TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

₹50 से कम का रेलवे स्‍टॉक उगल रहा सोना, 5 साल में दिया 5000% से ज्‍यादा का रिटर्न, अब नार्थईस्‍ट से झटका बड़ा ऑर्डर

रेलवे स्‍टॉक MIC Electronics Ltd. में हलचल देखने को मिल सकती है. दरअसल कंपनी को नॉर्थन रेलवे से बड़ा ऑर्डर मिला है. इससे कंपनी की ग्रोथ में मदद मिलेगी. शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो इसने लॉन्‍ग टर्म में जबरदस्‍त रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों को बंपर फायदा हुआ है.

Mini Diamonds का मार्केट कैप करीब 99 करोड़ रुपये है. Image Credit: money9live.com

Penny Stock: वैसे तो पेनी स्‍टॉक्‍स जोखिमभरे माने जाते हैं, लेकिन कई कंपनियां अपने मजबूत फंडामेंटल और बेहतर ग्रोथ प्‍लान के चलते खूब आगे बढ़ती हैं. इन्‍हीं में से एक है. MIC Electronics Ltd. इसके शेयरों ने लॉन्‍ग टर्म में धांसू रिटर्न दिए है, जिसने निवेशकों को मालामाल बना दिया. अब ये दोबारा सुर्खियों में है. दरअसल इस छुटकू कंपनी को नार्थईस्‍ट रेलवे से बड़ा ऑर्डर मिला है. ऐसे में शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

कंपनी को रेलवे से नया ऑर्डर मिलने के अलावा उसे माइक्रोप्रोसेसर कंट्रोलर फॉर रूफ-माउंटेड AC पैकेज यूनिट LHB के लिए और डबल-डेकर कोचेस के लिए प्रोटोटाइप टेस्टिंग रिजल्‍ट और फ्रेश रजिस्ट्रेशन अप्रूवल मिल गया है.

कंपनी का कारोबार

1988 में स्थापित MIC Electronics LED डिस्प्ले, इंडोर–आउटडोर लाइटिंग, सोलर सॉल्यूशंस, टेलीकॉम इक्विपमेंट, रेलवे इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर का एक प्रमुख भारतीय निर्माता है. कंपनी मेडिकल उपकरण जैसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और बैटरियों का प्रोडक्‍शन भी करती है. भारत के अलावा इसकी मौजूदगी USA, ऑस्ट्रेलिया, UK और कई अन्य देशों में है.

दमदार नतीजे

  • कंपनी के ताजा क्वार्टरली नतीजे बेहद प्रभावशाली रहे है.
  • Q2 FY26 में कंपनी की नेट सेल्स 226% उछलकर ₹37.89 करोड़ हो गई.
  • नेट प्रॉफिट 30% बढ़कर ₹2.17 करोड़ हो गया.
  • H1 FY26 में नेट सेल्स 30% बढ़कर ₹49.50 करोड़ रहा.
  • नेट प्रॉफिट ₹3.84 करोड़, हालांकि H1 FY25 के ₹4.10 करोड़ से थोड़ा कम रहा.

यह भी पढ़ें: Meesho IPO: लिस्टिंग से पहले GMP का धमाल, ₹5805 मुनाफे का हिंट, सब्‍सक्रिप्‍शन भी धमाकेदार, क्‍या लगेगी लॉटरी

स्टॉक का दमदार रिटर्न

MIC Electronics के शेयर की वर्तमान कीमत 44.80 रुपये है. सालभर में इसने भले ही अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया हो. इसने 53 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है. मगर लॉन्‍ग टर्म में इसने दमदार रिटर्न दिया है. इसने 3 साल में 206% का मल्टीबैगर रिटर्न और 5 साल में 5,422% का धमाकेदार रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.