Goldman Sachs का दावा अगली मार्केट रैली के लीडर होंगे ये 13 शेयर, Nifty जाएगा 29000 के पार, देखें लिस्ट
Goldman Sachs का दावा है कि भारत का इकोनॉमिक स्ट्रक्चरल टेलविंड्स से सपोर्टेड है. घरेलू कंजम्प्शन, इंडस्ट्रियल रिवाइवल और FPI फ्लो की वापसी से मार्केट अगले दो सालों में नई ऊंचाई छू सकता है. Goldman Sachs ने भारत को Overweight रेटिंग दी है. इसके साथ ही Reliance, Titan, Maruti, NTPC जैसे 13 स्टॉक्स को अगली रैली का लीडर बताया है.
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने भारत के इक्विटी मार्केट को लेकर बड़ा दांव लगाया है. फर्म ने भारत को ‘Overweight’ रेटिंग दी है और कहा है कि देश की ग्रोथ स्टोरी अब एक नए बुल रन के लिए तैयार है. Goldman का अनुमान है कि निफ्टी 2026 के अंत तक 29,000 तक पहुंच सकता है, यानी मौजूदा स्तर से करीब 14% का अपसाइड संभव है. इस तेजी के पीछे ब्रोकरेज ने 14 दमदार स्टॉक्स चुने हैं जो छोटे, मिड और बड़े कैप से हैं और अगले दो सालों में मार्केट की रैली को लीड कर सकते हैं.
टाइटन
टाइटन की ज्वेलरी बिजनेस में मजबूत पकड़ बनी रहेगी. कंपनी का FY25-28 के दौरान 18% सेल्स CAGR और 23% EBIT CAGR अनुमानित है. तीसरी तिमाही में वेडिंग सीजन और Caratlane जैसी ऑनलाइन यूनिट्स कंपनी की ग्रोथ को और आगे बढ़ाएंगी.
गोदरेज कंज्यूमर
Goldman के अनुसार, GCPL में वॉल्यूम-ड्रिवन रेवेन्यू ग्रोथ की टर्नअराउंड स्टोरी शुरू हो चुकी है. नए प्रोडक्ट सेगमेंट जैसे एयर फ्रेशनर, बॉडी वॉश और पेट केयर कंपनी को नई दिशा देंगे.
न्यूलैंड लैब्स
कंपनी FY26 के बाद कई कैटालिस्ट-ड्रिवन ग्रोथ फेज में प्रवेश करेगी. Specialty API सेगमेंट में नई मॉलिक्यूल लॉन्च और Alzheimer’s जैसी बीमारियों के लिए नई दवाओं के सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट्स कंपनी को मजबूती देंगे.
पिरामल फार्मा
शॉर्ट टर्म में हल्के दबाव के बावजूद FY26 के बाद कंपनी CDMO बिजनेस रिवाइवल से जबरदस्त रिकवरी दिखा सकती है. FY27 से मजबूत ऑपरेटिंग लीवरेज प्रॉफिट देगा.
हैवेल्स इंडिया
GST कटौती और नई कैपेसिटी के साथ Havells एक बार फिर ग्रोथ ट्रैक पर लौटने को तैयार है. Goldman का मानना है कि FY25 के बाद मार्जिन बॉटम आउट होकर सुधार दिखाएंगे.
इंटरग्लोब एविएशन
IndiGo का मार्केट शेयर अब 64.5% तक पहुंच गया है और यह लॉन्ग टर्म तक बना रह सकता है. एयरलाइन का कॉस्ट लीडरशिप मॉडल और इंटरनेशनल ऑपरेशन इसका ग्रोथ इंजन बनेगा.
PTC इंडस्ट्रीज
रक्षा से जुड़े सेगमेंट में यह सबसे तेज़ बढ़ने वाला स्टॉक हो सकता है. FY28 तक 123% CAGR की उम्मीद. कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी टाइटेनियम कैपेसिटी कमिशन कर रही है.
