बजट 2026 से पहले फोकस में रखें क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े ये 3 शेयर, अभी कम वैल्यूएशन पर कर रहे ट्रेड
बजट 2026 से पहले क्रिटिकल मिनरल्स सेक्टर निवेशकों के फोकस में है. सरकार के नीति समर्थन और आत्मनिर्भरता मिशन के बीच NALCO, Coal India और Vedanta जैसे शेयर अंडरवैल्यूड वैल्यूएशन पर नजर आ रहे हैं. ये कंपनियां लिथियम, रेयर अर्थ और एनर्जी ट्रांजिशन मेटल्स में विस्तार कर रही हैं.
भारत की आर्थिक और रणनीतिक प्राथमिकताओं में क्रिटिकल मिनरल्स तेजी से फोकस में आ रहे हैं. क्लीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और डिफेंस सेक्टर में इन खनिजों की भूमिका निर्णायक मानी जाती है. यही वजह है कि केंद्र सरकार लगातार इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर दे रही है. जैसे-जैसे यूनियन बजट 2026 नजदीक आ रहा है निवेशकों की नजर उन कंपनियों पर टिकने लगी है जो क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े अवसरों का फायदा उठा सकती हैं. दरअसल, पिछले बजट में सरकार ने माइनिंग सेक्टर में सुधार, कस्टम ड्यूटी में कटौती और National Critical Mineral Mission (NCMM) जैसे कदमों के जरिए इस दिशा में मजबूत संकेत दिए थे. ऐसे में आने वाले बजट में भी इस सेक्टर को नीति समर्थन और निवेश का फायदा मिल सकता है. हम आपको 3 ऐसे क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े शेयर बता रहे हैं जो फिलहाल अंडरवैल्यूड वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे हैं.
NALCO
सूची में पहला नाम है NALCO. यह शेयर करीब 9.9 के PE रेशियो पर ट्रेड कर रहा है, जो इंडस्ट्री एवरेज से काफी नीचे है. NALCO, खानिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) के जरिए विदेशों में लिथियम और कोबाल्ट जैसे क्रिटिकल मिनरल्स की माइनिंग में शामिल है. कंपनी ने अर्जेंटीना में लिथियम ब्लॉक्स के एक्सप्लोरेशन राइट्स हासिल किए हैं और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी समझौते किए हैं. मजबूत बैलेंस शीट और डेट-फ्री स्थिति इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाती है.
Coal India
दूसरा नाम है Coal India. कोल इंडिया अब सिर्फ कोयले तक सीमित नहीं है. कंपनी ने IREL और हिंदुस्तान कॉपर के साथ MoU साइन कर क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स की दिशा में कदम बढ़ाया है. हाल ही में इसे एक रेयर अर्थ एलिमेंट एक्सप्लोरेशन ब्लॉक का प्रेफर्ड बिडर भी घोषित किया गया है. इसका PE रेशियो करीब 8.5 पर है.
Vedanta
तीसरा नाम है Vedanta. Vedanta अपने “Vedanta 2.0” ट्रांसफॉर्मेशन प्लान के तहत एनर्जी ट्रांजिशन मेटल्स और क्रिटिकल मिनरल्स पर फोकस बढ़ा रही है. कंपनी अब तक सरकार द्वारा आवंटित कई क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स हासिल कर चुकी है, जिनमें ग्रेफाइट और वैनाडियम जैसे खनिज शामिल हैं. हालांकि कंपनी का डेट लेवल अपेक्षाकृत ऊंचा है, लेकिन कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता मजबूत है.
इसे भी पढ़ें: 1 से भी कम है इन 4 शेयरों का PEG रेशियो, आशीष कचोलिया ने लगा रखा है ₹234 करोड़ का दांव, रडार पर रख सकते हैं स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
लॉस से प्रॉफिट तक का सफर, Delhivery ने दर्ज किया 141 करोड़ रुपये का मुनाफा; निवेशक रखें नजर
शेयर मार्केट में होने वाला है बड़ा बदलाव, SEBI फिर खोलने जा रहा है बायबैक का रास्ता; 23 अप्रैल तक मांगे सुझाव
ईरान-इजरायल वॉर के बीच निवेशकों के डूबे ₹41 लाख करोड़, 28 फरवरी से अब तक FII ने भी निकाले ₹1.30 लाख करोड़
