Stock to watch 02 Feb 2026: ग्लोबल टेंशन का असर बाजार पर भारी! Adani से लेकर Gail तक… इन 9 शेयरों पर रहेगी नजर

सोमवार के कारोबार में इन अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का असर दिख सकता है. ऐसे में कुछ खास कंपनियों के शेयर आज चर्चा में रहेंगे. इनमें Adani, फिनो पेमेंट्स बैंक, गेल, बीईएल और स्पाइसजेट जैसी कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों से जुड़ी ताजा खबरों के कारण इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. निवेशक इन स्टॉक्स पर खास नजर बनाए हुए हैं.

इन स्टॉक्स पर रखें नजर Image Credit: @Canva/Money9live

Stock to watch: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बाजार पर ग्लोबल हालात का असर साफ नजर आया. खासतौर पर ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. इसके अलावा टेक्नोलॉजी शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार का मूड खराब किया. विश्लेषकों का मानना है कि फिलहाल बाजार पर दबाव बना रह सकता है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है.

सोमवार के कारोबार में इन अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का असर दिख सकता है. ऐसे में कुछ खास कंपनियों के शेयर आज चर्चा में रहेंगे. इनमें Adani, फिनो पेमेंट्स बैंक, गेल, बीईएल और स्पाइसजेट जैसी कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों से जुड़ी ताजा खबरों के कारण इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. निवेशक इन स्टॉक्स पर खास नजर बनाए हुए हैं.

Adani Ports

Adani Ports के लिए राहत की खबर आई है. कंपनी के स्वामित्व वाले इजराइल के हाइफा पोर्ट ने बताया है कि वहां के सभी पोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित हैं और कामकाज सामान्य तरीके से चल रहा है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा हुआ है. इससे निवेशकों की चिंता थोड़ी कम हो सकती है.

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल कारोबार ने फरवरी महीने में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी की कुल बिक्री 35 प्रतिशत बढ़कर 63,331 यूनिट हो गई है. पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 46,811 यूनिट था. घरेलू बाजार में भी कंपनी की बिक्री 34 प्रतिशत बढ़ी है. इस मजबूत ग्रोथ से शेयर में तेजी आ सकती है.

फिनो पेमेंट्स बैंक

फिनो पेमेंट्स बैंक चर्चा में है. बैंक के सीईओ ऋषि गुप्ता को जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे. इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेंगी. इस खबर का असर बैंक के शेयर पर दिख सकता है.

गेल इंडिया

गेल इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है. दीपक गुप्ता ने कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाल लिया है. उन्हें ऊर्जा क्षेत्र में काफी अनुभव है. कंपनी को उनके अनुभव से फायदा मिलने की उम्मीद है. इस खबर से निवेशकों की नजर इस शेयर पर रहेगी.

Adani ग्रीन एनर्जी

Adani ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में 185 मेगावाट का नया विंड पावर प्रोजेक्ट शुरू किया है. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद कंपनी की कुल Renewable energy क्षमता बढ़कर 17,472 मेगावाट हो गई है. यह कंपनी के लिए एक सकारात्मक खबर मानी जा रही है.

ब्लू जेट हेल्थकेयर

ब्लू जेट हेल्थकेयर आंध्र प्रदेश में एक बड़ा निवेश करने जा रही है. कंपनी 2,300 करोड़ रुपये की लागत से एक नई फार्मा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाएगी. इससे कंपनी के कारोबार में विस्तार होगा और भविष्य में ग्रोथ की संभावना बढ़ेगी.

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)

बीईएल ने निवेशकों के लिए खुशखबरी दी है. कंपनी ने 2025-26 के लिए 1.95 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके लिए 5 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. इससे शेयर में खरीदारी बढ़ सकती है.

विशाल मेगा मार्ट

विशाल मेगा मार्ट के प्रमोटर ने अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेच दिया है. यह डील ब्लॉक डील के जरिए हुई और शेयर करीब 117 रुपये के भाव पर बेचे गए. इस खबर से शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.

स्पाइसजेट

स्पाइसजेट को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने मारन विवाद में कंपनी की याचिका खारिज कर दी है. हालांकि कंपनी ने कहा है कि इस फैसले का उसके रोजमर्रा के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा. फिर भी निवेशक इस खबर पर नजर रखेंगे.

यह भी पढ़ें: जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच एथेनॉल सेक्टर पर फोकस, इन 3 स्टॉक पर रख सकते हैं नजर; 52 वीक हाई से 30% तक कम पर हो रहा ट्रेड

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.