सोलर इंडस्ट्रीज
डिफेंस, एक्सपोर्ट और हाई-टेक सेगमेंट्स में एक्सपैंशन से कंपनी को तेजी से ग्रोथ मिलेगी. दुनिया में एम्युनिशन की कमी से Solar Industries को सीधा लाभ मिलेगा.
इटरनल
Goldman के मुताबिक कंपनी का क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी दोनों में मजबूत पकड़ है. Eternal का EBITDA मार्जिन दुनिया की टॉप फूड डिलीवरी कंपनियों में सबसे बेहतर है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज
FY26 में कंपनी का EBITDA 15% बढ़ने का अनुमान है. रिटेल में 15% ग्रोथ, टेलीकॉम में संभावित टैरिफ हाइक और रिफाइनिंग मार्जिन्स से मजबूत बढ़त की उम्मीद. Goldman का मानना है कि RIL का वैल्यूएशन अब ‘अट्रैक्टिव डिस्काउंट’ पर है.
NTPC
देश की सबसे बड़ी थर्मल पावर कंपनी अब रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांजिशन की लीडर बन रही है. FY32 तक 60 GW की नई ग्रीन कैपेसिटी से NTPC एक “न्यू एनटीपीसी” बनाने की दिशा में है.
Uno Minda
Auto Component सेगमेंट में Uno Minda ने प्रीमियम लाइटिंग, अलॉय व्हील्स और E2W पार्ट्स सेगमेंट में तेजी से पकड़ बनाई है. कंपनी का रिलेशनशिप KIA जैसे ग्लोबल OEMs तक पहुंच चुका है.
मारुति सुजुकी
GST कटौती, कम ब्याज दर और छोटे कार सेगमेंट में रिकवरी से Maruti को बड़ा लाभ मिल सकता है. Goldman के अनुसार, कंजम्प्शन थीम का सबसे बड़ा बेनिफिशियरी Maruti ही रहेगा.
| कंपनी | क्लोजिंग प्राइस | टारगेट प्राइस | अपसाइड (%) |
|---|---|---|---|
| Titan Company Ltd | ₹ 3,834.00 | ₹ 4,500 | +17.4% |
| Godrej Consumer Products Ltd | ₹ 1,139.00 | ₹ 1,425 | +25.1% |
| Neuland Laboratories Ltd | ₹ 17,530.00 | ₹ 19,700 | +12.4% |
| Piramal Pharmaceuticals Ltd | ₹ 195.90 | ₹ 250 | +27.6% |
| Havells India Ltd | ₹ 1,454.20 | ₹ 1,740 | +19.6% |
| InterGlobe Aviation Ltd (IndiGo) | ₹ 5,790.00 | ₹ 6,000 | +3.6% |
| PTC Industries Ltd | ₹ 17,510.00 | ₹ 24,725 | +41.2% |
| Solar Industries India Ltd | ₹ 14,045.00 | ₹ 18,215 | +29.7% |
| Eternal Ltd | ₹ 308.55 | ₹ 390 | +26.4% |
| Reliance Industries Ltd | ₹ 1,511.80 | ₹ 1,795 | +18.7% |
| NTPC Ltd | ₹ 326.90 | ₹ 450 | +37.7% |
| Uno Minda Ltd | ₹ 1,329.80 | ₹ 1,480 | +11.3% |
| Maruti Suzuki India Ltd | ₹ 15,654.00 | ₹ 19,000 | +21.4% |
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें
Latest Stories
वेदांता डिमर्जर पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने जताई आपत्ति, NCLT ने आदेश रखा सुरक्षित, जानें कहां फंसा पेच?
इस IT कंपनी ने दिया शानदार Q2 नतीजा, शेयर में लगा 20% अपर सर्किट, 50% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा स्टॉक
विदेशी निवेशकों को रिझाने के लिए सेबी करेगा कई बड़े सुधार, तुहिन कांत पांडे ने बताई पूरी प्लानिंग
