T20 में पाकिस्तान के खिलाफ किन भारतीय खिलाड़ियों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के? जानें नंबर वन पर कौन

पाकिस्तान के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाने में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है. खासकर यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में छक्कों की बरसात किस भारतीय बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा की है.

भारत पाकिस्तान मैच Image Credit: AI

India vs Pakistan T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले फैंस के बीच आंकड़ों और रिकॉर्ड्स की चर्चा तेज हो गई है. खासकर यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में छक्कों की बरसात किस भारतीय बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा की है.

रेस में नंबर वन कौन?

espncricinfo के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 11 छक्के लगाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की कई यादगार पारियां रही हैं, जहां उन्होंने दबाव की स्थिति में बड़े शॉट्स खेलकर मैच का रुख बदला है.

इस लिस्ट में दूसरा स्थान भारत के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह का आता है. उन्होंने कुल 9 छक्के जड़े हैं युवराज सिंह का नाम सुनते ही आक्रामक बल्लेबाजी की छवि सामने आती है.

नई पीढ़ी के हिटर भी बना रहे हैं पहचान

भारतीय टीम की युवा बल्लेबाजी लाइनअप में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा भी तेजी से उभरते दिख रहे हैं. दोनों बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अब तक 7-7 छक्के लगा चुके हैं. यह आंकड़े इस बात का संकेत देते हैं कि आने वाले वर्षों में भारत की बल्लेबाजी और भी आक्रामक रूप ले सकती है.

रिकॉर्ड्स क्या कहते हैं भारत-पाक मुकाबलों पर?

अगर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान के खिलाफ भारी रहा है. खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल आठ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें भारतीय टीम ने 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल एक मैच में सफलता मिली है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित दोनों टीमों में कई मैच-विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा संभालेंगे. ऐसे में फैंस की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि आगामी मुकाबले में कौन सा बल्लेबाज़ छक्कों के रिकॉर्ड्स में नया चेप्टर जोड़ता है.

इसे भी पढ़ें- मिनटों में हाईवे बनेगा रनवे, असम में 4.2 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी तैयार, जानें खासियत






Latest Stories

15 से 18 फरवरी के बीच पंजाब, यूपी समेत इन इलाकों में होगी बारिश, दिल्ली में 27 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

ट्रेन-मेट्रो की बढ़ेगी रफ्तार, कैबिनेट ने ₹18,509 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और नोएडा मेट्रो विस्तार को दी मंजूरी

Henley Passport Index में 75वें स्थान पर पहुंचा भारत, 56 देशों का वीजा फ्री एंट्री, फिर एक बार सिंगापुर टॉप पर

IND vs PAK: मैच से पहले बिगड़ेगा मौसम, क्या बारिश बिगाड़ेगी हाई-वोल्टेज मुकाबले का खेल? यहां देखें पूरी डिटेल

India vs Pakistan T20 Match: धोनी का मुरीद है ये पाकिस्तानी स्पिनर, हरभजन से लेकर हर दिग्गज कह रहे हैं बचके भारत, जानें क्या है खतरा

रैंकिंग में टॉप, मैदान पर ढेर! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 23 रन का झटका, ये बने असली हीरो