Henley Passport Index में 75वें स्थान पर पहुंचा भारत, 56 देशों का वीजा फ्री एंट्री, फिर एक बार सिंगापुर टॉप पर

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की ताजा रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंच गया है. अब भारतीय नागरिक 56 देशों में वीजा-फ्री, वीजा ऑन अराइवल या ई-वीजा सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं. हालांकि भारत अभी भी 2006 की अपनी सर्वश्रेष्ठ 71वीं रैंकिंग से पीछे है और कई देशों से नीचे बना हुआ है.

Henley Passport Index 2026 Image Credit: Money9live

Henley Passport Index: भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की सूची में भारतीय पासपोर्ट अब 75वें स्थान पर पहुंच गया है. साल 2026 की शुरुआत में भारत 80वें स्थान पर था, यानी लगभग 1 ही महीना में रैंकिंग में सुधार हुआ है. यह रैंकिंग Henley Passport Index द्वारा जारी की जाती है, जो International Air Transport Association (IATA) के डाटा पर आधारित होती है. इस इंडेक्स में 199 देशों के पासपोर्ट और 227 डेस्टिनेशन को शामिल किया जाता है. इसे पासपोर्ट की ताकत मापने का वैश्विक मानक माना जाता है और इसमें हर महीने अपडेट किया जाता है.

56 देशों में आसान यात्रा

नई रैंकिंग के अनुसार अब भारतीय नागरिक 56 देशों में बिना पहले से वीजा लिए यात्रा कर सकते हैं. इसमें तीन तरह की सुविधाएं शामिल हैं-

  • वीजा-फ्री एंट्री (बिना वीजा प्रवेश)
  • वीजा ऑन अराइवल (पहुंचने पर वीजा)
  • ई-वीजा या डिजिटल परमिट

हालांकि भारत की मौजूदा रैंकिंग 2006 के 71वें स्थान से अभी भी नीचे है. कई अन्य देशों के मुकाबले भारतीय पासपोर्ट धारकों को कम देशों में वीजा-फ्री प्रवेश मिलता है.

इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA)

भारतीय नागरिक अब Kenya, Seychelles और St. Kitts and Nevis जैसे देशों में इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) के जरिए यात्रा कर सकते हैं. इसके लिए पहले से ऑनलाइन अनुमति लेनी होती है.

वीजा ऑन अराइवल की सुविधा

भारतीयों को कई देशों में पहुंचने पर वीजा मिल जाता है. इनमें प्रमुख हैं —

  • Indonesia
  • Jordan
  • Maldives
  • Sri Lanka
  • Qatar
  • Zimbabwe

इसके साथ ही कई अफ्रीकी और एशियाई देश शामिल हैं.

ई-वीजा की सुविधा वाले देश

भारतीय नागरिक कई देशों के लिए ऑनलाइन ई-वीजा भी प्राप्त कर सकते हैं. इनमें ये देश शामिल हैं.

  • Singapore,
  • Malaysia,
  • Morocco,
  • Vietnam,
  • South Africa,
  • Türkiye,
  • United Arab Emirates

ये हैं टॉप 10 देश

रैंकदेशवीजा-फ्री एंट्री
1Singapore192
2Japan, South Korea187
3Sweden, United Arab Emirates186
4Belgium, Denmark, Finland, France, Germany, Ireland, Italy, Luxembourg, Netherlands, Norway, Spain, Switzerland185
5Austria, Greece, Malta, Portugal184
6Hungary, Malaysia, New Zealand, Poland, Slovakia, Slovenia183
7Australia, Croatia, Czechia, Estonia, Latvia, United Kingdom182
8Canada, Liechtenstein, Lithuania181
9Iceland180
10United States of America179

क्या हैं इसके मायने?

पासपोर्ट रैंकिंग में सुधार का मतलब है कि भारतीय नागरिकों के लिए विदेश यात्रा पहले की तुलना में आसान हुई है. हालांकि अभी भी कई विकसित देशों में यात्रा के लिए पहले से वीजा लेना जरूरी है. आने वाले समय में भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध मजबूत होने से पासपोर्ट की रैंकिंग और बेहतर हो सकती है.