₹49 में खाना, कोई ‘हिडन’ चार्ज नहीं! इस फूड डिलीवरी कंपनी का नया ऐप ‘Toing’ दिल्ली-NCR में भी लॉन्च, पुणे में मचा रहा धमाल
फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने अपना नया प्लेटफॉर्म “Toing” दिल्ली-NCR में लॉन्च कर दिया है. इस ऐप का मकसद कम कीमत में अच्छा खाना उपलब्ध कराना है. पुणे में सफल लॉन्च के बाद अब इसे दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी शुरू किया गया है.
Toing: महंगे फूड डिलीवरी ऐप्स से परेशान लोगों के लिए अब एक बड़ी राहत की खबर आई है. खासकर कॉलेज स्टूडेंट्स और जॉब करने वाले युवाओं के लिए अब सस्ता खाना ऑर्डर करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है. फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने अपना नया प्लेटफॉर्म “Toing” दिल्ली-NCR में लॉन्च कर दिया है. इस ऐप का मकसद कम कीमत में अच्छा खाना उपलब्ध कराना है.
पुणे में सफल लॉन्च के बाद अब इसे दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी शुरू किया गया है. Toing का फोकस उन लोगों पर है जो रोजाना बजट में खाना ऑर्डर करना चाहते हैं. इस ऐप पर आपको कम कीमत में कई तरह के खाने के ऑप्शन मिलेंगे, जिससे आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.
क्या है Toing ऐप
Toing, Swiggy का नया फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म है जो सस्ते खाने पर फोकस करता है. यह ऐप खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में खाना ऑर्डर करना चाहते हैं. पिछले 6 महीनों में यह ऐप देश के 11 शहरों में लॉन्च हो चुका है, जिसमें पुणे, आगरा, वडोदरा, गुवाहाटी, नासिक और नागपुर जैसे शहर शामिल हैं.
कितनी है कीमत
NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक Toing ऐप पर खाने की कीमत काफी कम रखी गई है. यहां आपको 49 रुपये से ही खाना मिलना शुरू हो जाता है. कई आइटम 100 रुपये से कम में मिल जाते हैं और ज्यादातर डिश 250 रुपये के अंदर होती हैं. सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई पैकेजिंग चार्ज या प्लेटफॉर्म फीस नहीं ली जाती.
क्या मिलेंगे ऑप्शन
इस ऐप पर दिल्ली-एनसीआर के कई बड़े रेस्टोरेंट जुड़े हुए हैं. इनमें Punjabi Anghithi, Bikanervala, Mithaas, Hira Sweets, KFC, Behrouz Biryani, Rollsking और La Pino’z Pizza जैसे नाम शामिल हैं. यहां आपको नॉर्थ इंडियन, बिरयानी, चाइनीज, डेजर्ट और फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर और मोमोज तक हर तरह का खाना मिल जाएगा.
Toing की सबसे बड़ी खासियत इसकी सस्ती कीमत और साफ बिलिंग है. ऐप पर जो कीमत दिखती है, वही आपको चुकानी होती है. इसमें कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं होता. इसके अलावा डिलीवरी चार्ज भी तय रहता है और अचानक बढ़ता नहीं है. इस ऐप पर करीब 1000 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स से ऑर्डर किया जा सकता है.
यूजर्स के लिए क्यों खास
यह ऐप खासकर स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. जो लोग रोज बाहर से खाना ऑर्डर करते हैं, उनके लिए यह बजट फ्रेंडली ऑप्शन है. Toing ऐप को अब तक 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं और इसकी रेटिंग 4.5 है. दिल्ली-एनसीआर जैसे बड़े और कॉम्पिटिशन वाले मार्केट में Toing लॉन्च करना Swiggy का बड़ा कदम माना जा रहा है. कंपनी का मानना है कि सस्ते खाने की डिमांड लगातार बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें: सोने की खान से कम नहीं ये EMS स्टॉक, 6400 करोड़ का ऑर्डर बुक, 45% रेवेन्यू ग्रोथ, मुनाफा भी डबल, रखें नजर
Latest Stories
Gold-Silver Price Today 28-02-2026: सोने में लगातार 7वें महीने तेजी जारी, इन फैक्टर्स से मिला सपोर्ट, MCX पर लुढ़के भाव
भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार, ₹22500 करोड़ के प्रोजेक्ट से चिपमेकर्स क्लब में एंट्री; गुजरात से शुरू होगी डिजिटल क्रांति
Fino Payments Bank के MD गिरफ्तार, GST कानून के तहत कार्रवाई, बैंक ने दी ये सफाई
