Stocks to Watch Today: इंट्राडे में Bank Stocks, Mphasis से लेकर इन शेयरों में रहेगी हलचल, रखें नजर!
आज शेयर बाजार में कई अहम खबरों और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कुछ स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं. नतीजों से लेकर निवेश, डील और ऑर्डर अपडेट तक, आइए जानते हैं आज के ट्रेड में किन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है.
पिछले कारोबारी दिन यानी बजट डे बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी. दिन के अंत में सेंसेक्स 1,546 अंकों की गिरावट के साथ 80,722 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 495 अंक गिरकर 24,825 के नीचे क्लोज हुआ. आज शेयर बाजार में कई अहम खबरों और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कुछ स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं. नतीजों से लेकर निवेश, डील और ऑर्डर अपडेट तक, आइए जानते हैं आज के ट्रेड में किन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है.
इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
आज कई बड़ी और मिडकैप कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी, जिनमें Hyundai Motor India, Indus Towers, PB Fintech, Aarti Industries, Akzo Nobel India, Ather Energy, Awfis Space Solutions, Bajaj Housing Finance, Chalet Hotels, City Union Bank, Mahindra Lifespace Developers, Olectra Greentech, PG Electroplast, RailTel Corporation of India, Tata Chemicals, Thermax, UPL और Utkarsh Small Finance Bank शामिल हैं.
Mphasis
आईटी कंपनी Mphasis में बड़ा मैनेजमेंट बदलाव हुआ है. कंपनी के President Enterprise 5 North America पद पर कार्यरत एलांगो आर ने इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही वह कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल भी नहीं रहे. इस खबर का असर आज शेयर पर दिख सकता है.
Tourism Finance Corporation of India
Tourism Finance Corporation of India ने एक बड़ा निवेश फैसला लिया है. कंपनी ने Oxyzo Credit Fund I में निवेशक के तौर पर जुड़ने का निर्णय किया है. यह एक डेट आधारित कैटेगरी टू अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड है, जो अलग अलग सेक्टर्स में निवेश करता है. कंपनी इस फंड के कुल कॉर्पस का 5 प्रतिशत तक निवेश करेगी.
Gabion Technologies India
Gabion Technologies India को बड़ी परियोजना से जुड़ा अहम अप्रूवल मिला है. कंपनी को मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट के पैकेज C3 के लिए अपने रॉक कैच फेंस और बैरियर सिस्टम के इस्तेमाल की मंजूरी मिली है. इस प्रोजेक्ट का पैकेज C3 Larsen and Toubro Construction को मिला है, जिसमें वायाडक्ट, टनल, अर्थवर्क और स्लोप प्रोटेक्शन सिस्टम जैसे सिविल वर्क शामिल हैं. इससे कंपनी के ऑर्डर बुक और भविष्य की ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है.
India Homes
Lloyds Enterprises ने India Homes में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. कंपनी ने 71 लाख शेयर यानी 1.78 प्रतिशत इक्विटी रुपये 13.8 प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं. इस डील की कुल वैल्यू करीब 9.79 करोड़ रुपये रही. वहीं MK Banka HUF ने इसी भाव पर 68.25 लाख शेयर बेचे हैं. दिसंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक Lloyds Enterprises के पास India Homes में पहले से 3.43 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.
Onward Technologies
Onward Technologies में भी बड़ी डील हुई है. Rational Equity Flagship Fund I ने कंपनी में 1.14 लाख शेयर खरीदे हैं, जो करीब 0.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. यह फंड वॉलमार्ट इंडिया के पूर्व सीईओ कृष्णमूर्ति नारायणन अय्यर से जुड़ा हुआ है. इस डील की कीमत करीब 3.99 करोड़ रुपये रही और शेयर 348.16 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए.
Hero MotoCorp जनवरी बिक्री आंकड़े
ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hero MotoCorp ने जनवरी महीने के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं, जो काफी मजबूत रहे हैं. कुल बिक्री सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 5.57 लाख यूनिट रही, घरेलू बिक्री 26.1 प्रतिशत बढ़कर 5.20 लाख यूनिट पहुंच गई.
MOIL
MOIL के बोर्ड ने मध्य प्रदेश में मैंगनीज अयस्क खनन के लिए मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाने को मंजूरी दी है. इस JV के जरिए कंपनी अपने माइनिंग ऑपरेशंस का विस्तार करेगी, जिसे लॉन्ग-टर्म ग्रोथ के लिहाज से सकारात्मक माना जा रहा है.
Quess Corp
Quess Corp ने एक्सचेंज को बताया है कि उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से फाइनल असेसमेंट ऑर्डर मिला है, जिसमें कंपनी पर 160 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड उठाई गई है.
Biopharma Stocks
बायोफार्मा सेक्टर के शेयर फोकस में रहे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि बायोलॉजिक्स लंबी उम्र के लिए अहम हैं और सरकार भारत को बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर विकसित करना चाहती है. इसके साथ ही एक बायोफार्मा-फोकस्ड नेटवर्क बनाने की योजना भी है. इन बयानों के बाद Biocon, Piramal Pharma, Sun Pharma और Dr. Reddy’s Laboratories के शेयरों में 1 से 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.
Bank Stocks
बैंकिंग सेक्टर के शेयर दबाव में रहे, खासकर PSU बैंकों में भारी बिकवाली देखने को मिली. Bank of India करीब 6 प्रतिशत गिरा, जबकि Indian Bank, Bank of Maharashtra और Bank of Baroda में 5 से 6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. अन्य बैंक शेयरों में भी 2 से 5 प्रतिशत तक की कमजोरी देखने को मिली. यह दबाव तब आया जब केंद्र सरकार ने FY27 के लिए रिकॉर्ड 17.2 लाख करोड़ रुपये के ग्रॉस मार्केट बॉरोइंग का ऐलान किया, जो बाजार की उम्मीदों से ज्यादा रहा. हालांकि, नेट बॉरोइंग 11.7 लाख करोड़ रुपये रखी गई है, जो अनुमान के करीब है.
इसे भी पढ़ें- Black Sunday: बजट नहीं आया बाजार को रास! सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा टूटा; निवेशकों के डूबे ₹10 लाख करोड़
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
क्रिप्टो निवेशक हो जाएं अलर्ट, बजट में सरकार की बड़ी मार, अगर की ये गलती तो रोजाना फाइन और भारी पेनल्टी के लिए रहें तैयार
Indian Railways की बड़ी तैयारी: 1500 वंदे भारत कोच बनाने की मंजूरी, इन 3 रेलवे स्टॉक्स को मिलेगा फायदा!
STT पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की सफाई, GDP से 500X अधिक बड़ा है भारत का F&O मार्केट, ट्रांजेक्शन वॉल्यूम 1.5 लाख करोड़ पार
Nifty Outlook Feb 2: निफ्टी में बजट के दिन डेली चार्ट पर लोअर शैडो के साथ बनी लॉन्ग बेयर कैंडल, एक्सपर्ट ने कहा- संकेत अच्छे नहीं
