जनवरी में Quant Mid Cap Fund की बड़ी बिकवाली, ITC समेत इन शेयरों से एक्जिट, जानें कहां बढ़ाई होल्डिंग
फंड ने Reliance Industries के 20.25 लाख शेयर बेचे. दिसंबर में जहां इसके पास 30.85 लाख शेयर थे, वहीं जनवरी में यह घटकर 10.59 लाख शेयर रह गए. इसके अलावा GMR Airports के करीब 96 लाख और IRB Infrastructure Developers के 30.19 लाख शेयर भी बेचे गए.
Quant Mutual Fund की स्कीम Quant Mid Cap Fund ने जनवरी में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया. फंड ने ITC समेत चार शेयरों से पूरी तरह एग्जिट किया और रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित कुछ अन्य शेयरों में हिस्सेदारी घटाई. फंड ने जनवरी में ITC के 50 लाख शेयर बेचे जिनकी बाजार कीमत करीब 201 करोड़ रुपये थी. इसके अलावा फंड ने LIC Housing Finance, Tata Power Company और Biocon से भी पूरी तरह निकासी कर ली. LIC Housing Finance के 22.04 लाख, Tata Power के 46.75 लाख और Biocon के 7.80 लाख शेयर पोर्टफोलियो से बेच दिए गए.
RIL और अन्य शेयरों में हिस्सेदारी घटाई
फंड ने Reliance Industries के 20.25 लाख शेयर बेचे. दिसंबर में जहां इसके पास 30.85 लाख शेयर थे, वहीं जनवरी में यह घटकर 10.59 लाख शेयर रह गए. इसके अलावा GMR Airports के करीब 96 लाख और IRB Infrastructure Developers के 30.19 लाख शेयर भी बेचे गए.
इन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी
जनवरी में फंड ने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी भी की. SBI Cards and Payment Services के 3.48 लाख शेयर जोड़े गए, जिससे कुल हिस्सेदारी 30.09 लाख शेयर हो गई, जो दिसंबर में 26.60 लाख थी. इसके अलावा Oracle Financial Services Software के 87,952 शेयर भी पोर्टफोलियो में जोड़े गए.
दो नए शेयर पोर्टफोलियो में शामिल
जनवरी में फंड ने दो नए स्टॉक शामिल किए. NMDC के 64.38 लाख शेयर और Nippon Life India Asset Management के 11.05 लाख शेयर खरीदे गए, जिससे ये दोनों पहली बार पोर्टफोलियो का हिस्सा बने.
इन 13 शेयरों में कोई बदलाव नहीं
फंड ने 13 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं किया. इनमें Tata Communications, Escorts Kubota, Aurobindo Pharma, United Breweries, Godrej Properties, Life Insurance Corporation of India, Premier Energies और Anthem Biosciences जैसे शेयर शामिल हैं.
पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या घटी
जनवरी में फंड के पोर्टफोलियो में 20 शेयर रहे, जबकि दिसंबर 2025 में यह संख्या 22 थी. पोर्टफोलियो 17 सेक्टर में फैला हुआ है. NAV के अनुपात में सबसे ज्यादा आवंटन Aurobindo Pharma में करीब 9.90 प्रतिशत है, जबकि Tata Communications में 8.55 प्रतिशत निवेश है.
AUM में 10 प्रतिशत की गिरावट
31 जनवरी 2026 तक फंड का एयूएम 7283 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2025 में 8057 करोड़ रुपये था. यानी महीने दर महीने करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
फंड की रणनीति और प्रदर्शन
यह स्कीम 20 मार्च 2001 को लॉन्च हुई थी और इसका बेंचमार्क Nifty Midcap 150 है. फंड का मकसद मिड-कैप कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है. स्कीम कम से कम 65 प्रतिशत निवेश मिड कैप शेयरों में रखती है और हाल में प्राइवेट सेक्टर बैंकों में एक्सपोजर बढ़ाया गया है. शुरुआत से अब तक फंड ने 12.67 प्रतिशत रिटर्न दिया है. पिछले तीन साल में 14.19 प्रतिशत और पिछले पांच साल में 19.83 प्रतिशत रिटर्न रहा है. कुल मिलाकर, जनवरी में फंड ने सेक्टर रोटेशन और मुनाफावसूली की रणनीति अपनाते हुए पोर्टफोलियो में अहम बदलाव किए हैं.
इसे भी पढ़ें- इस शेयर में लगा अपर सर्किट, ₹80 करोड़ निवेश की खबर के बाद बदला सेंटीमेंट! भाव ₹20 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
