देश में चल रहा AI Summit और असर दिखा इस स्टॉक पर, 20% उछल गए शेयर, UAE से भी मिला है मेगा ऑर्डर
आईटी सेक्टर में दबाव के माहौल के बीच एक मिडकैप शेयर ने बाजार का ध्यान खींच लिया है. अचानक बढ़ी खरीदारी और असामान्य वॉल्यूम ने निवेशकों के बीच चर्चा तेज कर दी है. हालिया कारोबारी अपडेट और तकनीकी संकेतों ने इस शेयर को फिर से रडार पर ला दिया है.
AI Stock to buy: आईटी सेक्टर में जारी दबाव के बीच Newgen Software Technologies के शेयरों ने गुरुवार को बाजार को चौंका दिया. कंपनी के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और कीमतों में 20 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. खास बात यह रही कि यह उछाल भारी वॉल्यूम के साथ आया, जिससे निवेशकों का ध्यान इस मिडकैप आईटी स्टॉक पर फिर से गया है.
शेयरों में 20% की तेज छलांग
गुरुवार को NSE पर Newgen Software Technologies का शेयर 20 फीसदी उछलकर ₹637 के स्तर तक पहुंच गया. Nifty IT में 1.07 फीसदी की गिरावट आई और सेक्टर 32,319.40 पर बंद हुआ. गुरुवार को जहां बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स कमजोर नोट पर बंद हुए. सेंसेक्स 1,236.11 अंक या 1.48 फीसदी गिरकर 82,498.14 पर बंद हुआ और निफ्टी 365 अंक या 1.41 फीसदी गिरकर 25,454.35 पर बंद हुआ. इन सब के बीच Newgen Software Technologies के शेयर मजबूती से जमे रहे.
52-वीक लो से तेज रिकवरी
हाल ही में 17 फरवरी को Newgen Software का शेयर ₹458.65 के 52-वीक लो तक फिसल गया था. वहां से अब तक इसमें करीब 35 फीसदी की रिकवरी देखने को मिल चुकी है. हालांकि, अगर लंबी अवधि की बात करें तो पिछले 12 महीनों में यह शेयर करीब 38 फीसदी टूट चुका है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 ने लगभग 11.6 फीसदी का रिटर्न दिया है.
क्यों बढ़ी खरीदारी?
हालांकि कंपनी से जुड़ा कोई बड़ा ताजा ट्रिगर सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत में चल रहे AI समिट के बीच कई आईटी कंपनियों के ग्लोबल टेक दिग्गजों के साथ सहयोग की खबरों ने पूरे सेक्टर में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी बढ़ाई है. इसका फायदा Newgen Software को भी मिला.
इसके अलावा, हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसकी विदेशी सब्सिडियरी Newgen Software Technologies L.L.C को यूएई में AED 53.1 मिलियन, यानी करीब ₹13.07 करोड़ का ऑर्डर मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट तीन साल के लिए है, जिसमें लाइसेंस, इम्प्लीमेंटेशन और सपोर्ट सर्विस शामिल हैं. गोपनीयता के चलते ग्राहक का नाम उजागर नहीं किया गया.
यह भी पढ़ें: AI के डर से IT सेक्टर में भगदड़, FIIs ने 15 दिन में निकाले ₹10,956 करोड़, जानें कहां जा रहा स्मार्ट मनी
Q3 नतीजों की तस्वीर
जनवरी में जारी Q3FY26 के नतीजों में कंपनी का मुनाफा दबाव में रहा. तीसरी तिमाही में कंपनी का PAT सालाना आधार पर 29 फीसदी घटकर ₹62.8 करोड़ रह गया. हालांकि नए लेबर कोड के असर को हटाकर देखें तो नेट प्रॉफिट में मामूली 1 फीसदी की बढ़त के साथ यह ₹90.1 करोड़ रहा. वहीं कंपनी की कुल आय 7.9 फीसदी बढ़कर ₹420.3 करोड़ पहुंच गई.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: बाजार में बिकवाली की आंधी, सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 1.41% गिरकर बंद; निवेशकों के 8 लाख करोड़ खाक
AI के डर से IT सेक्टर में भगदड़, FIIs ने 15 दिन में निकाले ₹10,956 करोड़, जानें कहां जा रहा स्मार्ट मनी
शेयर बाजार में 3 दिन बाद भारी गिरावट, इन स्टॉक्स ने डुबाए पैसे, जानें वो 4 कारण जिससे मार्केट हुआ लहूलुहान
