शेयर बाजार में आज फिर तबाही या रिकवरी? जाने टेक्निकल चार्ट ,Gift Nifty और एशियाई बाजार क्या दे रहे हैं सिग्नल
सोने और चांदी में आई हालिया गिरावट भी बाजार का मूड बिगाड़ रखा है. कमोडिटी से जुड़े शेयरों पर इसका असर देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर कहें तो, Budget 2026 के बाद बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहने की उम्मीद है. निवेशकों के लिए आने वाले सत्रों में ग्लोबल संकेतों, FII की एक्टिविटी और सेक्टोरल मूवमेंट पर नजर रखना बेहद जरूरी रहेगा.
रविवार को हुई ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा Budget 2026 में फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स यानी STT बढ़ाने के ऐलान के बाद बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 1546.84 अंक यानी करीब 1.88 प्रतिशत गिरकर 80,722.94 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50 में 495.20 अंक यानी करीब 1.96 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 24,825.45 पर बंद हुआ था. ऐसी भयानक बिकवाली के बाद निवेशकों के मन में ये सवाल है कि आज बाजार कैसा खुलेगा? बाजार में रिकवरी आएगी या फिर होगा क्रैश? आइए इन तमाम सवालों का उत्तर जानते हैं.
GIFT Nifty ने दिए पॉजिटिव शुरुआत के संकेत ( 7:30 AM ) तक
सोमवार के कारोबार से पहले GIFT Nifty यानी पहले का SGX Nifty मजबूती के साथ ट्रेड करता दिखा. GIFT Nifty करीब 90.50 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,876.50 के स्तर पर रहा. इससे संकेत मिल रहा है कि दलाल स्ट्रीट पर हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव हो सकती है.
वहीं, जापान के निक्केई में 137 अंकों की तेजी देखने को मिली, सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में भी हल्की बढ़त रही. हालांकि, ताइवान के बाजार और कोरियाई बाजार में गिरावट रही.
निफ्टी के लिए ये लेवल रहेंगे अहम
HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागरज शेट्टी के मुताबिक, आने वाले सत्रों में निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल बेहद अहम रहेंगे. उन्होंने बताया कि निफ्टी के अगले सपोर्ट 24,500–24,400 के स्तर पर देखे जा रहे हैं जबकि ऊपर की ओर 24,900–25,000 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में काम करेगा.
FII की वापसी पर रहेगी नजर
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार से विदेशी निवेशक यानी FII दोबारा बाजार में एक्टिव होंगे. एक्सपर्ट्स का मानना है कि STT बढ़ोतरी को लेकर FII की प्रतिक्रिया नेगेटिव रह सकती है, क्योंकि वे पहले से ही भारतीय शेयर बाजार में नेट सेलर बने हुए हैं. इसके अलावा PSU बैंकों पर भी दबाव बना रह सकता है, क्योंकि रिकॉर्ड ग्रॉस बॉरोइंग के आंकड़ों के बाद इन शेयरों में पहले ही बिकवाली देखने को मिली है.
Bank Nifty और सेक्टोरल शेयरों पर फोकस
Bank Nifty में सोमवार को करीब 1500 अंकों की गिरावट के बाद यह 58,000 के अहम सपोर्ट के नीचे जाने के करीब पहुंच गया है. अगर यह लेवल टूटता है, तो बैंकिंग शेयरों में और दबाव बन सकता है. रेलवे स्टॉक्स, डिफेंस स्टॉक्स और खासतौर पर कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर जैसे BSE, Angel One और Groww निवेशकों के रडार पर रहेंगे. एनालिस्ट्स का कहना है कि STT बढ़ोतरी के बाद इन कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है.
गोल्ड और सिल्वर की बिकवाली भी बनी चिंता
सोने और चांदी में आई हालिया गिरावट भी बाजार के लिए एक अहम फैक्टर बनी हुई है. कमोडिटी से जुड़े शेयरों पर इसका असर देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर, Budget 2026 के बाद बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहने की उम्मीद है. निवेशकों के लिए आने वाले सत्रों में ग्लोबल संकेतों, FII की गतिविधियों और सेक्टोरल मूवमेंट पर नजर रखना बेहद जरूरी रहेगा.
इसे भी पढ़ें- Black Sunday: बजट नहीं आया बाजार को रास! सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा टूटा; निवेशकों के डूबे ₹10 लाख करोड़
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बिना शोर मचाए बड़ा खेल, BlackBuck क्यों कहलाने लगा है ट्रक ऑपरेटरों का भरोसेमंद साथी; 5 साल में दिया 95% का रिटर्न
गिरते बाजार में इस शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, तिमाही नतीजों से मिला बूस्ट, BPCL, HPCL हैं क्लाइंट
क्रिप्टो निवेशक हो जाएं अलर्ट, बजट में सरकार की बड़ी मार, अगर की ये गलती तो रोजाना फाइन और भारी पेनल्टी के लिए रहें तैयार
Indian Railways की बड़ी तैयारी: 1500 वंदे भारत कोच बनाने की मंजूरी, इन 3 रेलवे स्टॉक्स को मिलेगा फायदा!
