ICICI बैंक को पछाड़ SBI बनी देश की चौथी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी, मार्केट कैप ₹11.20 लाख करोड़ पार; बैंकों में सिर्फ HDFC आगे
SBI का मार्केट कैप 17 फरवरी को 11.20 लाख करोड़ रुपये पार कर गया और बैंक ने वैल्युएशन के मामले में ICICI बैंक को पीछे छोड़ दिया. अब SBI वैल्यूएशन में HDFC बैंक के करीब पहुंच गया है. मजबूत नतीजों और 70% सालाना रैली के दम पर PSU बैंकिंग शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है.
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मार्केट कैप के मामले में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. 17 फरवरी के एनएसई आंकड़ों के मुताबिक SBI का कुल मार्केट कैप 11.20 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. इसके साथ ही SBI ने ICICI बैंक को पीछे छोड़ दिया है और अब यह वैल्यूएशन के लिहाज से देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी बन गया है. अब बैंक की नजर HDFC बैंक पर है जिसका मार्केट कैप करीब 14.24 लाख करोड़ रुपये है.
साल भर में दिया 70% रिटर्न
SBI के शेयर में पिछले एक साल में करीब 70% की तेजी आई है. इसका शेयर मंगलवार को 0.44% की तेजी के साथ 1213.40 रुपये पर बंद हुआ. इसी रैली ने बैंक के वैल्यूएशन गैप को बड़े निजी बैंकों से काफी हद तक कम कर दिया है. मौजूदा समय में ICICI बैंक का मार्केट कैप करीब 10.05 लाख करोड़ रुपये है जिसे SBI पीछे छोड़ चुका है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत फंडामेंटल, बेहतर एसेट क्वालिटी और लगातार बढ़ती कमाई ने SBI के शेयर को री-रेटिंग दिलाई है.

चार्ट सोर्स: Groww
दिसंबर तिमाही के नतीजे
हालिया तिमाही नतीजों में भी बैंक ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया है. दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में SBI का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24% बढ़कर 21,028 करोड़ रुपये पहुंच गया जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम 9% बढ़कर 45,190 करोड़ रुपये रही. बैंक का रिटर्न ऑन इक्विटी 16-17% और एसेट क्वालिटी में सुधार ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. मौजूदा समय में SBI करीब 2.41 के प्राइस-टू-बुक (P/B) मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है जबकि HDFC बैंक 2.69, ICICI बैंक 2.92, एक्सिस बैंक 2.20 और कोटक महिंद्रा बैंक 2.49 के मल्टीपल पर हैं. एक साल पहले SBI का P/B मल्टीपल 1.35 था, जिससे पता चलता है कि स्टॉक में बड़ा री-रेटिंग हुआ है. बेहतर एसेट क्वालिटी, मजबूत मुनाफा और सहायक कंपनियों से वैल्यू अनलॉक होने के चलते शेयर में तेजी आई है.
देश की चौथी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बनी SBI
फिलहाल, मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक और भारती एयरटेल के बाद SBI देश की चौथी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गया है. लगातार मजबूत नतीजों और बढ़ते निवेशक भरोसे के चलते बैंक निजी क्षेत्र के दिग्गजों के और करीब पहुंचता दिख रहा है.
इसे भी पढ़ें: इस AI कंपनी के साथ इंफोसिस ने की पार्टनरशिप, खबर सामने आते ही रॉकेट बने शेयर, 3% की आई तेजी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
HAL के शेयर बनेंगे रॉकेट, दिसंबर तिमाही के जोरदार प्रदर्शन ने भरा फ्यूल; जानें- ब्रोकरेज ने कितना दिया टारगेट
Elara Capital ने GMR एयरपोर्ट्स के शेयर पर दी Buy रेटिंग, कहा- 40% तक आ सकती है तेजी; जानें कारण
Paras Defence पर बड़ा अपडेट, खरीदेगी Himanshi Thermal में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी, शेयरों में आई तेजी
