Stocks to Watch: Adani Enterprises, Bajaj Finance, Nazara Technologies समेत इन शेयरों में रहेगी हलचल, रखें नजर!
आज के कारोबार में Bajaj Finance, NBCC India, Aditya Birla Capital, Nazara Technologies, IRFC और Ramco Systems जैसे शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है. तिमाही नतीजों, बड़े ऑर्डर और डील से जुड़ी खबरों के चलते इन शेयरों में तेज उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
पिछले कारोबारी दिन बाजार में बंपर तेजी थी. भारत-अमेरिका ट्रे़ड डील का असर साफ दिखा. इस दौरान सेंसेक्स 2073 अंक बढ़कर 83,739 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 639 अंकों की तेजी के साथ 25,728 पर बंद हुआ था. आज यानी 04 फरवरी को शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे. तिमाही नतीजों, नए ऑर्डर, एमओयू और बल्क डील जैसी खबरों के चलते कई शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है.
आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे
आज कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं. इनमें Bajaj Finserv, Tata Power Company, Apollo Tyres, Cummins India, Devyani International, Emami, Emcure Pharmaceuticals, Force Motors, Hexaware Technologies, JSW Cement, Kalpataru Projects International, Metropolis Healthcare, TeamLease Services, Tube Investments of India, Trent और Zuari Agro Chemicals शामिल हैं. इन नतीजों का असर आज के कारोबार पर साफ दिख सकता है.
Adani Enterprises
अडाणी ग्रुप की कंपनी Adani Enterprises के शानदार रिजल्ट जारी किए है. कंपनी को वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 5,627 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. सालाना आधार पर यह 97 गुना यानी 9601 फीसदी बढ़ा है
Bajaj Finance के Q3 नतीजे
बजाज फाइनेंस के तीसरी तिमाही के नतीजे मिले जुले रहे हैं. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 6 प्रतिशत घटकर 4,066 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4,308 करोड़ रुपये था. हालांकि कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम में अच्छी बढ़त देखने को मिली है और यह 21 प्रतिशत बढ़कर 11,317 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह 9,382 करोड़ रुपये थी.
Adani Ports
Adani Ports (APSEZ) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मुनाफा सालाना आधार पर 21.2 प्रतिशत बढ़कर 3,054 करोड़ रुपये पर आ गया है. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,520 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था.
इसे भी पढ़ें- Adani Ports के Q3 नतीजे शानदार, मुनाफा 21 प्रतिशत उछला, FY26 गाइडेंस बढ़ी; शेयरों में शानदार रैली
Godrej Agrovet का प्रदर्शन
गोदरेज एग्रोवेट के नतीजों में मुनाफा लगभग स्थिर रहा. कंपनी का मुनाफा मामूली गिरावट के साथ 109.73 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 109.85 करोड़ रुपये था. वहीं रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 2,718.3 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसके अलावा कंपनी पर लेबर कोड का असर करीब 30.44 करोड़ रुपये रहा.
Aditya Birla Capital के नतीजे शानदार
आदित्य बिड़ला कैपिटल ने तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 41 प्रतिशत उछलकर 983 करोड़ रुपये हो गया. इसके साथ ही रेवेन्यू में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली और यह 30 प्रतिशत बढ़कर 14,181 करोड़ रुपये पहुंच गया.
Mankind Pharma का अपडेट
मैनकाइंड फार्मा के नतीजे भी पॉजिटिव रहे. कंपनी का मुनाफा 7.5 प्रतिशत बढ़कर 408.8 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू में 11.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 3,567.2 करोड़ रुपये रहा.
Nazara Technologies के नतीजे कमजोर
नजारा टेक्नोलॉजीज के नतीजे बाजार को निराश कर सकते हैं. कंपनी का मुनाफा 35.4 प्रतिशत गिरकर 8.8 करोड़ रुपये रह गया. वहीं रेवेन्यू में भी 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई और यह 406 करोड़ रुपये पर आ गया. इसके अलावा अन्य आय में भी 48.3 प्रतिशत की कमी आई और यह 11.3 करोड़ रुपये रही.
IRFC में रहेगी हलचल
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी IRFC ने V O Chidambaranar Port Authority और Sagarmala Finance Corporation के साथ एक रणनीतिक त्रिपक्षीय एमओयू साइन किया है.
NBCC India को मिले बड़े ऑर्डर
एनबीसीसी इंडिया को दो बड़े कंस्ट्रक्शन ऑर्डर मिले हैं. कंपनी को Institute of Cost Accountants of India से 39.19 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसके अलावा उत्तराखंड के मत्स्य विभाग से 232.13 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसके तहत पशुलोक में प्रस्तावित नमामि गंगे एक्वेरियम कम डिस्कवरी लर्निंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा.
Ramco Systems में बल्क डील
Ramco Systems में आज बड़ी बल्क डील देखने को मिली है. कंपनी के प्रमोटर Ramco Management ने करीब 500.02 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 10.2 लाख शेयर खरीदे, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 51 करोड़ रुपये रही. वहीं HDFC म्यूचुअल फंड ने करीब 499.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 9.74 लाख शेयर बेच दिए, जिसकी डील वैल्यू करीब 48.65 करोड़ रुपये रही.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस IT स्टॉक पर केडिया फैमिला फिदा! भाग रहा शेयर, कंपनी कर रही लंबी रेस की तैयारी, 100+ देशों में फैला धंधा
₹60000 करोड़ तक का है इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की इन 3 कंपनियों का ऑर्डर बुक, रडार पर रख सकते हैं शेयर
₹5400 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी के साथ बाजार में FII की वापसी, DIIs ने भी झोंके पैसे; ट्रेड डील का असर
4 फरवरी के लिए ये 3 शेयर हैं Choice Broking के एनालिस्ट की पहली पसंद, हफ्ते भर में मिल सकता है टारगेट, जानें SL
