आप भी लेते हैं पर्सलन लोन? तो समझें सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन का पूरा गणित
पर्सनल लोन लेने वाले हैं, सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन में क्या फर्क होता है. इनको लेने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है. अगर ये सब प्रश्न आपके मन में है तो आप ठीक जगह हैं. हम आपको बताते हैं कि इनमें अंतर क्या है.
अगर आपने ने भी कभी पर्सनल लोन लिया होगा. या फिर कभी लोन लेने गए होंगे तो सिक्योर्ड लोन और अनसिक्योर्ड लोन मतलब कि सुरक्षित और असुरक्षित लोन के बारे में सुना होगा. पर्सनल लोन के इन दो कैटेगरी में लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं. आइए हम आपको बताते है कि इनमें क्या फर्क है.
ब्याज दर
सुरक्षित और असुरक्षित दोनों तरह की लोन की ब्याज दरों में फर्क होता है. सुरक्षित लोन पर कम ब्याज देना होता है. वहीं, असुरक्षित लोन पर ज्यादा ब्याज देना होता है.
सिक्योरिटी
सिक्योर्ड लोन बिना किसी सिक्योरिटी के नहीं मिलता है. जैसे कि आपकी कुछ प्रॉपर्टी हुई या और कुछ असेट्स. इनको बिना रखे आपको सिक्योर्ड लोन नहीं मिलेगा. वहीं, असुरक्षित लोन के लिए किसी भी तरीके की सिक्योरिटी की जरूरत नहीं होती है.
पर्पस ऑफ लोन
दोनों तरीके के लोन के पर्पस में भी फर्क होता है. सुरक्षित लोन को बिना किसी कारण के नहीं लिया जा सकता है. मतलब कि इस तरीके का लोन इश्यू कराते समय आपको अपनी प्रॉपर्टी जैसे कार, घर को बैंक के पास गिरवी रखना होगा. इससे इतर असुरक्षित लोन के लिए किसी भी तरीके लिए किसी पर्पस की जरूरत नहीं होती है.
लोन की सीमा
सुरक्षित और असुरक्षित दोनों तरह के लोन में पैसों की सीमा तय होती है. दोनों में अलग-अलग चीजों पर निर्भर करती है. सुरक्षित लोन वैल्यू और एसेट के हिसाब से मिलता है. वहीं, असुरक्षित लोन व्यक्ति की इनकम पर डिपेंड करता है.
डॉक्यूमेंट
लोन लेने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट हैं जो सभी प्रकार के लोन के लिए जरूरी है, जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और सैलरी स्लिप शामिल हैं. इसके अलावा अगर आप सिक्योर्ड लोन लेना चाहते हैं तो आपको आपने ने जो एसेट जमा किए हैं वो आपके नाम पर होने चाहिए. इसके अलावा अनसिक्योर्ड लोन के लिए आपको अपनी जरूरत पर लोन मिल जाएगा. कुछ बेसिक कागजात ही लगेंगे.
Latest Stories
सीनियर सिटीजन्स की मौज! दो सरकारी बैंक PNB और Canara Bank ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी? एक साल में क्या-क्या हुआ, जानिए
8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों की 6 बड़ी मांगें, सैलरी और भत्तों में क्या होगा बड़ा बदलाव?
