दिल्ली में प्लॉट खरीदना होगा और भी महंगा, DDA ने लिए ये बड़े फैसले, देना होगा एक्सट्रा चार्ज
दिल्ली में प्लॉट खरीदना अब और भी महंगा होने जा रहा है. दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भूमि दरों में बड़े बदलाव किए है. इस बदलाव का सीधा असर प्लॉट के कीमतों पर पड़ेगा.

DDA Update on Flats and Plots: दिल्ली में प्लॉट खरीदना अब और भी महंगा होने जा रहा है. दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भूमि दरों में बड़े बदलाव किए है. इस बदलाव का सीधा असर प्लॉट के कीमतों पर पड़ेगा. अगर दिल्ली में कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी को लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराना चाहते है तो अब आपको अधिक कन्वर्जन फीस चुकाना होगा.
DDA द्वारा कन्वर्जन फीस में दस फीसदी तक का बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है. इसमें कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और मल्टी लेवल कार पार्किंग भी शामिल है. इससे अब इन प्रॉपर्टी को लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने में ज्यादा कन्वर्जन फीस लगेगा. DDA ने इसके अलावा प्लॉटों और फ्लैटों के आवंटन के लिए डेवलप्ड एरिया में Pre-determined rates ( PDR) में भी नए वित्तीय वर्ष में दस फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है.
आसान शब्दों में समझे तो अब DDA द्वारा शहर में विकसित किए गए जगहों पर सौ गज का प्लॉट खरीदता है, तो DDA की PDR दरों के तहत एक्सट्रा रकम चुकानी होगी. इन सब के अलावा उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में कई और भी अहम फैसले लिए गए. इसका सीधा असर आप पर दिखेगा. ऐसे में आइए इन फैसलों को एक एक कर देखते है.
इन योजनाओं में डीडीए ने आवंटित किया फंड
विकास कार्य | क्षेत्र/परियोजना | बजट (करोड़ रुपये में) |
---|---|---|
बुनियादी ढांचा विकास | सड़क, सीवर, जल आपूर्ति, बिजली, स्ट्रीट लाइट (नरेला, द्वारका, रोहिणी) | 4140 |
दिल्ली मेट्रो फेज-4 | परिवहन परियोजनाएं (वित्तीय वर्ष 2025-26) | 75 |
मल्टीलेवल कार पार्किंग | नेहरू प्लेस, बीकाजी कामा प्लेस, नेताजी सुभाष प्लेस | 38 |
दिल्ली ग्रामोदय अभियान | शहरी ग्रामीण गांवों का विकास | 959 |
बरसाती नाले | द्वारका सेक्टर-2, 5, 8, रानी खेड़ा, रोहिणी सेक्टर-40 | 145 |
साफ-सफाई और हरित दिल्ली | यमुना डूब क्षेत्र और अन्य हिस्से | 82 |
भारत वंदना पार्क | द्वारका सेक्टर-20 | 100 |
बायोडायवर्सिटी पार्क | रखरखाव | 46 |
हरित क्षेत्र विकास | दिल्ली में हरियाली बढ़ाने के लिए | 204 |
पार्कों का पुनर्विकास | दिल्ली चलो पार्क, घाटा मस्जिद पार्क, सद्भावना पार्क, उर्दू अकादमी पार्क | 19 |
खेल परिसर | द्वारका, रोहिणी, द्वारका गोल्फ कोर्स | 250 |
Latest Stories

Pro Stock Trader बनना चाहते हैं? जान लें पांच सबसे बड़ी गलतियां, जिनसे अक्सर फेल होते हैं नए खिलाड़ी

NCR Real Estate Boom में ग्रेटर नोएडा शीर्ष पर, पांच साल में 98 फीसदी बढ़े प्रॉपर्टी के दाम : एनारॉक

ग्रेटर नोएडा बनेगा NCR का नया गेटवे, 1850 करोड़ में बनेगा रेलवे स्टेशन, यूपी-बिहार के लोगों को फायदा
