TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

राशन कार्ड में कैसे जोड़े नए सदस्‍य का नाम, यहां देखें जरूरी दस्‍तावेज और प्रक्रिया

राशना कार्ड का यूज न सिर्फ किफायती दरों पर अनाज पाने बल्कि दूसरे सरकारी योजनाओं के लाभ लेने में भी किया जाता है. राशन कार्ड का इस्‍तेमाल बतौर पहचान पत्र भी किया जाता है इसलिए अगर घर में किसी बच्‍चे का जन्‍म हुआ है या शादी के बाद नया सदसय शामिल हुआ है तो राशन कार्ड में इसे तुरंत अपडेट कराएं.

राशन कार्ड में कैसे जोड़े नए सदस्‍य का नाम Image Credit: tv9 bharatvarsh/freepik

अगर आपके घर में किसी बच्‍चे का जन्‍म हुआ है या शादी के बाद परिवार में नया सदस्‍य जुड़ा है तो उसका नाम राशन कार्ड में तुरंत जुड़वा लेना चाहिए. इससे न सिर्फ किफायती दरों पर अनाज ले सकेंगे बल्कि दूसरे सरकारी योजनाओं के लाभ लेने में भी आसानी होगी. राशन कार्ड का इस्‍तेमाल बतौर पहचान पत्र भी किया जाता है इसलिए इसे तुरंत अपडेट करना चाहिए. इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके भी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.

कब पड़ती है राशन कार्ड अपडेट की जरूरत?

राशनकार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट कराना होगा. उदाहरण के तौर पर अगर कोई लड़की शादी के बाद अपने पति के घर रहती है तो उसे अपना सरनेम और एड्रेस बदलवाना होगा. साथ ही पति के घर में पहले से बनें राशन कार्ड में अपना नाम भी दर्ज कराना होगा.

नाम जुड़वाने की प्रक्रिया

लड़की को शादी के बाद राशन कार्ड में अपना नाम जुड़वाने के लिए सबसे अपने अपने आधार कार्ड पर मौजूद एड्रेस और सरनेम को बदलवाना होगा. इसके लिए वह अपने विवाह प्रमाणपत्र व हलफनामे का इस्‍तेमाल कर सकती है. आधार में जरूरी जानकारी अपडेट कराने के बाद नए आधार कार्ड की डिटेल पति के ​एरिया में मौजूद खाद्य विभाग अधिकारी को देनी होगी. यहां वे आपको एक फॉर्म देंगे. जिसे भरकर और जरूरी दस्‍तावेजों की कॉपी अटैच करके आप अपना नाम राशन कार्ड में ऐड कर सकती हैं.

ऑनलाइन भी जोड़ सकते हैं नाम

आप चाहे तो ऑनलाइन वेरिफिकेशन के जरिए भी नए सदस्य का नाम जुड़वा सकते हैं. इसके लिए आपको राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. चूंकि हर राज्‍य के खाद्य आपूर्ति विभाग अलग-अलग होते हैं, इसलिए इसे ध्‍यान में रखकर वेबसाइट चुनें. नए राशन कार्ड में अपना नाम जोड़ने के लिए आपको अपने पुराने राशन कार्ड से नाम हटाना होगा. इन सबके लिए आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए.

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्‍तावेज

  • बच्चे का नाम जुड़वाने के लिए घर के मुखिया का राशन कार्ड (फोटोकॉपी और ओरिजिनल दोनों). बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और बच्चे के माता पिता दोनों का आधार कार्ड.
  • बहु का नाम जुड़वाने के लिए लड़की के माता पिता के घर में जो राशन कार्ड था उसमें से नाम हटाने का प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट, पति का राशन कार्ड (फोटोकॉपी एवं ओरिजिनल दोनों) और महिला का आधार कार्ड.

राशन कार्ड में नए सदस्‍य का नाम ऑनलाइन जोड़ने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने राज्‍य के अनुसार खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अगर आपने पोर्टल पर पहले से अपना अकाउंट बनाया हुआ है तो आप इस पर लॉग-इन करें. अगर अकाउंट नहीं है तो पहले रजिस्‍ट्रेशन करें.
  • अकाउंट लॉग इन करने के बाद आपको नए सदस्य का नाम जोड़ने का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा.
  • अब इसमें पूछी गई सभी जानकारियां भरें. जिस नए सदस्य का नाम जोड़ रहे हैं उसके प्रमाण के रूप में कुछ डॉक्यूमेंट्स अटैच करने होंगे.
  • फॉर्म को सही से भरने के बाद मिलान करें और इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
  • आपको आपके आवेदन की एक रसीद मिलेगी, जिस पर एक खास नंबर लिखा होगा.
  • इस नंबर की मदद से आप अपने एप्‍लीकेशन के स्‍टेटस को चेक कर सकेंगे
  • प्रक्रिया के पूरे होने के कुछ समय बाद ही आपका नया राशन कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा.