Nifty Outlook Feb 3: शॉर्ट टर्म में इस लेवल तक बढ़ सकती है पुलबैक रैली, ब्रॉडर ट्रेंड कमजोर, 200-DMA तय करेगा नेक्स्ट मूव
बजट के दिन आई भारी गिरावट से उबरते हुए निफ्टी में सोमवार को तेज बाउंस दिखा लेकिन एक्सपर्ट्स इसे शॉर्ट-टर्म पुलबैक मान रहे हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि 25,200 का स्तर बड़ी बाधा है जबकि 24,900 अहम सपोर्ट बना हुआ है. निवेशकों को फिलहाल सावधानी के साथ ट्रेडिंग की सलाह दी गई है.
यूनियन बजट 2026 के बाद आई भारी गिरावट से उबरते हुए सोमवार को निफ्टी में तेज रिकवरी देखने को मिली. बाजार में 2 फरवरी को जबरदस्त उतार-चढ़ाव रहा लेकिन निचले स्तरों से आई खरीदारी ने निवेशकों को कुछ राहत दी. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बाउंस शॉर्ट-टर्म पुलबैक हो सकता है और जब तक निफ्टी अहम रेजिस्टेंस लेवल्स के ऊपर मजबूती से नहीं टिकता, तब तक जोखिम बना रहेगा. एक्सपर्ट्स की राय साफ है कि हालिया तेजी राहत जरूर देती है, लेकिन ट्रेंड अभी भी नाजुक है. ऐसे में एक्सपर्ट्स ने 3 फरवरी को निवेशकों को सतर्क रणनीति अपनाने की सलाह दी है.
शॉर्ट टर्म में 25,350 तक बढ़ सकती है पुलबैक रैली
SBI Securities के हेड–टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह के मुताबिक, आगे के सत्रों में निफ्टी के लिए 24,930-24,900 का जोन तत्काल सपोर्ट के रूप में काम करेगा. वहीं ऊपर की ओर 25,170-25,200 का जोन इंडेक्स के लिए बड़ी बाधा रहेगा. अगर निफ्टी 25,200 के ऊपर टिकाऊ मजबूती दिखाता है, तो शॉर्ट टर्म में पुलबैक रैली 25,350 तक बढ़ सकती है.
24,900 के आसपास है सपोर्ट
LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने बाजार की बड़ी तस्वीर पर जोर देते हुए कहा कि तेज गिरावट के बाद निफ्टी में जो मजबूत बाउंस देखने को मिला है वह एक सामान्य मार्केट रिएक्शन है. हालांकि, ब्रॉडर ट्रेंड अब भी कमजोर बना हुआ है. जब तक इंडेक्स 200-DMA से नीचे बना रहता है, तब तक सेंटिमेंट नेगेटिव रह सकता है. ऐसे में किसी भी बाउंस का इस्तेमाल लेवरेज्ड लॉन्ग पोजिशन से बाहर निकलने या शॉर्ट पोजिशन बनाने के लिए करना चाहिए. उन्होंंने कहा कि ऊपर की ओर 25,200 पर रेजिस्टेंस है, जबकि नीचे की ओर 24,900 के आसपास सपोर्ट नजर आ रहा है.
24,500-24,600 का लेवल अहम सपोर्ट
Bajaj Broking Research के मुताबिक, सोमवार के सत्र में बने चार्ट पैटर्न पर नजर डालें तो इंडेक्स ने एक साइजबल बुलिश कैंडल बनाई है जो पिछले सत्र की रेंज के भीतर ही बनी है. यह पिछले सेशन की तेज गिरावट के बाद पुलबैक को दर्शाता है. 25,200-25,250 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस है जो 200-डे EMA और पिछले अप-मूव की प्राइस पैरिटी के साथ मेल खाता है. इसके ऊपर टिके रहना मौजूदा डाउनट्रेंड में ठहराव का संकेत देगा. आने वाले हफ्ते में ग्लोबल क्यूज और RBI मॉनेटरी पॉलिसी के चलते वोलैटिलिटी ऊंची रह सकती है.
ब्रोकरेज ने आगे कहा, शॉर्ट टर्म में 25,400-25,500 का जोन अगला रेजिस्टेंस है जबकि 24,500-24,600 का लेवल अहम सपोर्ट बना रहेगा जो अक्टूबर 2025 का मेजर लो और बजट सेशन का पैनिक लो भी है.
HDFC Securities ने क्या कहा
HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागरज शेट्टी के मुताबिक, डेली चार्ट पर बड़ी बेयर कैंडल के बगल में एक लंबी बुल कैंडल बनी है, जो बुल्स के काउंटरअटैक को दर्शाती है. यह पैटर्न बुलिश पियर्सिंग लाइन जैसा है. ऊपर की ओर 25,200 और उसके बाद 25,400 अहम रेजिस्टेंस रहेंगे, जबकि 24,900 तत्काल सपोर्ट बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
104% मुनाफा बढ़ने के बाद मुकुल अग्रवाल वाले इस स्टॉक में लगा अपर सर्किट, आई 20% की रैली
सरकार नवरत्न कंपनियों PFC और REC के मर्जर पर कर रही विचार, दो दिन में इतना उछल गए शेयर
ट्रेडिंग के शोर से दूर कैपिटल मार्केट बूम में चुपचाप पैसा बना रहे ये 3 ‘डार्क हॉर्स’ स्टॉक, जानें क्या करती हैं ये कंपनियां
Closing Bell: सेंसेक्स 900 अंक उछलकर और निफ्टी 25000 के ऊपर बंद, एनर्जी, इंफ्रा, रियल्टी के शेयर चमके; निवेशकों ने कमाए 5 लाख करोड़
