शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 337 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे; Siemens Energy बना हीरो!
Nifty 50 के शुरुआती कारोबार में Bajaj Finance, Bajaj Finserv और Shriram Finance सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे. इन शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव देखने को मिला. हालांकि, Nifty MidCap इंडेक्स 0.20 फीसदी और Nifty SmallCap इंडेक्स 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
Highlights
- भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई.
- कमजोर बाजार के बीच Siemens Energy India के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली. शेयर 8 फीसदी चढ़कर 3,541 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
- भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला.
Stock Market Opening Bell : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. सुबह 9:18 बजे सेंसेक्स 337 अंक यानी 0.43 फीसदी गिरकर 78,617.87 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी करीब 47 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 24,589 के स्तर पर था. Nifty 50 के शुरुआती कारोबार में Bajaj Finance, Bajaj Finserv और Shriram Finance सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे. इन शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव देखने को मिला. हालांकि, Nifty MidCap इंडेक्स 0.20 फीसदी और Nifty SmallCap इंडेक्स 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
आईटी शेयरों ने संभाला मोर्चा

आज इन कंपनियों के Q1 नतीजों पर नजर
आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानी Q1FY27 के नतीजे जारी करने वाली कंपनियों की लंबी लिस्ट है. इनमें Afcons Infrastructure, Arvind SmartSpaces, Azad Engineering, Mrs. Bectors Food Specialities, BEML, BLS International Services, Capacite Infraprojects, Carborundum Universal, CARE Ratings, Cello World, Cera Sanitaryware, Cupid, Dalmia Bharat Sugar and Industries, Dynamatic Technologies, Electrosteel Castings, Ellenbarrie Industrial Gases, Electronics Mart India, Entero Healthcare Solutions और Fine Organic Industries शामिल हैं.
इसके अलावा, Godrej Consumer Products, Goldiam International, Gopal Snacks, Godawari Power and Ispat, Greenlam Industries, Hinduja Global Solutions, Hindalco Industries, Imagicaaworld Entertainment, Inox Green Energy Services, Inox Wind, Jamna Auto Industries, JK Tyre & Industries, Jubilant Pharmova, Jyoti CNC Automation, Kaynes Technology India, Kalyani Steels, Lemon Tree Hotels, Maharashtra Seamless, NLC India और NRB Bearings के नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी.
आज खुलेंगे ये IPO
- IPO बाजार में भी शुक्रवार को हलचल रहेगी. LEAP India और Technocraft Ventures के IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. LEAP India का इश्यू करीब 251.88 करोड़ रुपये, जबकि Technocraft Ventures का IPO करीब 2,480 करोड़ रुपये का है. इसके अलावा Optimystix Entertainment IPO भी शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा.
- LAPL Automotive IPO सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है. यह 32.40 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है.
- वहीं, Ardee Industries IPO के लिए आज सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन है. कंपनी इस IPO से करीब 425.87 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
- Aegeus Technologies IPO के लिए भी आज आखिरी दिन है. यह 23.71 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है.
Siemens Energy India में 8 फीसदी से ज्यादा तेजी
कमजोर बाजार के बीच Siemens Energy India के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली. शेयर 8 फीसदी चढ़कर 3,541 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
Britannia Industries में 3.5 फीसदी की तेजी
Britannia Industries के शेयर में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली. शेयर 3.53 फीसदी की तेजी के साथ 5,595 रुपये पर पहुंच गया था.
BSE शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा उछाल
BSE Limited के शेयर में भी शुरुआती कारोबार में तेजी रही. शेयर 2.10 फीसदी बढ़कर 3,507 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
रुपया 6 पैसे कमजोर
भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला. रुपया 95.28 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि गुरुवार को यह 95.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरो का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टर के हिसाब से देखें तो Nifty IT करीब 1 फीसदी चढ़कर दूसरे सेक्टरों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रहा था. IT शेयरों में खरीदारी ने बाजार की गिरावट को कुछ हद तक संभालने का काम किया. इसके उलट Nifty PSU Bank और Nifty Financial Services कमजोर रहे और बाजार से पिछड़ते नजर आए.

एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:04 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 97 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 450 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 0.19 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में करीब 1.12 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 164 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली.
कैसा रहा था कल का बाजार?
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को पूरे दिन उतार-चढ़ाव का माहौल रहा. हालांकि, कारोबार के अंत में दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. दिन के आखिर में सेंसेक्स 373.76 अंक यानी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 78,954.76 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 11.35 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान 2,023 शेयरों में तेजी आई, जबकि 2,058 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, 200 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, मेटल, रियल्टी और मीडिया सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें- Trent Q1 Result: मुनाफा 26% बढ़कर ₹532 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू भी 18.5% बढ़ा, फिर भी टूटे शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
स्टॉक ब्रोकर से सबसे अधिक नाखुश निवेशक, SEBI के पास पहुंचीं 20 हजार से अधिक शिकायतें; जानें- पूरा मामला
Stock To Watch: आज LIC, Trent, AWL Agri, PNB Housing जैसे शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती है हलचल
डिफेंस के इन 2 छोटे शेयरों पर बड़ा दांव! गिरावट में भी खरीद रहे हैं आशीष कचोलिया; रखें नजर
