Nifty Outlook 9 March: बाजार में आ सकती बड़ी बिकवाली! लंबी बेयर कैंडल ने बिगाड़ा सेंटीमेंट, जानिए आगे की रणनीति

टेक्निकल नजरिए से देखें तो 10 DEMA अब 200 DEMA के नीचे आ गया है, जो शॉर्ट टर्म मोमेंटम में कमजोरी और बाजार में बढ़ते बेयरिश ट्रेंड का संकेत देता है. 24,300 का स्तर 20 DEMA के आसपास भी है, इसलिए यह स्तर बुल्स के लिए बचाना बेहद जरूरी होगा. मोमेंटम इंडिकेटर RSI भी 40 के नीचे बना हुआ है, जो बाजार में जारी कमजोरी को दिखाता है. डेरिवेटिव्स डेटा की बात करें तो पुट कॉल रेशियो करीब 0.67 के आसपास है, जो यह संकेत देता है कि कॉल राइटिंग ज्यादा हो रही है और बाजार का झुकाव फिलहाल सतर्क या कमजोर है.

निफ्टी आउटलुक Image Credit: Canva

6 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला और आखिर में दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए. दिन के अंत में सेंसेक्स 1,097 अंक यानी 1.37 प्रतिशत गिरकर 78,918.90 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 315.45 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,450.45 पर बंद हुआ. इस दौरान बाजार में चौतरफा दबाव देखने को मिला. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि सोमवार को बाजार की चाल कैसी रह सकती है और क्या रणनीति अपनानी चाहिए. आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय.

Nifty 24,100 तक जा सकता है.

SBI Securities के मुताबिक, आने वाले समय में Nifty के लिए 24,350 से 24,300 का जोन अहम सपोर्ट के रूप में सामने आ रहा है. यह वही स्तर है जहां अगस्त 2025 में बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला था. अगर Nifty इस सपोर्ट जोन के नीचे टिकता है तो इंडेक्स में और कमजोरी देखने को मिल सकती है. ऐसे में शॉर्ट टर्म में Nifty 24,100 और उसके बाद 23,800 तक फिसल सकता है. वहीं अगर बाजार में ऊपर की ओर रिकवरी आती है तो 24,750 से 24,800 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है.

निफ्टी अहम सपोर्ट जोन के करीब

  • SAMCO Securities के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धामेजा के मुताबिक, Nifty अभी भी दबाव में बना हुआ है और इंडेक्स 315 अंकों की गिरावट के साथ 24,450.45 पर बंद हुआ. लगातार बिकवाली के कारण Nifty अब 24,300 के अहम सपोर्ट जोन के करीब पहुंच गया है. चार्ट स्ट्रक्चर भी कमजोरी की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि बाजार में लगातार लोअर हाई बन रहे हैं, यानी ऊंचे स्तरों पर लगातार सप्लाई देखने को मिल रही है.
  • टेक्निकल नजरिए से देखें तो 10 DEMA अब 200 DEMA के नीचे आ गया है, जो शॉर्ट टर्म मोमेंटम में कमजोरी और बाजार में बढ़ते बेयरिश ट्रेंड का संकेत देता है. 24,300 का स्तर 20 DEMA के आसपास भी है, इसलिए यह स्तर बुल्स के लिए बचाना बेहद जरूरी होगा. मोमेंटम इंडिकेटर RSI भी 40 के नीचे बना हुआ है, जो बाजार में जारी कमजोरी को दिखाता है. डेरिवेटिव्स डेटा की बात करें तो पुट कॉल रेशियो करीब 0.67 के आसपास है, जो यह संकेत देता है कि कॉल राइटिंग ज्यादा हो रही है और बाजार का झुकाव फिलहाल सतर्क या कमजोर है.
  • ऑप्शंस डेटा के मुताबिक 24,600 से 24,800 के बीच कॉल ओपन इंटरेस्ट काफी ज्यादा है, जिससे यह जोन मजबूत रेजिस्टेंस बन गया है. वहीं पुट राइटर्स 24,300 और उसके बाद 24,000 के स्तर पर एक्टिव नजर आ रहे हैं, जिससे पता चलता है कि इन स्तरों को बचाने की कोशिश हो रही है.
  • एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक Nifty 24,300 के ऊपर बना रहता है तब तक रिकवरी संभव है. हालांकि ऊपर की ओर हर उछाल को फिलहाल बिकवाली के मौके के रूप में देखा जा सकता है, जब तक इंडेक्स 24,600 से 24,800 के ऊपर मजबूती से नहीं निकलता. अगर Nifty 24,300 के नीचे फिसलता है तो इसके बाद 24,000 तक गिरावट का रास्ता खुल सकता है.

शुक्रवार को बेयर कैंडल ने बिगाड़ा चार्ट का सेंटीमेंट

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के मुताबिक पिछले दो सेशनों में 24,300 के निचले स्तर से बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी, लेकिन शुक्रवार को Nifty उस तेजी को बरकरार नहीं रख पाया और करीब 315 अंकों की गिरावट के साथ कमजोर हो गया. दिन की शुरुआत कमजोर रही और ज्यादातर समय बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा. हालांकि, आखिरी घंटे में बिकवाली तेज हो गई और Nifty दिन के निचले स्तरों के करीब बंद हुआ.

डेली चार्ट पर गुरुवार की तेजी वाली कैंडल के बाद शुक्रवार को एक लंबी बेयर कैंडल बनी है. यह इस बात का संकेत है कि गुरुवार को बना बुलिश सेंटीमेंट अब कमजोर पड़ गया है. यह बाजार के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है और इससे यह संभावना बनती है कि शॉर्ट टर्म में Nifty फिर से 24,300 के स्तर को टेस्ट कर सकता है. फिलहाल ऊपर की ओर 24,700 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- Q3 नतीजों के बाद इन 3 कंपनियों का बड़ा ऐलान! कैपेक्स भी बढ़ाया, 5 साल में शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.