गिरते बाजार में मौका! Choice Broking का दावा- इन 3 शेयरों में बनेगा रिटर्न, हफ्ते भर में आएगी तेजी
बाजार में फिलहाल दबाव बना हुआ है, लेकिन टेक्निकल आधार पर कुछ शेयरों में शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के मौके बन रहे हैं. इस पर चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट Hitesh Tailor ने कई स्टॉक्स सुझाए हैं. इनके मुताबिक, हफ्ते भर में इन शेयरों में मौका बन सकता है.
27 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली. जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते निवेशकों का मूड सतर्क रहा. आईटी और मीडिया सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर दबाव में रहे. क्लोजिंग पर सेंसेक्स 961.42 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 317.90 अंक यानी 1.25 प्रतिशत टूटकर 25,178.65 पर बंद हुआ और 25,200 के नीचे फिसल गया. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 1 प्रतिशत नीचे बंद हुए. ऐसे माहौल में हफ्ते भर में किन शेयरों में मौका बन सकता है? इस पर चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट Hitesh Tailor ने कई स्टॉक्स सुझाए हैं.
Oil and Natural Gas Corporation (OIL)
- करंट प्राइस: 483.90 रुपये
- स्टॉपलॉस: 460 रुपये
- टारगेट: 525 रुपये
शेयर 483.90 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और डेली चार्ट पर मजबूती दिखा रहा है. हाल ही में स्टॉक में गोल्डन क्रॉसओवर बना है, जो ट्रेंड में तेजी का संकेत देता है. हल्की गिरावट के बाद इसे 50 दिन के EMA के पास सपोर्ट मिला और वहां से फिर ऊपर की ओर मूवमेंट शुरू हुआ. स्टॉक 50, 100 और 200 दिन के EMA के ऊपर बना हुआ है. RSI 57.15 पर है और 50 के ऊपर टिके रहकर ऊपर की ओर जा रहा है, जिससे खरीदारी का रुझान दिखता है. शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स करंट लेवल पर खरीदारी कर सकते हैं, 460 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 525 रुपये का टारगेट रखा जा सकता है.
APL Apollo Tubes Ltd
- करंट प्राइस: 2234.60 रुपये
- स्टॉपलॉस: 2140 रुपये
- टारगेट: 2425 रुपये
यह शेयर मजबूत तेजी के मूड में है. स्टॉक ने अपने अपट्रेंड के दौरान बुलिश फ्लैग और पोल पैटर्न बनाया है और हाल ही में इसका ब्रेकआउट कन्फर्म हुआ है. शेयर ने पैटर्न के ऊपर क्लोजिंग दी है, जो आगे तेजी का संकेत है. स्टॉक हायर हाई और हायर लो का स्ट्रक्चर बनाए हुए है, जिससे लंबी अवधि का ट्रेंड भी पॉजिटिव बना हुआ है. ट्रेडर्स करंट मार्केट प्राइस पर खरीदारी कर सकते हैं, 2140 रुपये का स्टॉप लॉस और 2425 रुपये का टारगेट रखा जा सकता है.
Voltas Ltd
- करंट प्राइस: 1561.30 रुपये
- स्टॉपलॉस: 1490 रुपये
- टारगेट: 1700 रुपये
शेयर ने हाल ही में ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट दिया है. यह ब्रेकआउट जोन के ऊपर टिका हुआ है, जो मजबूत सपोर्ट और एक्यूमुलेशन का संकेत देता है. 50 दिन का EMA 200 दिन के EMA के ऊपर निकल चुका है, जिससे बुलिश ट्रेंड रिवर्सल का संकेत मिलता है. RSI 64.81 पर है. शॉर्ट टर्म के लिए 1561.30 रुपये के आसपास खरीदारी कर 1490 रुपये का स्टॉप लॉस और 1700 रुपये का टारगेट रखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- इस मल्टीबैगर का कमाल, 5 साल में ₹1 लाख को बनाया 3.50 करोड़, अब 7 मार्च को आएगा बड़ा अपड़ेट!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
SBI Life Insurance से Steel City तक, अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड होंगी ये कंपनियां; रिकॉर्ड डेट तय
क्रिप्टो मार्केट में उथल-पुथल! 65000 डॉलर के नीचे फिसला बिटकॉइन, जानें क्या मची तबाही?
BEL ने 2017 के बाद किया सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान, शेयरधारकों के बीच बांटेगी कुल ₹1425 करोड़; जानें रिकॉर्ड डेट
