पैसों के ढेर पर बैठी हैं ये 5 कंपनियां, 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है ऑपरेटिंग कैश फ्लो; रखें रडार पर

ऑपरेटिंग कैश फ्लो किसी कंपनी की असली कमाई की ताकत को दिखाता है. हम ऐसे 5 स्टॉक्स पर नजर डाल रहे हैं, जिनका ऑपरेटिंग कैश फ्लो 1000 करोड़ रुपये से अधिक है. APL Apollo Tubes और Persistent Systems जैसी कंपनियां मजबूत कैश फ्लो के कारण निवेशकों के रडार पर हैं. मजबूत कैश फ्लो बेहतर बिजनेस मॉडल, कमाई की क्वालिटी और लॉन्गटर्म वित्तीय स्थिरता का संकेत देता है.

शेयर मार्केट Image Credit: Canva/Money9live

High Operating Cash Flow Stocks: ऑपरेटिंग कैश फ्लो किसी कंपनी के मूल कारोबार से होने वाली नकदी को दिखाता है. यह बताता है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट या सर्विस से वास्तविक नकदी कमा रही है या नहीं. ज्यादा ऑपरेटिंग कैश फ्लो मजबूत बिजनेस मॉडल, बेहतर कमाई की क्वालिटी और लॉन्गटर्म वित्तीय स्थिरता का संकेत माना जाता है. यहां ऐसे 5 स्टॉक्स पर नजर डालते हैं, जिनका ऑपरेटिंग कैश फ्लो 1000 करोड़ रुपये से अधिक है.

Ashoka Buildcon Ltd

कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो लगभग 1673 करोड़ रुपये है. ताजा तिमाही में रेवेन्यू में सालाना आधार पर 23 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन शुद्ध लाभ में 218 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई. tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक, तिमाही दर तिमाही आधार पर मुनाफा 2219 फीसदी उछला, जो जबरदस्त प्रदर्शन को दिखाता है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 6.26 फीसदी गिरकर 130 रुपये पर पहुंच गया है.

PI Industries Ltd

कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो करीब 1413 करोड़ रुपये है. हालांकि ताजा तिमाही में रेवेन्यू और मुनाफे दोनों में सालाना और तिमाही आधार पर गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद मजबूत कैश फ्लो कंपनी की वित्तीय स्थिति को संतुलित बनाए हुए है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.54 फीसदी गिरकर 3117 रुपये पर पहुंच गया है.

Natco Pharma Ltd

Natco Pharma का ऑपरेटिंग कैश फ्लो 1697 करोड़ रुपये है. ताजा तिमाही में सालाना आधार पर रेवेन्यू में 36 फीसदी और मुनाफे में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. हालांकि तिमाही दर तिमाही आधार पर आंकड़ों में कमजोरी रही, फिर भी मजबूत कैश फ्लो कंपनी को स्थिरता प्रदान करता है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.68 फीसदी बढ़कर 988 रुपये पर पहुंच गया है.

APL Apollo Tubes Ltd

कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो 1213 करोड़ रुपये है. ताजा तिमाही में सालाना आधार पर 7 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ और 43 फीसदी प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की गई है. मजबूत मांग और ऑपरेशनल एफिशिएंसी इसके प्रदर्शन को सहारा दे रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.37 फीसदी बढ़कर 2235 रुपये पर पहुंच गया है.

Persistent Systems Ltd

Persistent Systems का ऑपरेटिंग कैश फ्लो करीब 1157 करोड़ रुपये है. कंपनी ने ताजा तिमाही में सालाना आधार पर 23 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ और 18 फीसदी प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की है. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और क्लाउड सेवाओं की मांग इसके लॉन्ग टर्म ग्रोथ को समर्थन देती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.01 फीसदी गिरकर 4733 रुपये पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच एथेनॉल सेक्टर पर फोकस, इन 3 स्टॉक पर रख सकते हैं नजर; 52 वीक हाई से 30% तक कम पर हो रहा ट्रेड

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.