TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

म्यूचुअल फंड्स की आंखों के तारे बने ये 3 शेयर, बढ़ाई हिस्सेदारी, ग्रोथ का दिख रहा दम

Q3FY26 में म्यूचुअल फंड्स ने चुनिंदा स्‍टॉक्‍स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो इन शेयरों के लॉन्ग टर्म ग्रोथ पोटेंशियल पर भरोसे का संकेत है. खासतौर पर एक शेयर में फंड हाउस ने 4.20% तक की हिस्‍सेदारी बढ़ाई है. तो और कौन-से हैं शेयर जिनमें फंड हाउस का भरोसा बढ़ा है, आइए जानते हैं.

mutual funds increase stake Image Credit: money9 live

MF increase stake in stocks: म्‍यूचुअल फंड हाउस जब भी किसी कंपनी में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाते हैं, उसे स्‍टॉके के लिहाज से भरोसे का बड़ा संकेत माना जाता है. आमतौर पर ऐसी बढ़ोतरी कंपनी की ग्रोथ, फाइनेंशियल मजबूती और लॉन्ग टर्म पोटेंशियल को दर्शाती है. Q3FY26 के दौरान म्यूचुअल फंड्स ने चुनिंदा शेयरों में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फंड हाउसों ने कुछ कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी 4.20 फीसदी तक बढ़ाई है. तो कौन-से हैं वो 3 शेयर जिनमें ग्रोथ का दिख रहा है दम, जानिए डिटेल.

PG Electroplast Ltd

PG Electroplast लिमिटेड भारत की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) और प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग कंपनियों में शामिल है. यह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे AC, TV, वॉशिंग मशीन, होम अप्लायंसेज, ऑटोमोटिव और लाइटिंग सेक्टर में ODM और OEM सॉल्यूशंस देती है.

कितनी बढ़ाई हिस्‍सेदारी?

ट्रेंडलाइन के मुताबिक म्यूचुअल फंड्स ने सितंबर 2025 में 14.48% हिस्सेदारी से बढ़ाकर दिसंबर 2025 में 18.68% कर दी, यानी 4.20% की सीधी बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह इस तिमाही की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड खरीद में से एक मानी जा रही है.

बाकी किसकी कितनी हिस्‍सेदारी?

  • दिसंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक
  • प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 43.41%
  • FII की हिस्सेदारी 10.59%
  • DII की हिस्सेदारी 22.66%
  • पब्लिक की हिस्सेदारी 23.06%

शेयर का प्रदर्शन

PG Electroplast के शेयर की वर्तमान कीमत 594.80 रुपये है. एक हफ्ते में ये करीब 6 फीसदी चढ़ा है. सालभर में भले ही इसने 30 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है, लेकिन 3 साल में इसने 412 फीसदी और 5 साल में 3971 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया है.

RBL Bank Ltd

1943 में स्थापित RBL बैंक देश का एक प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक है, जो रिटेल, कॉरपोरेट और होलसेल बैंकिंग सेवाएं देता है. बैंक का फोकस नई पीढ़ी की बैंकिंग व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त बनाना और डिजिटल सॉल्यूशंस मुहैया कराना है.

कितनी बढ़ाई हिस्‍सेदारी?

म्यूचुअल फंड्स ने इस बैंक में अपनी हिस्सेदारी 30.60% से बढ़ाकर 34.44% कर दी, यानी 3.84% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह संकेत देता है कि संस्थागत निवेशक बैंक की रिकवरी और भविष्य की ग्रोथ को लेकर भरोसेमंद दिख रहे हैं.

बाकी किसकी कितनी हिस्‍सेदारी?

  • दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार
  • FII की हिस्सेदारी 21.91%
  • DII की हिस्सेदारी 39.69%
  • पब्लिक की हिस्सेदारी 38.04%

शेयर का प्रदर्शन

RBL Bank के शेयर की वर्तमान कीमत 305.15 रुपये है. 6 महीने में ये 15 फीसदी चढ़े हैं. सालभर में इसने 98 फीसदी का रिटर्न दिया है. 3 साल में इसने 71 फीसदी का रिटर्न दिया है.

L&T Finance Ltd

L&T फाइनेंस लिमिटेड लार्सन एंड टूब्रो ग्रुप की NBFC कंपनी है. यह ग्रामीण, हाउसिंग, टू-व्हीलर लोन और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में मजबूत मौजूदगी रखती है और डिजिटल फाइनेंस व फाइनेंशियल इनक्लूजन पर खास फोकस करती है.

यह भी पढ़ें: इन 2 स्‍टॉक्‍स से डगमगाया डॉली खन्‍ना का भरोसा, घटाई हिस्‍सेदारी, क्‍या आपके पोर्टफोलियो में है शामिल

कितनी बढ़ाई हिस्‍सेदारी?

ट्रेंडलाइन के मुताबिक म्यूचुअल फंड्स ने L&T फाइनेंस लिमिटेड पर भरोसा दिखाया है. इसमें उन्‍होंने अपनी हिस्सेदारी 10.51% से बढ़ाकर 11.86% कर दी, यानी इसमें 1.35% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

बाकी किसकी कितनी हिस्‍सेदारी?

  • दिसंबर 2025 में शेयरहोल्डिंग के मुताबिक
  • प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 66.03%
  • FII की हिस्सेदारी 6.66%
  • DII की हिस्सेदारी 15.33%
  • पब्लिक की हिस्सेदारी 11.99%

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.