Cooling off period in Insurance: क्या है पॉलिसी को कैंसिल करने के नियम
इंश्योरेंस खरीदते समय अक्सर ऐसा होता है कि लोग एजेंट की बातों में आकर पॉलिसी ले लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि वो उनके हिसाब से सही नहीं है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या उस पॉलिसी को बिना नुकसान या पेनॉल्टी के कैंसिल किया जा सकता है? इसका जवाब है – हां, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप “कूलिंग ऑफ पीरियड” के भीतर कदम उठाएं. कूलिंग ऑफ पीरियड वह अवधि होती है जो पॉलिसी खरीदने के बाद मिलती है, ताकि आप उसे अच्छी तरह पढ़ और समझ सकें.
अगर इस दौरान आपको लगता है कि यह पॉलिसी आपकी जरूरतों के अनुरूप नहीं है, तो आप उसे रद्द कर सकते हैं. यह अवधि आम तौर पर 15 दिन की होती है (ऑनलाइन पॉलिसी के लिए 30 दिन तक). इस दौरान पॉलिसी रद्द करने पर प्रीमियम का रिफंड भी मिलता है, हालांकि कुछ मामूली चार्जेज कट सकते हैं. यह जानना भी जरूरी है कि कूलिंग ऑफ पीरियड और वेटिंग पीरियड अलग-अलग होते हैं.
More Videos
Insurance for All by 2047: हर नागरिक तक बीमा पहुंचाने के लक्ष्य पर क्या बोले एक्सपर्ट्स?
युद्ध में क्या काम आता है ट्रेवल इंश्योरेंस? जानिए नियम और क्लेम की सच्चाई
प्रीमियम भरने के बाद भी नहीं मिला क्लेम? हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
