दवाइयां-शराब-प्रोसेस्ड फूड-कारें… भारत-EU ट्रेड डील से क्या-क्या होगा सस्ता, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और EU नेतृत्व ने इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर सहमति जताई है. इसे दोनों पक्षों का अब तक का सबसे बड़ा व्यापार समझौता बताया जा रहा है. इस समझौते के तहत हजारों यूरोपीय प्रोडक्ट पर लगने वाला भारी टैक्स यानी आयात शुल्क घटा दिया गया है. या खत्म कर दिया गया है.
India-EU Trade Deal: अगर आने वाले महीनों में विदेशी चॉकलेट खरीदते समय बिल थोड़ा कम लगे, या यूरोप से आई कार की कीमत पहले से कुछ लाख रुपये कम दिखे तो चौंकिएगा मत. इसकी वजह भारत और EU के बीच हुआ एक बड़ा व्यापार समझौता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और EU नेतृत्व ने इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर सहमति जताई है. इसे दोनों पक्षों का अब तक का सबसे बड़ा व्यापार समझौता बताया जा रहा है. इस समझौते के तहत हजारों यूरोपीय प्रोडक्ट पर लगने वाला भारी टैक्स यानी आयात शुल्क घटा दिया गया है या खत्म कर दिया गया है.
क्या है भारत-EU ट्रेड डील
भारत और EU के बीच हुए इस नए व्यापार समझौते में करीब 96.6 प्रतिशत यूरोपीय सामानों पर लगने वाला टैरिफ घटाया जाएगा या पूरी तरह हटाया जाएगा. अभी कई चीजों पर 50 से 150 प्रतिशत तक टैक्स लगता है. इस समझौते के बाद कई मामलों में यह टैक्स शून्य से 20 प्रतिशत तक आ सकता है. EU के मुताबिक इस डील से यूरोपीय कंपनियों को हर साल करीब 4 अरब यूरो की बचत होगी.
भारतीयों के लिए क्या होगा सस्ता
| प्रोडक्ट | मौजूदा टैरिफ (%) | नए टैरिफ (%) |
|---|---|---|
| मशीनरी और बिजली के उपकरण | 44 | 0 |
| विमान और अंतरिक्ष यान | 11 | 0 |
| ऑप्टिकल, चिकित्सा और सर्जिकल equipment | 27.5 | 0 for 90 of products |
| प्लास्टिक | 16.5 | 0 |
| Pearls, महंगे stones और मेटल्स | 22,5 | 20 प्रोडक्ट पर 0 और 36 फीसदी प्रोडक्ट पर टैरिफ में कमी |
| केमिकल्स | 22 | 0 |
| मोटर वाहन | 110 | 10 (quota of 250k) |
| मेटल और स्टील | 22 | 0 |
| दवाइयां | 11 | 0 |
| प्रोडक्ट | मौजूदा टैरिफ (%) | नए टैरिफ (%) |
| वाइन | 150 | 20% (प्रीमियम रेंज); 30% (मीडियम रेंज) |
| अल्कोहल | 150 तक | 40 |
| बियर | 110 | 50 |
| Olive Oil, margarine and other vegetable oils | 45 तक | 0 |
| Kiwis and pears | 33 | 10 in-quota |
| फ्रूट जूस और नॉन-अल्कॉहोलिक बियर | 55 तक | 0 |
| प्रोसेस्ड फूड (ब्रेड, पेस्ट्री, बिस्कुट, पास्ता, चॉकलेट, पालतू जानवरों का खाना) | 50 तक | 0 |
| शीप मीट | 33 | 0 |
| सॉसेज और अन्य मांस की तैयार चीजें | 110 तक | 50 |
ये भी पढ़ें- हो गई भारत और EU के बीच ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ इन सेक्टर को होगा बड़ा फायदा, जानें अभी कितना है टैरिफ
Latest Stories
India EU-FTA से भारत को बड़ा फायदा, इन सेक्टर्स को मिलेगा सीधा बूस्ट, देखें लिस्ट
मदर ऑफ ऑल डील्स से सस्ती होगी यूरोपियन Wine, व्हिस्की और Beer, 130 फीसदी तक घटेंगे दाम, देखें लिस्ट
India-EU ट्रेड डील की आ गई डिटेल, 90 फीसदी प्रोडक्ट पर टैरिफ घटा, इन पर लगेगा 0% टैक्स, जानें बाकी पर अब कितना रेट
