इस नवरत्‍न कंपनी पर हुई ऑर्डर की बरसात, धड़ाधड़ झटके ₹220 करोड़ से ज्‍यादा के 3 प्रोजेक्‍ट, शेयरों पर रखें नजर

नवरत्‍न कंपनी NBCC (India) Ltd को नए साल से ठीक पहले 3 बड़े ऑर्डर मिले. जिसके चलते इसके शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है. इससे न सिर्फ कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी, बल्कि उसके कारोबार के विस्‍तार में भी मदद मिलेगी. तो अभी कैसा है शेयरों का प्रदर्शन, जानें डिटेल.

NBCC (India) Ltd Image Credit: money9 live

Share in focus: सरकारी नवरत्न कंपनी NBCC (India) Ltd के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. क्‍योंकि नए साल से ठीक एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर को एक साथ 3 बड़े ऑर्डर मिले हैं. जिनकी वैल्‍यू ₹220.31 करोड़ है. इन प्रोजेक्‍ट के मिलने से कंपनी के ऑर्डर बुक और बिजनेस गति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

कहां से कितना मिला ठेका?

कंपनी को सबसे बड़ा ऑर्डर Canara Bank से मिला है, जो लगभग ₹163.12 करोड़ का है. यह काम बेंगलुरु के Manyatha टेक पार्क में बैंक के हेड ऑफिस की प्लानिंग, डिजाइनिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए है.

इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय के तहत Navodaya Vidyalaya Samiti ने दो प्रोजेक्ट दिए हैं. इनमें महाराष्ट्र में ₹9.01 करोड़ की लागत से बॉयज डॉर्मेंट्री और तेलंगाना में ₹48.18 करोड़ की लागत से स्थायी कैंपस का निर्माण शामिल है.

यह भी पढ़ें: नए साल में PPF, सुकन्या समृद्धि, NSC के नहीं बदले रेट, अब इस सरकारी स्कीम में 8% से ज्‍यादा ब्याज पाने का मौका

शेयरों का हाल

NBCC के शेयर 31 दिसंबर 2025 को ₹121.70 प्रति शेयर पर बंद हुए. हफ्ते भर में ये लगभग 5 फीसदी तो 3 महीने में 14 फीसदी चढ़ा है. सालभर में इसने 30 पर्सेंट, 3 साल में 365 पर्सेंट और 5 साल में 527 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया है.

वित्तीय प्रदर्शन

  • Q2 FY26 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है.
  • नेट प्रॉफिट: ₹153.5 करोड़, जो साल-दर-साल 26% वृद्धि है.
  • ऑपरेटिंग रेवेन्यू: 19% बढ़कर ₹2,910.2 करोड़ रहा.
  • EBITDA: ₹100.8 करोड़, जबकि पिछले साल ₹100.3 करोड़ था.
  • ऑपरेटिंग मार्जिन: 4% से घटकर 3.5% रहा, लागत बढ़ने का असर दिखा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.