AI से अब म्यूचुअल फंड्स भी हिले, तूफान में उड़े ₹50000 करोड़; Gen AI के डर से डगमगाया IT सेक्टर का सिंहासन

हाल के दिनों में IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है, जिससे म्यूचुअल फंड्स को बड़ा नुकसान हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी की शुरुआत से ही IT स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह जनरेटिव AI को माना जा रहा है, जिससे यह डर है कि आने वाले समय में IT कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है.

AI से अब म्यूचुअल फंड्स भी हिले Image Credit: AI/Money9 live

Mutual Funds: AI तेजी से दुनिया को बदल रहा है. लेकिन इस नई तकनीक का असर अब शेयर बाजार पर भी दिखने लगा है. खासकर भारत के IT सेक्टर पर इसका दबाव बढ़ता नजर आ रहा है. हाल के दिनों में IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है, जिससे म्यूचुअल फंड्स को बड़ा नुकसान हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी की शुरुआत से ही IT स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह जनरेटिव AI को माना जा रहा है, जिससे यह डर है कि आने वाले समय में IT कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है. यही कारण है कि बाजार में बिकवाली बढ़ी है.

म्यूचुअल फंड्स को 50 हजार करोड़ का नुकसान

फरवरी 2026 में IT स्टॉक्स में गिरावट के कारण म्यूचुअल फंड्स को करीब 50 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. जनवरी के अंत में जहां टॉप 10 IT कंपनियों में म्यूचुअल फंड्स का निवेश 3.56 लाख करोड़ रुपये था, वहीं 13 फरवरी तक यह घटकर 3.04 लाख करोड़ रुपये रह गया. Infosys में सबसे ज्यादा निवेश है. इसमें म्यूचुअल फंड्स का निवेश घटकर 1.14 लाख करोड़ रुपये रह गया, जिससे करीब 22,600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. TCS में भी करीब 8,600 करोड़ रुपये और HCL Tech में करीब 5,800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

कंपनीजनवरी में निवेश (₹ करोड़)अभी निवेश (₹ करोड़)नुकसान (₹ करोड़)शेयर गिरावट (%)
Infosys1,36,5341,13,94522,589-16.6%
TCS62,26953,6638,606-13.8%
HCL Tech40,88535,0825,802-14.2%
Tech Mahindra32,85028,9333,917-12.0%
Persistent Systems21,56419,5681,995-9.2%
Coforge20,85617,1833,673-17.7%
Mphasis15,82014,0811,739-10.9%
Wipro12,78411,5541,230-9.6%
LTIMindtree8,1726,9971,175-14.4%
Hexaware Tech4,8203,876944-19.5%
Cyient4,2173,689528-12.6%
KPIT Tech3,9043,228675-17.3%
OFSS3,8613,304556-14.5%
सोर्स: मनी कंट्रोल

IT स्टॉक्स में लगातार गिरावट

फरवरी में Infosys का शेयर करीब 16.5 प्रतिशत गिरा है. TCS में 14 प्रतिशत और HCL Tech में 14.2 प्रतिशत की गिरावट आई है. Tech Mahindra, Wipro और अन्य IT कंपनियों के शेयर भी गिरे हैं. निफ्टी IT इंडेक्स भी इस दौरान करीब 14 प्रतिशत नीचे आया है. अन्य कंपनियों जैसे Tech Mahindra, Coforge, Mphasis और Wipro में भी हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

AI से बढ़ी चिंता

IT स्टॉक्स में गिरावट की एक बड़ी वजह AI है. नई तकनीक के आने से यह डर है कि भविष्य में सॉफ्टवेयर और IT सर्विस की मांग कम हो सकती है. कुछ कंपनियों ने ऐसे टूल लॉन्च किए हैं जो कई काम कम समय में कर सकते हैं. इससे IT कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है. एक्सपर्ट का मानना है कि AI के कारण IT कंपनियों की ग्रोथ आने वाले 1 से 2 साल तक दबाव में रह सकती है. हालांकि लंबी अवधि में AI नए मौके भी दे सकता है.

इसे भी पढ़ें- 3 साल में पहली बार म्यूचुअल फंड बने नेट सेलर, फरवरी में 4100 करोड़ की बिकवाली से हलचल, क्या है संकेत?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.