ब्रोकरेज फर्म HSBC ने Maruti Suzuki की Buy रेटिंग रखी बरकरार, बढ़ाया टारगेट प्राइस; जानें कितनी आ सकती है तेजी

HSBC Global Investment Research ने Maruti Suzuki India Limited के शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 18,500 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत डिमांड आउटलुक, बेहतर कैपेसिटी यूटिलाइजेशन और मार्जिन रिकवरी से कंपनी की अर्निंग्स कंपाउंडिंग को सपोर्ट मिलेगा. बेहतर वैल्यूएशन और ग्रोथ आउटलुक के चलते शेयर में आगे तेजी की संभावना बनी हुई है.

मारुति सुजुकी पर ब्रोकरेज की राय Image Credit: money9live.com

HSBC Maruti Suzuki Target Price: Maruti Suzuki India Limited यानी MSIL के शेयर पर HSBC Global Investment Research ने भरोसा जताते हुए टार्गेट प्राइस को बढ़ाकर 18,500 रुपये कर दिया है. इससे पहले ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 17,000 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया था. मौजूदा शेयर प्राइस के मुकाबले नया टार्गेट प्राइस करीब 10 फीसदी के अपसाइड को दिखा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की अर्निंग्स कंपाउंडिंग की मजबूत संभावनाओं को देखते हुए Buy रेटिंग को बरकरार रखा गया है. HSBC के मुताबिक, MSIL का मार्केट शेयर अब सामान्य स्तर पर लौटते हुए करीब 40 फीसदी पर स्थिर हो गया है.

मार्जिन डिलिवरी से जुड़ा टार्गेट प्राइस का गणित

रिपोर्ट में साफ किया गया है कि नया टार्गेट प्राइस काफी हद तक मार्जिन रिकवरी और कैपेसिटी यूटिलाइजेशन में सुधार पर आधारित है. HSBC का अनुमान है कि MSIL का EBIT मार्जिन तीसरी और चौथी तिमाही में करीब 10 फीसदी तक पहुंच सकता है, जबकि दूसरी तिमाही में यह 8.5 फीसदी था. अगर EBIT मार्जिन 10 फीसदी से नीचे रहता है, तो यह बाजार को निराश कर सकता है.

HSBC का मानना है कि अगले दो क्वार्टर में कैपेसिटी यूटिलाइजेशन में तेज सुधार देखने को मिल सकता है, जो लगभग 800 से 1400 बेसिस प्वाइंट तक हो सकता है. करीब 95 फीसदी कैपेसिटी यूटिलाइजेशन और बेहतर रियलाइजेशन के चलते चौथी तिमाही में मार्जिन दूसरी तिमाही के मुकाबले कम से कम 200 बेसिस प्वाइंट ज्यादा रह सकता है.

वैल्यूएशन और ग्रोथ

HSBC ने MSIL के लिए वित्त वर्ष 25 से वित्त वर्ष 28 के दौरान वॉल्यूम करीब 8 फीसदी सीएजीआर रहने का अनुमान लगाया है. इसमें डोमेस्टिक वॉल्यूम सीएजीआर 6 फीसदी और एक्सपोर्ट वॉल्यूम सीएजीआर 19 फीसदी माना गया है. इन अनुमानों के आधार पर ईपीएस सीएजीआर करीब 17 फीसदी रहने की उम्मीद जताई गई है.

डीसीएफ मेथडोलॉजी के जरिए की गई वैल्यूएशन में वित्त वर्ष 28 के ईपीएस पर करीब 26 गुना टार्गेट पीई मल्टीपल को आधार बनाया गया है, जो मौजूदा वित्त वर्ष 27 के पीई मल्टीपल से लगभग 5 फीसदी कम है. इसी वजह से ब्रोकरेज को वैल्यूएशन अभी भी रीजनेबल नजर आ रही है.

एसएमजी इंटीग्रेशन और छिपा हुआ अपसाइड

HSBC की रिपोर्ट में एसएमजी इंटीग्रेशन का भी जिक्र किया गया है. इसके चलते रिपोर्टेड EBITDA में बड़ा एडजस्टमेंट देखने को मिल सकता है. एसएमजी के फिक्स्ड कॉस्ट्स ग्रॉस मार्जिन से डी एंड ए में शिफ्ट होंगे, जिससे EBITDA मार्जिन में सुधार होगा, हालांकि EBIT मार्जिन पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा.

EV/EBITDA के आधार पर शेयर को देखने वाले इन्वेस्टर्स के लिए MSIL का शेयर करीब 15 फीसदी तक सस्ता दिखाई दे सकता है. HSBC ने फिलहाल अपने मॉडल में इस एडजस्टमेंट को पूरी तरह शामिल नहीं किया है और कंपनी की फाइनल रिपोर्टिंग का इंतजार किया जा रहा है.

कैसा है शेयर का हाल

बुधवार को Maruti Suzuki India Limited के शेयर में 2.79 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट के बाद कंपनी का शेयर 16,809 रुपये पर पहुंच गया. हालांकि बीते एक सप्ताह में इसमें 1.36 फीसदी, एक महीने में 3.74 फीसदी और बीते तीन महीने में 4.96 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: इन 4 स्टॉक ने किया कमाल, 1 साल में 200% तक रिटर्न; जानें लिस्ट में कौन-कौन सी कंपनियां

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.