TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

शॉर्ट सेलर्स की बढ़ीं मुश्किलें ! Groww के 30 लाख शेयर नीलामी में, जानें क्या होगा आगे?

जब कोई शॉर्ट सेलर डिलीवरी देने में नाकाम रहता है, तो एक्सचेंज क्लोज-आउट करता है. इसमें खरीदार को ट्रेड प्राइस से 20–25 फीसदी ज्यादा रकम दी जाती है और यह पेनल्टी बेचने वाले को भरनी पड़ती है. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी ने शेयर 100 रुपये में खरीदा, तो डिलीवरी ना मिलने पर एक्सचेंज उसे 125 रुपये तक का भुगतान कर देगा, पर शेयर नहीं देगा.

Groww Image Credit: Canva, tv9

Billionbrain Garage Ventures (Groww) के शेयर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. इसके पीछे की वजह है इसके पीछे की ताबड़तोड़ रैली. अब ऐसी खबर सामने निकलकर सामने आ रही है कि Groww के करीब 30 लाख शेयर मंगलवार को NSE की नीलामी विंडो में चले गए. यह स्थिति बताती है कि कैसे बड़ी संख्या में शॉर्ट सेलर्स ने लिस्टिंग के बाद आए तेजी भरे रैली का गलत अंदाजा लगाया.

शॉर्ट सेलर्स की गलत चाल!

लिस्टिंग के बाद स्टॉक में तेज उछाल को देखते हुए कई ट्रेडर्स ने यह मानकर शॉर्ट सेल किया कि शेयर कीमत जल्दी ठंडी पड़ जाएगी. वे शेयर बेच तो गए, लेकिन उनके पास डिलीवरी के लिए शेयर थे ही नहीं. उम्मीद थी कि दिन के आखिर में सस्ते दाम पर खरीदकर डिलीवरी दे देंगे. लेकिन इसके उलट हुआ. शेयर लगातार चढ़ता गया, डिलीवरी का इंतजाम नहीं हो सका और हजारों शेयर नीलामी सेटलमेंट में पहुंच गए.

Groww के शेयर्स में जबरदस्त मांग

Groww की लिस्टिंग 12 नवम्बर को हुई थी और सिर्फ चार कारोबारी सत्रों में शेयर अपने 109 रुपये के इश्यू प्राइस से लगभग 90 फीसदी ऊपर चला गया. इसका मार्केट कैप 1.17 लाख करोड़ रुपये पार कर चुका है, जो BSE Ltd (1.15 लाख करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है. इसके साथ ही कंपनी Tata Consumer, Max Healthcare, Apollo Hospitals और Dr Reddy’s जैसे कई निफ्टी कंपनियों से भी आगे निकल गई है.

शॉर्ट पोजीशन वालों पर तगड़ा जुर्माना

मनीकंट्रोल के मुताबिक, जब कोई शॉर्ट सेलर डिलीवरी देने में नाकाम रहता है, तो एक्सचेंज क्लोज-आउट करता है. इसमें खरीदार को ट्रेड प्राइस से 20–25 फीसदी ज्यादा रकम दी जाती है और यह पेनल्टी बेचने वाले को भरनी पड़ती है. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी ने शेयर 100 रुपये में खरीदा, तो डिलीवरी ना मिलने पर एक्सचेंज उसे 125 रुपये तक का भुगतान कर देगा, पर शेयर नहीं देगा.

इसे भी पढ़ें- 79 दिन में पैसा ट्रिपल, इस मल्टीबैगर शेयर ने किया गजब का कमाल, अब प्रमोटर को लेकर आई बड़ी अपडेट!

भारी पेनल्टी ने बढ़ाया दबाव

जानकारों का कहना है कि यह एक परफेक्ट शॉर्ट स्क्वीज का केस है. जहां उपलब्ध डिलीवरी बेहद कम है और इंट्रा-डे में शॉर्ट पोजीशन लेकर फंसे ट्रेडर्स को भारी पेनल्टी झेलनी पड़ रही है. इस वजह से कीमतों पर ऊपर की तरफ दबाव बना हुआ है.

शेयरों का हाल

Billionbrains Garage Ventures का शेयर मंगलवार को हरे निशान में 8.21 फीसदी की बढ़त के साथ 188.77 रुपये के भाव पर कारोबार होता दिखा.

इसे भी पढ़ें- इस मल्टीबैगर में FII की तगड़ी एंट्री! 55 लाख शेयरों की फ्रेश खरीदारी, कीमत ₹50 से भी कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.