Raymond, Redtape समेत इन 5 कंपनियों के शेयर हुए सस्ते, P/E रेशियो औसत से कम पर कर रहे ट्रेड; देखें फंडामेंटल कितने मजबूत
साल 2025 में अब तक निफ्टी माइक्रोकैप 250 इंडेक्स के लगभग 25 स्टॉक्स में 25 फीसदी से 65 फीसदी तक की गिरावट देखी गई है. इनमें से 10 स्टॉक्स ऐसे हैं, जिनके दाम 40 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं. खास बात यह है कि इनमें से 7 स्टॉक्स का प्राइस-टू-अर्निंग्स (PE) रेशियो उनके उद्योग के औसत से कम है.

Microcap Stocks: साल 2025 में अब तक निफ्टी माइक्रोकैप 250 इंडेक्स के लगभग 25 स्टॉक्स में 25 फीसदी से 65 फीसदी तक की गिरावट देखी गई है. इसका मतलब है कि छोटी कंपनियों के शेयरों में काफी नुकसान हुआ है. इनमें से 10 स्टॉक्स ऐसे हैं, जिनके दाम 40 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं. खास बात यह है कि इनमें से 7 स्टॉक्स का प्राइस-टू-अर्निंग्स (PE) रेशियो उनके उद्योग के औसत से कम है. इसका मतलब हो सकता है कि ये स्टॉक्स सस्ते हैं या निवेशकों का भरोसा कम हो गया है. आइए ऐसे ही 10 स्टॉक्स के बारे में विस्तार से जानते है.
क्या होता है PE ratio?
PE ratio एक फाइनेंशियल मैट्रिक्स है. किसी भी कंपनी का जितना अधिक P/E Ratio होगा, उसका शेयर उतना ही महंगा होगा. मतलब वह शेयर मुनाफे के नजरिए से बेहतर नहीं होगा. वहीं, P/E Ratio जितना कम होगा, शेयर उतना ही सस्ता होगा. इस शेयर को खरीदने पर मुनाफे की गुंजाइश अधिक होगी. हाई P/E Ratio बताता है कि उस शेयर की बाजार में डिमांड अधिक है, इसलिए वैल्यूएशन हाई है.
जय कॉर्प (Jai Corp)
जय कॉर्प का शेयर 67 फीसदी गिरा है. इसका दाम 327 रुपये से 109 रुपये हो गया. इसका PE रेशियो 28.84 है, जबकि इसके उद्योग का औसत PE 42.04 है. यानी यह अपने उद्योग के मुकाबले सस्ता है.
डिटेल | मूल्य |
---|---|
मार्केट कैप | 1,920 करोड़ रुपए |
वर्तमान कीमत | 109 रुपए |
हाई/लो | 407 / 81.3 रुपए |
स्टॉक P/E | 28.7 |
बुक वैल्यू | 78.8 रुपए |
डिविडेंड यील्ड | 0.46% |
ROCE | 5.67% |
ROE | 5.03% |
फेस वैल्यू | 1.00 रुपए |
ऑर्किड फार्मा (Orchid Pharma)
ऑर्किड फार्मा का शेयर 58 फीसदी गिर गया. यह 1,807 रुपये से 758 रुपये पर आ गया. इसका PE रेशियो 38.58 है, जो इसके उद्योग के औसत 37.85 के करीब है. यह स्टॉक भी अपने उद्योग के हिसाब से ठीक-ठाक कीमत पर है.
विवरण | मूल्य |
---|---|
मार्केट कैप | 3,829 करोड़ रुपए |
वर्तमान कीमत | 758 रुपए |
हाई/लो | 1,998 / 604 रुपए |
स्टॉक P/E | 38.4 |
बुक वैल्यू | 250 रुपए |
डिविडेंड यील्ड | 0.00% |
ROCE | 8.02% |
ROE | 8.18% |
फेस वैल्यू | 10.00 रुपए |
जिंदल वर्ल्डवाइड (Jindal Worldwide)
जिंदल वर्ल्डवाइड का शेयर 55 फीसदी गिरा, जो 79 रुपये से 36 रुपये हो गया. इसका PE रेशियो 47.23 है, जबकि उद्योग का औसत 32.02 है. यानी यह अपने उद्योग से थोड़ा महंगा है.
विवरण | मूल्य |
---|---|
मार्केट कैप | 3,559 करोड़ रुपए |
वर्तमान कीमत | 36 रुपए |
हाई/लो | 94.2 / 35.1 रुपए |
स्टॉक P/E | 46.9 |
बुक वैल्यू | 7.88 रुपए |
डिविडेंड यील्ड | 0.11% |
ROCE | 10.2% |
ROE | 10.0% |
फेस वैल्यू | 1.00 रुपए |
रेमंड लाइफस्टाइल (Raymond Lifestyle)
रेमंड लाइफस्टाइल का शेयर 46 फीसदी गिरा. यह 2,104 रुपये से 1,129 रुपये पर आ गया. इसका PE रेशियो 165.29 है. यह उद्योग के औसत 32.02 से बहुत ज्यादा है. यह स्टॉक अपने उद्योग के मुकाबले काफी महंगा है.
विवरण | मूल्य |
