क्या आपके पास हैं इस बैंक के शेयर? 7 साल बाद निवेशकों पर बरसेगा बोनस का पैसा, जानें पूरी डिटेल्स
एक बैंक से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है, जिससे इसके शेयरहोल्डर्स को बड़ी राहत या खुशी मिल सकती है. बैंक ने एक अहम तारीख तय की है और इसकी पुष्टि खुद एक्सचेंज को दी गई सूचना से होती है. अब सबकी नजरें उस दिन की बैठक पर टिकी हैं.
Karur Vysya Bank bonus issue: चेन्नई स्थित करूर वैश्य बैंक एक बार फिर अपने निवेशकों को खुशखबरी देने की तैयारी में है. बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि वह 24 जुलाई को बोर्ड मीटिंग आयोजित करने जा रहा है, जिसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो यह पिछले सात वर्षों में पहली बार होगा जब बैंक बोनस देने जा रहा है.
अब तक तीन बार दे चुका है बोनस
यह मौका बैंक की कुल चौथी बोनस इश्यू की पेशकश होगा. इससे पहले करूर वैश्य बैंक ने अपने शेयरधारकों को 2002 में 1:1, 2010 में 2:5, और 2018 में 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर दिए थे. इसका मतलब है कि 2002 में हर एक शेयर पर एक बोनस मिला था, 2010 में हर 5 शेयर पर दो बोनस शेयर और 2018 में हर 10 शेयर पर एक बोनस शेयर जारी किया गया था.
बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट यानी किस दिन तक शेयर खरीदने वालों को बोनस मिलेगा, इसका ऐलान अभी नहीं हुआ है. इसी दिन यानी 24 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे भी जारी होंगे, जिससे निवेशकों को बैंक की वित्तीय सेहत का भी अंदाजा लगेगा.
यह भी पढ़ें: सब्सक्रिप्शन के लिए अगले हफ्ते खुल सकता है NSDL IPO, कंपनी ने तीन साल में दिया 60 करोड़ का डिविडेंड
शेयर ने हाल में दिखाई है मजबूती
शुक्रवार को करूर वैश्य बैंक का शेयर 0.8 फीसदी गिरकर 268.3 रुपये पर बंद हुआ, जो कि इसके 52-वीक हाई 277.5 रुपये के बेहद करीब है. पिछले एक महीने में इस शेयर में 10 फीसदी और एक साल में 19 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. अब सबकी नजरें 24 जुलाई पर टिकी हैं, जब बैंक इस बड़े फैसले पर मुहर लगा सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Jio Platforms IPO: दूसरे दिन रिटेल कैटेगरी फुल, अब तक 3.47 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Jio Platforms IPO: पहले दिन 3.1 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, ₹3.2 लाख करोड़ की डिमांड, QIB का हिस्सा 9.4 गुना भरा
Carlsberg IPO: भारत में आने वाला है बड़ा IPO, ₹6,600 करोड़ जुटाने की तैयारी
