अगले हफ्ते ये 5 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, कमाई का मौका! क्‍या आपके पोर्टफोलियो में शामिल हैं ये स्‍टॉक

बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए डिविडेंड देने वाले शेयर राहत का जरिया बन सकते हैं. अगले हफ्ते Castrol India Limited समेत 5 कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड का लाभ देने जा रही हैं. ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर से हैं और नियमित आय की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए अवसर पेश कर रही हैं. ऐसे में जिन निवेशकों के पोर्टफोलियो में ये शेयर शामिल हैं, उन्हें आने वाले दिनों में डिविडेंड का फायदा मिल सकता है.

बाजार में निवेशकों के लिए डिविडेंड स्टॉक्स भरोसे का विकल्प बनकर उभरे हैं Image Credit: canva

Dividend Record Date: शेयर बाजार में बढ़ती अस्थिरता और वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों के लिए रोजाना के उतार-चढ़ाव के बीच धैर्य बनाए रखना चुनौती बन गया है. ऐसे में डिविडेंड की सौगात से उन्‍हें कुछ राहत मिल सकती है. अगले हफ्ते यानी मार्च 2026 में 5 कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही है. ऐसे में उनके पास कमाई का मौका होगा. तो कौन-सी कंपनियां दे रहीं सौगात और क्‍या आपके पोर्टफोलियो में इनमें से कोई है शामिल, यहां करें चेक.

Castrol India Limited

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 5.25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है और 23 मार्च 2026 इसकी रिकॉर्ड डेट तय की है. इससे पहले भी कंपनी अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है. 2000 से अब तक यह 50 से ज्‍यादा बार डिविडेंड दे चुकी है. यह वैश्विक ब्रांड Castrol और BP समूह का हिस्सा है, जो भारत में लुब्रिकेंट बाजार की प्रमुख कंपनी है.

Naperol Investments Limited

25 फरवरी 2026 की बोर्ड बैठक में कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया. रिकॉर्ड डेट 4 मार्च 2026 तय की गई है. कंपनी का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत रहा है और यह वाडिया समूह से जुड़ी निवेश कंपनी है.

SBI Life Insurance Company Limited

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.7 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. रिकॉर्ड डेट 6 मार्च 2026 है. यह भारत की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक है और SBI व BNP Paribas Cardif की ज्‍वाइंट वेंचर है.

यह भी पढ़ें: सोने की खान से कम नहीं ये EMS स्‍टॉक, 6400 करोड़ का ऑर्डर बुक, 45% रेवेन्यू ग्रोथ, मुनाफा भी डबल, रखें नजर

Eighty Jewellers Limited

कंपनी ने 0.1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसकी रिकॉर्ड डेट 7 मार्च 2026 है. अप्रैल 2022 में लिस्टिंग के बाद यह पहला डिविडेंड है. कंपनी गोल्ड, सिल्वर और डायमंड ज्वेलरी के कारोबार में सक्रिय है.

Engineers India Limited

ये नवरत्न कंपनी वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरी बार अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है. जिसकी रिकॉर्ड डेट 6 मार्च 2026 तय की गई है. कंपनी हाइड्रोकार्बन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में EPC सेवाएं प्रदान करती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.