---|---|
मार्केट कैप | 6,612 करोड़ रुपए |
वर्तमान कीमत | 1,129 रुपए |
हाई/लो | 3,100 / 860 रुपए |
स्टॉक P/E | 72.2 |
बुक वैल्यू | 1,574 रुपए |
डिविडेंड यील्ड | 0.00% |
ROCE | 2.87% |
ROE | 0.67% |
फेस वैल्यू | 2.00 रुपए |
शेयर इंडिया सिक्योरिटीज (Share India Securities)
शेयर इंडिया सिक्योरिटीज का दाम 45 फीसदी गिरा. यह 307 रुपये से 169 रुपये हो गया. इसका PE रेशियो 11.93 है. वहीं उद्योग का औसत 34.23 है. यह स्टॉक अपने उद्योग के मुकाबले बहुत सस्ता है.
विवरण | मूल्य |
---|---|
मार्केट कैप | 3,587 करोड़ रुपए |
वर्तमान कीमत | 169 रुपए |
हाई/लो | 345 / 135 रुपए |
स्टॉक P/E | 11.6 |
बुक वैल्यू | 107 रुपए |
डिविडेंड यील्ड | 0.67% |
ROCE | 20.7% |
ROE | 16.1% |
फेस वैल्यू | 2.00 रुपए |
रेडटेप (Redtape)
रेडटेप का शेयर 43 फीसदी गिरा. यह 218 रुपये से 124 रुपये पर आ गया. इसका PE रेशियो 40.27 है, जबकि उद्योग का औसत 92.38 है. यानी यह अपने उद्योग के मुकाबले सस्ता है.
विवरण | मूल्य |
---|---|
मार्केट कैप | 6,702 करोड़ रुपए |
वर्तमान कीमत | 124 रुपए |
हाई/लो | 245 / 116 रुपए |
स्टॉक P/E | 39.4 |
बुक वैल्यू | 14.3 रुपए |
डिविडेंड यील्ड | 0.62% |
ROCE | 21.5% |
ROE | 23.7% |
फेस वैल्यू | 2.00 रुपए |
ईजी ट्रिप प्लानर्स (Easy Trip Planners)
ईजी ट्रिप प्लानर्स का शेयर 42 फीसदी गिरा. यह 16 रुपये से 9 रुपये हो गया. इसका PE रेशियो 31.55 है, जबकि उद्योग का औसत 54.04 है. यह स्टॉक भी अपने उद्योग से सस्ता है.
विवरण | मूल्य |
---|---|
मार्केट कैप | 3,229 करोड़ रुपए |
वर्तमान कीमत | 9.11 रुपए |
हाई/लो | 22.2 / 9.05 रुपए |
स्टॉक P/E | 30.1 |
बुक वैल्यू | 2.03 रुपए |
डिविडेंड यील्ड | 0.55% |
ROCE | 20.9% |
ROE | 16.2% |
फेस वैल्यू | 1.00 रुपए |
टीमलीज सर्विसेज (TeamLease Services)
टीमलीज सर्विसेज का शेयर 40 फीसदी गिरा, जो 2,931 रुपये से 1,751 रुपये पर आ गया. इसका PE रेशियो 25.64 है, जबकि उद्योग का औसत 56.06 है. यह स्टॉक अपने उद्योग के मुकाबले सस्ता है.
विवरण | मूल्य |
---|---|
मार्केट कैप | 2,914 करोड़ रुपए |
वर्तमान कीमत | 1,751 रुपए |
हाई/लो | 3,303 / 1,641 रुपए |
स्टॉक P/E | 25.8 |
बुक वैल्यू | 541 रुपए |
डिविडेंड यील्ड | 0.00% |
ROCE | 13.2% |
ROE | 12.8% |
फेस वैल्यू | 10.00 रुपए |
डिस्क्लेमर: इन स्टॉक्स की कीमतों में भारी गिरावट आई है, लेकिन कई स्टॉक्स अपने उद्योग के औसत PE से कम कीमत पर मिल रहे हैं. इसका मतलब यह हो सकता है कि ये सस्ते हैं और भविष्य में इनके दाम बढ़ सकते हैं. लेकिन निवेश करने से पहले कंपनी की स्थिति, बाजार की हालत और अपने जोखिम को समझना जरूरी है. स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और जरूरत हो तो विशेषज्ञ से सलाह लें.
ये भी पढ़े: 300 गुना सब्सक्राइब हुए IPO का अलॉटमेंट आज! GMP में बंपर उछाल; ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Latest Stories

अगला हफ्ता निवेशकों के लिए फायदे का सौदा, डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट पर रखें नजर; ये 35 कंपनियां हैं शामिल

LIC ने पोर्टफोलियो में किया बड़ा बदलाव, HDFC-ICICI बैंक समेत इन 8 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी; देखें पूरी लिस्ट

Niva Bupa समेत ये 3 पेनी स्टॉक बन सकते हैं लंबी रेस के घोड़े! FII और DII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, देखें लिस्ट
