NSE पर फरवरी में एक्टिव क्लाइंट्स की संख्या में उछाल, इस ने डिस्काउंट ब्रोकर ने जोड़े सबसे अधिक निवेशक
फरवरी में NSE पर सक्रिय निवेशकों की संख्या 3.56 लाख बढ़ी. डिस्काउंट ब्रोकरेज Groww ने सबसे ज्यादा 2.66 लाख नए सक्रिय क्लाइंट जोड़े. Zerodha और Angel One में करीब 10-10 हजार की बढ़ोतरी हुई. कड़े नियामकीय नियमों और बढ़े STT के कारण रिटेल ट्रेडिंग की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर फरवरी महीने में सक्रिय निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फरवरी में कुल एक्टिव निवेशकों की संख्या 3.56 लाख बढ़ी जबकि जनवरी में यह बढ़ोतरी लगभग 3 लाख थी. NSE के मुताबिक, वे निवेशक जिन्होंने पिछले 12 महीनों में कम से कम एक बार ट्रेड किया है, उन्हें एक्टिव निवेशक माना जाता है. आइये जानते हैं कि किस डिस्काउंट ब्रोकर ने फरवरी में सबसे अधिक एक्टिव क्लाइंट जोड़े.
किस डिस्काउंट ब्रोकर ने जोड़े सबसे अधिक एक्टिव क्लाइंट
डिस्काउंट ब्रोकरेज कंपनियों में Groww ने सबसे ज्यादा नए एक्टिव क्लाइंट जोड़े. फरवरी में Groww के साथ करीब 2.66 लाख नए एक्टिव निवेशक जुड़े, जो कुल नई बढ़ोतरी का लगभग 75 फीसदी हिस्सा है. इससे पहले जनवरी में भी Groww ने करीब 3.5 लाख एक्टिव निवेशक जोड़े थे जबकि उस महीने सभी डिस्काउंट ब्रोकरेज कंपनियों में कुल मिलाकर लगभग 3 लाख नए एक्टिव अकाउंट जुड़े थे.
अन्य ब्रोकरेज कंपनियों की बात करें तो उनके एक्टिव क्लाइंट्स में अपेक्षाकृत मामूली बढ़ोतरी देखी गई. रेवेन्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी Zerodha और मुंबई स्थित Angel One ने फरवरी में करीब 10-10 हजार नए एक्टिव निवेशक जोड़े.
फुल-सर्विस ब्रोकरेज में ये आगे
फुल-सर्विस ब्रोकरेज कंपनियों में ICICI Securities ने फरवरी में करीब 29,830 नए निवेशक जोड़े जिससे इसके कुल एक्टिव निवेशकों की संख्या बढ़कर 20.75 लाख हो गई.
एक्टिव निवेशकों की वृद्धि की रफ्तार हुई धीमी
एनालिस्ट्स का मानना है कि हाल के समय में एक्टिव निवेशकों की वृद्धि की रफ्तार कुछ धीमी हुई है. इसकी प्रमुख वजह कड़े नियामकीय नियम माने जा रहे हैं. इनमें ज्यादा मार्जिन की जरूरत, साप्ताहिक एक्सपायरी में कमी, ज्यादा कैपिटल की शर्तें और टैक्स में बढ़ोतरी जैसे कदम शामिल हैं. इसके अलावा हाल ही में सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में हुई बढ़ोतरी से भी फ्यूचर्स और ऑप्शंस में सट्टा आधारित ट्रेडिंग कम होने की संभावना जताई जा रही है.
इन ब्रोकर के क्लाइंट्स में गिरावट
इसी बीच Upstox और HDFC Securities जैसे कुछ ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स के सक्रिय क्लाइंट्स में गिरावट दर्ज की गई जबकि Kotak Securities, SBI Securities, Paytm Money और Axis Securities जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब से मिला बड़ा ऑर्डर, ₹1476 करोड़ है वैल्यू, गोली की तरह भागा शेयर, एक दिन में 5% से ज्यादा चढ़ा
Latest Stories
इन 25000 के भरोसे आपकी LPG, सरकार को बॉटलिंग प्लांट की टेंशन, जानें डेली कितनी करते हैं गैस रीफिलिंग
LPG संकट बना इन इंडक्शन कंपनियों के लिए वरदान, जमकर हो रही कमाई, जानें कौन है सबसे बड़ा महारथी
Silver ETF में निवेशकों का बदला मूड! दो साल बाद 826 करोड़ रुपये का दिखा आउटफ्लो, क्या रहा ट्रिगर
