बिना प्रीमियम मिलेगा ₹7 लाख तक का बीमा! जानिए क्या है EDLI स्कीम
Employees’ Deposit Linked Insurance Scheme (EDLI) एक ऐसी सरकारी बीमा योजना है जो हर प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़े कर्मचारी को जीवन बीमा कवरेज देती है, वह भी बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के. इस स्कीम के तहत, यदि किसी कर्मचारी की सर्विस के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को अधिकतम 7 लाख रुपये तक का बीमा लाभ मिलता है. यह कवरेज स्वतः सभी PF खाताधारकों पर लागू होता है, यानी अलग से किसी आवेदन या मेडिकल जांच की आवश्यकता नहीं होती.
EDLI स्कीम का उद्देश्य कर्मचारियों के परिवार को आर्थिक सुरक्षा देना है ताकि किसी अप्रत्याशित स्थिति में उन्हें वित्तीय संकट का सामना न करना पड़े. इसे EPF (Employees’ Provident Fund) से लिंक किया गया है, और इसका प्रीमियम नियोक्ता द्वारा EPFO को जमा किया जाता है. इस योजना के तहत मिलने वाला यह कवरेज लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा है. ज्यादा जानकारी के लिए पूरा वीडियो देखें, वीडियो में विस्तार से जानकारी दी गई है.
More Videos
Insurance for All by 2047: हर नागरिक तक बीमा पहुंचाने के लक्ष्य पर क्या बोले एक्सपर्ट्स?
युद्ध में क्या काम आता है ट्रेवल इंश्योरेंस? जानिए नियम और क्लेम की सच्चाई
प्रीमियम भरने के बाद भी नहीं मिला क्लेम? हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
