TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

रेखा झुनझुनवाला ने बाजार में चली नई चाल! Q2 रिजल्ट के बाद Titan, फेडरल बैंक के अलावा इस स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी

भारत की दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने दूसरी तिमाही में कैनरा बैंक, फेडरल बैंक और टाइटन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर बाजार का ध्यान खींच लिया है. कैनरा बैंक के मजबूत नतीजों और शेयर में जबरदस्त तेजी के बीच यह निवेश बैंकिंग सेक्टर में उनके भरोसे को दर्शाता है.

रेखा झुनझुनवाला Image Credit: money9 live

भारत की दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने इस साल की दूसरी तिमाही (Q2FY26) में तीन प्रमुख भारतीय कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इनमें बैंकिंग और रिटेल सेक्टर की बड़ी कंपनियां शामिल हैं. निवेशकों के लिए यह संकेत है कि देश के वित्तीय और कंज्यूमर सेक्टर में ग्रोथ की कहानी अब भी मजबूत बनी हुई है.

किन कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी

रेखा झुनझुनवाला ने तीन कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है, इसमें शामिल है कैनरा बैंक, फेडरल बैंक और टाइटन कंपनी. ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, उन्होंने कैनरा बैंक में 1 करोड़ शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी 1.57 फीसदी तक बढ़ाई है. फेडरल बैंक में उन्होंने 2.30 करोड़ शेयर खरीदकर हिस्सेदारी 2.40 फासदी की, जबकि टाइटन कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 5.30 फीसदी हो गई है.

कैनरा बैंक की जबरदस्त कमाई

रेखा झुनझुनवाला का यह दांव ऐसे समय में आया है जब कैनरा बैंक ने दूसरी तिमाही में बेहद मजबूत नतीजे पेश किए हैं. बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 18.7 फीसदी बढ़कर 4,773.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 12.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 8,588 करोड़ रुपये हो गया. बैंक की ग्रॉस NPA घटकर 2.35 फीसदी रह गई है, जबकि नेट NPA में कमी आकर 0.54 फीसदी रह गई है.

बाजार में बढ़ा भरोसा, तेजी के आसार

झुनझुनवाला की यह चाल PSU बैंकों के प्रति बढ़ते विश्वास को दिखाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश सीमा (FII limit) को 20 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने का प्रस्ताव है, जिससे सेक्टर में करीब 4 अरब डॉलर की नई पूंजी आ सकती है.

इन्हीं खबरों के बीच, ब्रोकरेज फर्म InCred Equities ने कैनरा बैंक का टारगेट प्राइस 127 रुपये से बढ़ाकर 147 रुपये किया है और स्टॉक पर ‘Add’ रेटिंग बरकरार रखी है.

शेयर बना मल्टीबैगर

कैनरा बैंक का शेयर पिछले छह महीनों में 40 फीसदी चढ़ा है और पिछले पांच वर्षों में करीब 700 फीसदी की शानदार बढ़त दर्ज कर चुका है. फिलहाल बैंक का कुल इनकम 38,597.73 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 4,773.96 करोड़ रुपये पर है. वहीं अगर फेडरल बैंक के शेयरों की बात करें तो इसने छह महीने में 21 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है, और पांच साल में अपने निवेशकों को 363 फीसदी से ज्यादा कमाई कराई है. बाकी टाइटन के शेयरों ने भी 6 महीने में 11 फीसदी रिटर्न देकर निवेशकों को आश्वस्त किया है. पांच साल में कंपनी के शेयरों ने 220 फीसदी का मुनाफा दिखाया है.

यह भी पढ़ें: 3 साल में इन 4 शराब कंपनियों के शेयर बने मुनाफे की मशीन, झूम उठा निवेशकों का पोर्टफोलियो; आप भी रखें वॉचलिस्ट में

रेखा झुनझुनवाला की इन रणनीतिक खरीदों से साफ है कि उन्हें भारत के बैंकिंग सेक्टर के भविष्य पर पूरा भरोसा है. अब बाजार की निगाहें इस पर टिकी हैं कि उनके ये दांव आने वाले महीनों में कितनी बड़ी सफलता में बदलते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.