ब्रोकरेज फर्म ने Suzlon Energy Share Price पर दिया बड़ा टारगेट
अगर आपके पास Suzlon Energy के शेयर हैं तो ये आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि Suzlon के शेयरों में आने वाले समय में 25 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है. इस अनुमान के पीछे कंपनी की मजबूत फंडामेंटल्स और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बढ़ती पकड़ को प्रमुख वजह बताया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, सरकार की ओर से नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर को मिल रहे प्रोत्साहन और Suzlon Energy को मिली कुछ बड़ी सरकारी परियोजनाओं ने कंपनी की स्थिति को और मजबूत किया है. Motilal Oswal ने Suzlon Share का टारगेट प्राइस 55 रुपये तय किया है, जो वर्तमान प्राइस से काफी ऊपर है. विशेषज्ञ मानते हैं कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है, लेकिन नई खरीदारी सोच-समझकर करनी चाहिए.
More Videos
Jio Financial, RIL, Urban Co, Trent, Sterlite Tech, Honasa, HEG, Lohia Corp, EIL में क्या करें?
NSE Share: NSE के अपने प्लेटफॉर्म पर होगी शेयर ट्रेडिंग? SEBI ने साफ किया रुख
JSW Infra, SSWL, Midhani, Trent, Baazar Style Retail समेत कितनी ऊंची छलांग लगाएंगे ये 8 छोटे स्टॉक
