5 साल में 10000% का मल्टीबैगर रिटर्न! इन 22 कंपनियों ने भर दी निवेशकों की झोली; क्या आपने भी किया है निवेश
पिछले 5 वर्षों में शेयर मार्केट ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शानदार अवसर प्रदान किए हैं. इनमें से 22 कंपनियों ने ऐतिहासिक उछाल दर्ज कर निवेशकों की झोली भर दी. खास बात यह रही कि एक कंपनी ने 10000 फीसदी से अधिक का रिटर्न देकर इतिहास रच डाला. वहीं अन्य कई कंपनियों ने भी हजारों फीसदी तक का मुनाफा निवेशकों को दिया है.

Multibagger stocks: शेयर मार्केट में अक्सर उन निवेशकों को बेहतर कमाई होती है, जो लंबे समय तक टिके रहते हैं. पिछले पांच वर्षों में कई कंपनियों के शेयरों में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला है. कुछ चुनिंदा शेयरों ने साधारण निवेशकों को असाधारण रूप से मालामाल कर दिया. ये मल्टीबैगर स्टॉक छोटी रकम को बड़े धन में बदलने वाले सच्चे खजाने साबित हुए हैं. इनमें से एक कंपनी ने 10000 फीसदी से अधिक का शानदार रिटर्न देकर इतिहास रच दिया है. साथ ही कई अन्य कंपनियों ने भी हजारों फीसदी का मुनाफा प्रदान किया है. तो चलिए आपको बताते हैं उन 22 स्टॉक्स के बारे में, जिन्होंने पिछले 5 वर्षों में एक नई मिसाल कायम की है.
मल्टीबैगर रिटर्न
कंपनी का नाम | 5 साल पहले की कीमत | वर्तमान कीमत | रिटर्न |
---|---|---|---|
PG Electroplast | 5 रुपये | 554 रुपये | 10,971 फीसदी |
Transformers & Rectifiers (India) Ltd. | 5 रुपये | 503 रुपये | 9,922 फीसदी |
Websol Energy System Ltd. | 19 रुपये | 1,316 रुपये | 6,755 फीसदी |
Kernex Microsystems (India) Ltd. | 19 रुपये | 1,083 रुपये | 5,739 फीसदी |
HBL Power Systems Ltd. | 16 रुपये | 862 रुपये | 5,224 फीसदी |
Aurionpro Solutions Ltd. | 32 रुपये | 1,290 रुपये | 3,940 फीसदी |
Elecon Engineering Company Ltd. | 15 रुपये | 553 रुपये | 3,507 फीसदी |
Gravita India Ltd. | 49 रुपये | 1,693 रुपये | 3,331 फीसदी |
CG Power and Industrial Solutions Ltd. | 26 रुपये | 736 रुपये | 2,753 फीसदी |
GE T&D India Ltd. | 109 रुपये | 2,748 रुपये | 2,421 फीसदी |
NDR Auto Components Ltd. | 43 रुपये | 1,121 रुपये | 2,498 फीसदी |
Apollo Micro Systems Ltd. | 11 रुपये | 304 रुपये | 2,504 फीसदी |
Shakti Pumps (India) Ltd. | 32 रुपये | 813 रुपये | 2,442 फीसदी |
Tanfac Industries Ltd. | 191 रुपये | 4,662 रुपये | 2,341 फीसदी |
TD Power Systems Ltd. | 23 रुपये | 549 रुपये | 2,328 फीसदी |
Axiscades Technologies Ltd. | 62 रुपये | 1,436 रुपये | 2,206 फीसदी |
Nava Ltd. | 30 रुपये | 678 रुपये | 2,136 फीसदी |
Olectra Greentech Ltd. | 71 रुपये | 1,524 रुपये | 2,049 फीसदी |
Sarda Energy & Minerals Ltd. | 26 रुपये | 569 रुपये | 2,081 फीसदी |
Fertilizers & Chemicals Travancore Ltd. (FACT) | 47 रुपये | 990 रुपये | 2,025 फीसदी |
Hitachi Energy India Ltd. | 856 रुपये | 18,850 रुपये | 1,980 फीसदी |
Zen Technologies Ltd. | 74 रुपये | 1,479 रुपये | 1,898 फीसदी |
क्या होते हैं मल्टीबैगर स्टॉक्स
मल्टीबैगर स्टॉक्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये लंबे समय में निवेशकों को जबरदस्त लाभ देते हैं. शुरुआती दौर में छोटे दाम पर खरीदे गए शेयर समय के साथ कई गुना बढ़ जाते हैं. कंपनियों के मजबूत फंडामेंटल्स, बेहतर बिजनेस मॉडल और ग्रोथ स्ट्रेटजी इन्हें तेजी से आगे बढ़ने में मदद करते हैं. ऐसे स्टॉक्स न सिर्फ निवेशकों को आर्थिक सुरक्षा देते हैं बल्कि भविष्य के लिए विश्वास भी जगाते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories

सेमीकंडक्टर स्टॉक वाली 2 कंपनियों ने पकड़ी रफ्तार, मजबूत ऑर्डर बुक के साथ फ्यूचर प्लान भी दमदार; जानें कौन मार रहा बाजी

भाव ₹50 से भी कम! 230% तक चढ़ा शेयर, अब कंपनी FCCBs और QIP से जुटाएगी फंड; मंडे को नजर में रखें स्टॉक

पहले कतर के साथ किया करार, अब जापान के कंपनी के साथ शुरू करेगी JV; इस PSU तेल स्टॉक पर रखें खास नजर
