Stocks to Watch: 18 फरवरी को स्टील स्टॉक्स से लेकर Eternal तक इन शेयरों में रहेगी हलचल, रखें पैनी नजर!

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार का चाल क्या होगी इस पर निवेशकों के नजरें रहने वाली हैं. 2 दिन की तेजी को क्या बाजार कंटीन्यू करता है या नहीं? इसके साथ ही 18 फरवरी को मेटल, इंफ्रा, बैंकिंग, टेक और ऑटो एंसिलरी सेक्टर के इन शेयरों में खबरों के दम पर हलचल देखने को मिल सकती है.

इन शेयरों पर रखें नजर. Image Credit: freepik, canva

Stocks to Watch: 17 फरवरी को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ था. कमजोर शुरुआत के बाद बाजार ने पहले घंटे में तेज रिकवरी की और दिन के दूसरे हिस्से में ताजा खरीदारी के दम पर निफ्टी 25764.40 तक पहुंच गया. अंत में सेंसेक्स 173.81 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83450.96 पर और निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 25725.40 पर बंद हुआ. अब 18 फरवरी के कारोबार में कुछ खास शेयर खबरों के दम पर एक्शन में रह सकते हैं.

स्टील और एल्युमिनियम शेयरों में हलचल

JSW Steel, Tata Steel, Vedanta और Hindalco जैसे स्टॉक्स पर नजर रहेगी. खबर है कि ट्रंप प्रशासन स्टील और एल्युमिनियम पर लगाए गए टैरिफ में बदलाव की योजना बना रहा है. इस तरह की खबरों का असर मेटल शेयरों पर सीधा पड़ता है, इसलिए इन काउंटरों में तेज हलचल संभव है.

Dilip Buildcon

इंफ्रा कंपनी Dilip Buildcon को गुजरात सरकार के नर्मदा जल संसाधन, जल आपूर्ति और कल्पसर विभाग से 668.02 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी को भरूच जिले में नर्मदा नदी पर फ्लड प्रोटेक्शन एंबैंकमेंट बनाने का काम EPC आधार पर मिला है.

Bharti Airtel

Bharti Airtel की सब्सिडियरी कंपनी Airtel Money को भारतीय रिजर्व बैंक से टाइप टू नॉन डिपॉजिट लेने वाली एनबीएफसी के तौर पर काम करने के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिल गया है. इससे कंपनी के फिनटेक कारोबार को मजबूती मिल सकती है.

KNR Constructions

KNR Constructions ने बताया कि उसे आयकर विभाग से टैक्स रिफंड के लिए आदेश मिला है. यह आदेश हैदराबाद के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स की तरफ से आया है, जो वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपील मंजूर होने के बाद जारी हुआ है.

Hexaware Tech

Hexaware Tech ने अपने RapidX प्लेटफॉर्म का ओपन वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें Replit एआई प्लेटफॉर्म के साथ नेटिव इंटीग्रेशन दिया गया है. यह प्लेटफॉर्म नेचुरल लैंग्वेज डिस्क्रिप्शन को सुरक्षित और प्रोडक्शन रेडी एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर में बदलने में मदद करता है. टेक सेक्टर में इस खबर पर नजर रहेगी.

Eternal

Zomato और Blinkit की मालिक कंपनी Eternal Ltd ने OpenAI के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है. इस सहयोग का मकसद कंपनी के कॉमर्स और इकोसिस्टम प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है.

BHEL को SAIL से मिला ऑर्डर

सरकारी कंपनी BHEL को SAIL से LOA मिला है. यह ऑर्डर पश्चिम बंगाल के IISCO स्टील प्लांट में कैप्टिव पावर प्लांट के लिए है. यह प्रोजेक्ट SAIL की 4.08 मिलियन टन प्रति वर्ष क्रूड स्टील विस्तार योजना का हिस्सा है. यह ऑर्डर 17 फरवरी 2026 को मिला है.

Adani Enterprises

Adani Enterprises की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Adani Road Transport Limited ने Sree Vishwa Varadhi Private Limited में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. इससे समूह के रोड पोर्टफोलियो में विस्तार होगा.

Info Edge

Info Edge India Ltd ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Startup Investments Holding Limited में करीब 30 करोड़ रुपये का निवेश करने पर सहमति जताई है. यह निवेश कैश के जरिए किया जाएगा.

Bosch

Bosch Limited ने एक्सचेंज को बताया कि कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर Karin Gilges ने इस्तीफा दे दिया है. बोर्ड बैठक में Tillmann Olsen को नया सीएफओ नियुक्त किया गया है. मैनेजमेंट में इस बदलाव पर निवेशकों की नजर रहेगी.

इसे भी पढ़ें- ₹25 से सस्‍ते इस शेयर में तूफानी तेजी, एक दिन में 19% चढ़ा, Q3 रिजल्ट में दिखा दम, AI प्रोजेक्‍ट से भी मिला बूस्‍ट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.