमत में एक पुरानी Submariner या GMT-Master II खरीदी होती, तो इस समय उसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है. Rolex की घड़ियों की डिमांड समय के साथ लगातार बढ़ती जा रही है, खासकर प्री-ओन्ड यानी यूज्ड लेकिन अच्छी स्थिति वाली. इन घड़ियों की कीमत ब्रांड की रेयर वैल्यू और सीमित संख्या की वजह से तेजी से बढ़ रही है. इसके अलावा Rolex हर साल बहुत सीमित संख्या में ही घड़ियां बनाती है. जैसे-जैसे पुराने मॉडल्स मार्केट में कम होते जाते हैं, वैसे-वैसे उनकी कीमतें बढ़ती जाती हैं.

रोलेक्स घड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी

मॉडल नाम2010 की कीमत (₹)2025 की कीमत (₹)कुल बढ़ोतरी
GMT-Master II1,73,486.83 12,10,765506 %
Daytona10,00,62045,82,435358%
Datejust74,2055,46,635639%

इसे भी पढ़ें- ट्रंप टैरिफ बेअसर? नई एक्सपोर्ट स्कीम से बढ़ेगा निर्यात, जानें क्या है पूरी प्लानिंग और किन कारोबारियों को होगा फायदा

कितना फायदा हो चुका है अभी तक?

कुछ फेमस मॉडल्स ने जबरदस्त रिटर्न दिया है, उनमें शामिल है GMT-Master II. इसकी कीमत 2010 से अब तक 506 फीसदी बढ़ गई. अगर Daytona की बात करें तो इसकी कीमत में 358 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इस समय यह करीब 54 लाख रुपये की कीमत पर पहुंच गई है. वहीं Datejust सबसे ज्यादा बिकने वाला Rolex मॉडल है. बता दें कोविड महामारी के दौरान Rolex की सभी घड़ियों की कीमतों में इस तरह की तेजी आई. इन पुरानी घड़ियों की कीमतों में ऐसे तो दो सालों में ही करीब दोगुनी हो गई. इनमें Submariner का मॉडल भी शामिल है, जिसकी कीमत साल 2022 में अपने सबसे ज्यादा स्तर करीब 18.9 लाख रुपये तक पहुंच गई थी.

क्या है Rolex GMT-Master II कि खासियत ?

Rolex ने सबसे पहली GMT-Master घड़ी 1950 के दशक में Pan Am एयरलाइंस के पायलटों के लिए डिजाइन की थी. इसी के साथ Rolex ने न सिर्फ एक शानदार ट्रैवल वॉच का खाका तैयार किया, बल्कि इसे दुनिया की सबसे ज्यादा चाही जाने वाली घड़ियों में शामिल कर दिया. GMT-Master II की खासियत इसकी बिडायरेक्शनल घुमने वाली बेज़ल (bezel) है, जो दो रंगों में आती है. ये रंग दिन और रात को अलग-अलग दिखाते हैं और पायलट्स को एक नज़र में ही कई टाइम जोन ट्रैक करने में मदद करते हैं. इसकी कीमत करीब 17,99,900 रुपये हैं.

इसे भी पढ़ें- EU के प्रतिबंध के बाद लड़खड़ाई नयारा एनर्जी, अब संकट मोचक बनेगी सरकार?

Latest Stories

सरकार ने प्रमुख पेट्रोकेमिकल्स से कस्टम ड्यूटी हटाई, युद्ध से महंगाई का डर, इन सेक्टर्स को मिलेगी राहत

Silver Price Today: 2 अप्रैल को 12 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी, जानें दिल्ली-पटना समेत आपके शहर में क्या है भाव

Gold Price Today: 2279 रुपये सस्ता हुआ सोना, 24K और 22K गोल्ड के लेटेस्ट रेट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

2 अप्रैल से महंगी होगी IndiGo की फ्लाइट, ₹10000 तक बढ़ेंगे टिकट के दाम; यात्रियों पर बोझ बढ़ाएगा फ्यूल चार्ज

कौन है Oracle का मालिक, जिसके पास 16983 अरब रुपये की दौलत, फिर भी कंपनी ने रातों-रात भारत में 12000 कर्मचारियों को निकाला

महंगे हो सकते हैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स, पश्चिम एशिया में तनाव से दबाव में कॉस्मेटिक इंडस्ट्री; रॉ मैटेरियल की कीमतें बढ़ीं