Budget 2026 में शादीशुदा टैक्सपेयर्स को मिलेगी बड़ी राहत! 8 लाख तक टैक्स छूट की उम्मीद, जानें क्या है मांग

Budget 2026 में शादीशुदा जोड़ों को जॉइंट टैक्स रिटर्न का विकल्प मिल सकता है. प्रस्ताव के तहत पति पत्नी मिलकर एक टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकेंगे. इसमें परिवार स्तर पर 6 से 8 लाख रुपये तक की टैक्स छूट संभव है. इससे एक कमाई वाले परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा.

शादीशुदा जोड़ों को जॉइंट टैक्स रिटर्न का विकल्प मिल सकता है. Image Credit: money9live

Joint Taxation Option: अगर आप शादीशुदा हैं और परिवार की पूरी जिम्मेदारी एक ही कमाई पर चल रही है, तो Budget 2026 आपके लिए राहत लेकर आ सकता है. सरकार के सामने शादीशुदा जोड़ों को जॉइंट टैक्स रिटर्न भरने का विकल्प देने की मांग रखी गई है. इस व्यवस्था में पति पत्नी मिलकर एक टैक्स रिटर्न फाइल कर सकेंगे. परिवार को 6 से 8 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिल सकती है. इससे मंथली खर्च और बढ़ती महंगाई का दबाव कुछ कम हो सकता है. मिडल क्लास परिवारों के लिए यह एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.

क्या फायदा होगा

अगर घर में कमाने वाला सिर्फ एक सदस्य है, तो अभी आपको पूरा टैक्स बोझ अकेले उठाना पड़ता है. जॉइंट टैक्सेशन से परिवार स्तर पर टैक्स कैलकुलेशन होगा. इससे टैक्सेबल इनकम कम हो सकती है. ज्यादा छूट मिलने से हर साल टैक्स बचत संभव होगी. यह सिस्टम खासतौर पर सिंगल इनकम फैमिली के लिए फायदेमंद रहेगा. घरेलू बजट को संभालना आपके लिए आसान हो सकता है.

कैसे गिना जा सकता है टैक्स

प्रस्ताव के अनुसार पति पत्नी एक ही टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकेंगे. इसमें परिवार के लिए 6 से 8 लाख रुपये तक टैक्स फ्री लिमिट हो सकती है. जो फिलहाल 4 लाख रुपये तक है. सैलरी पाने वाले कपल को स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा अलग-अलग मिल सकता है. इससे आपकी नेट टैक्स देनदारी और कम होगी. टैक्स प्लानिंग पहले से ज्यादा सरल हो सकती है.

क्यों सरकार इस विकल्प पर विचार कर रही है

हाल के टैक्स बदलावों के बाद अब सरकार परिवार आधारित टैक्स सिस्टम पर ध्यान दे रही है. आज भी कई परिवार एक ही इनकम पर निर्भर हैं. अलग- अलग टैक्स रिटर्न सिस्टम उनकी वास्तविक आर्थिक स्थिति को नहीं दिखाता. इसी वजह से पॉलिसी लेवल पर जॉइंट टैक्सेशन पर गंभीर चर्चा हो रही है. ICAI जैसी संस्थाएं भी इस मांग का समर्थन कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- 2025 में Nifty ने कराया इंतजार, गोल्ड-सिल्वर ने किया धमाल! 2026 में कैसे करें निवेश? Sanjay Kathuria ने बताई स्ट्रैटेजी

Budget 2026 में क्या उम्मीद रखें

अगर Budget 2026 में जॉइंट टैक्सेशन का ऐलान होता है, तो यह पर्सनल टैक्स सिस्टम में बड़ा सुधार होगा. इसके लिए इनकम टैक्स कानून में बदलाव जरूरी होगा. हालांकि प्रक्रिया जटिल हो सकती है, लेकिन फायदा सीधे आपके परिवार तक पहुंचेगा. आने वाला बजट शादीशुदा टैक्सपेयर्स के लिए राहत भरा साबित हो सकता है.