घाटे से मुनाफे में लौटीं ये 3 कंपनियां, डॉली खन्ना से लेकर सुनील कांत मुंजाल का लगा है दांव, Bluestone से लेकर Coffee Day लिस्ट में शामिल

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में तीन कंपनियों ने घाटे से बाहर निकलकर मुनाफे में वापसी कर निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. बेहतर मांग, मजबूत बिक्री और खर्चों पर नियंत्रण की बदौलत इनके नतीजों में सुधार दिखा है. यह बदलाव संकेत देता है कि कंपनियों की स्थिति मजबूत हो रही है और आगे ग्रोथ की संभावनाएं बढ़ सकती हैं.

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में तीन कंपनियों ने शानदार वापसी करते हुए पहले के घाटे से निकलकर मुनाफा दर्ज किया है. बेहतर मांग, खर्चों पर नियंत्रण और में ऑपरेशन में सुधार की वजह से इन कंपनियों के नतीजों में सुधार देखने को मिला. ऐसी कंपनियों को निवेशक खास तौर पर देखते हैं, क्योंकि यह भविष्य में मजबूत ग्रोथ का संकेत हो सकता है.

Café Coffee Day

642 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली Café Coffee Day के शेयर 30.5 रुपये पर कारोबार रही है. Trendlyne के अनुसार, इसमें डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 1.72% है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

FundamentalsValue
मार्केट कैप (Market Cap)₹642 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)-17.76
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)0.25
उद्योग पी/ई (Industry P/E)66.12
ऋण-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)0.44
आरओई (ROE)0.72%
ईपीएस (TTM)-1.71
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.00%
बुक वैल्यू (Book Value)123.38
फेस वैल्यू (Face Value)10

क्या करती है कंपनी?

कंपनी देशभर में कैफे कॉफी डे चेन चलाती है. इसके अलावा यह कॉफी बीन्स का व्यापार, रिसॉर्ट्स, हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के कारोबार में भी सक्रिय है.

कंपनी की वित्तीय सेहत

तिमाही नतीजों की बात करें तो Q3 FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 283 करोड़ रुपये (सितंबर तिमाही) से बढ़कर 303 करोड़ रुपये हो गया. जो सालाना आधार (YOY) पर 2.14% की बढ़त है. बीते कई तिमाही से कंपनी घाटे में चल रही थी. दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 70.49 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है.

Aurum Proptech

1,294 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली Aurum Proptech Limited के शेयर 171 रुपये के आस पास कारोबार कर रही है. बीते पांच साल में कंपनी 130% से अधिक उछला है. Trendlyne के अनुसार, इसमें अजल कुमार अग्रवाल की हिस्सेदारी 2.8% है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

FundamentalsValue
मार्केट कैप (Market Cap)₹1,294 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)-50.56
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)2.67
उद्योग पी/ई (Industry P/E)20.51
ऋण-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)0.58
आरओई (ROE)-6.53%
ईपीएस (TTM)-3.56
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.00%
बुक वैल्यू (Book Value)67.38
फेस वैल्यू (Face Value)5

क्या करती है कंपनी?

Aurum Proptech एक प्रॉपटेक कंपनी है, जो टेक्नोलॉजी के जरिए रियल एस्टेट सेवाओं को आसान बनाती है. कंपनी रेंटल, प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन, एनालिटिक्स, सेल्स ऑटोमेशन और होम फाइनेंसिंग के लिए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म तैयार करती है.

कंपनी की वित्तीय सेहत

Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 87.66 करोड़ रुपये (सितंबर तिमाही) से बढ़कर 125 करोड़ रुपये पहुंच गया. कई तिमाही से घाटे में रहने के बाद दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2.71 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है.

Bluestone Jewellery

6,403 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली Bluestone Jewellery & Lifestyle Limited के शेयर 433.85 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. कंपनी जब से बाजार में लिस्ट हुई है तब से 15% तक टूट चुके हैं. Trendlyne के अनुसार, इसमें सुनील कांत मुंजाल जैसे दिग्गज निवेशक का भी दांव लगा है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

FundamentalsValue
मार्केट कैप (Market Cap)₹6,403 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)-92.50
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)3.84
उद्योग पी/ई (Industry P/E)52.79
ऋण-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)0.95
आरओई (ROE)-9.84%
ईपीएस (TTM)-4.56
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.00%
बुक वैल्यू (Book Value)109.93
फेस वैल्यू (Face Value)1

क्या करती है कंपनी?

Bluestone Jewellery & Lifestyle सोने, हीरे, प्लेटिनम और जेमस्टोन ज्वेलरी डिजाइन, निर्माण और बिक्री का कारोबार करती है. कंपनी का डिजिटल-फर्स्ट ओम्नी-चैनल मॉडल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ग्राहकों तक पहुंचता है.

कंपनी की वित्तीय सेहत

Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 759 करोड़ रुपये रहा. वहीं सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 525 करोड़ रुपये था. कई तिमाही तक घाटे झेलने के बाद तीसरी तिमाही में कंपनी ने मुनाफा कमया है. दिसंबर तिमाही में कंपनी को 69 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है.

इन तीनों कंपनियों की मुनाफे में वापसी यह संकेत देती है कि उनके कारोबार में सुधार हो रहा है. ऐसे बदलाव निवेशकों के लिए आगे संभावित ग्रोथ और बेहतर रिटर्न के अवसर पैदा कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.