इन 3 मिडकैप स्टॉक ने मचाया तहलका, 5 साल में दिया 3000% से ज्यादा रिटर्न; ₹10000 को बना दिया ₹3.78 लाख
पिछले 5 वर्षों में मिडकैप स्टॉक्स ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म निवेश की ताकत साबित कर दी है. कुछ चुनिंदा मिडकैप शेयर ऐसे रहे हैं जिन्होंने 3000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया और 10,000 रुपये के निवेश को 3.78 लाख रुपये तक पहुंचा दिया. मजबूत बिजनेस मॉडल, तेजी से बढ़ता कारोबार और बेहतर ऑर्डर बुक इन कंपनियों की सबसे बड़ी ताकत रही है.
Multibagger Stocks: पिछले पांच वर्षों में इन मिडकैप शेयरों ने निवेशकों को जिस तरह के जबरदस्त रिटर्न दिए हैं, उसने बाजार में लॉन्ग टर्म निवेश की ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया है. मिडकैप कंपनियां आम तौर पर बिजनेस के उस चरण में होती हैं, जहां उनके पास मजबूत बिजनेस मॉडल होता है और साथ ही तेज ग्रोथ की भी संभावना रहती है. यही संतुलन इन्हें मल्टीबैगर बनने का अवसर देता है. बीते पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो तीन ऐसी मिडकैप कंपनियां सामने आई हैं, जिन्होंने निवेशकों की उम्मीदों से कहीं ज्यादा रिटर्न दिया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी कंपनियां हैं.
एचबीएल इंजीनियरिंग (HBL Engineering)
एचबीएल इंजीनियरिंग डिफेंस, रेलवे और टेलीकॉम सेक्टर के लिए बैटरी और पावर सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी है. इस कंपनी ने पिछले पांच वर्षों में 3265 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका मतलब यह है कि अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें 10,000 रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर करीब 3.36 लाख रुपये हो गई होती. कंपनी को इस जबरदस्त प्रदर्शन का फायदा मजबूत ऑर्डर बुक और लगातार बढ़ती बाजार मौजूदगी से मिला है. शुक्रवार को इसका शेयर 0.32 फीसदी गिरकर 807.60 रुपये पर पहुंच गया.
ग्रेविटा इंडिया (Gravita India)
ग्रेविटा इंडिया नॉन-फेरस मेटल और मेटल रीसाइक्लिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है. इसने वैश्विक कमोडिटी साइकल का बेहतर तरीके से लाभ उठाया और अपने ऑपरेशंस का लगातार विस्तार किया. पिछले पांच वर्षों में इसने 3322.71 फीसदी का रिटर्न दिया है. अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस कंपनी के शेयर में 10,000 रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब 3.42 लाख रुपये हो गई होती. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.38 फीसदी बढ़कर 1793.50 रुपये पर पहुंच गया.
पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट (PG Electroplast)
पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट देश की प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस कंपनियों के लिए कंपोनेंट और फिनिश्ड प्रोडक्ट का डिजाइन और निर्माण करती है. कंपनी की लगभग 60 फीसदी आय रूम एयर-कंडीशनर से आती है. पिछले कुछ वर्षों में एसी की मजबूत मांग ने कंपनी के कारोबार को जबरदस्त रफ्तार दी है. नतीजतन, बीते पांच वर्षों में इसका शेयर 3688.50 फीसदी उछल चुका है. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें 10,000 रुपये का निवेश किया होता, तो आज इसकी कीमत 3.78 लाख रुपये हो जाती. शुक्रवार को इसका शेयर 4.34 फीसदी गिरकर 553.90 रुपये पर पहुंच गया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stock Market Today: शेयर बाजार में हाहाकार, निफ्टी 450 और सेंसेक्स 1450 अंक टूटे, निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये डूबे
5 साल में 88000% का रिटर्न, FII की बनी फेवरेट, कर्ज भी जीरो, जानें क्या करती है कंपनी
ट्रंप के भाषण से एशियाई बाजार निराश, Gift Nifty भी लुढ़का, कच्चा तेल 5 फीसदी उछला, युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत नहीं
