Dak Sewa App: अब पोस्ट ऑफिस की सेवाएं आपके मोबाइल पर, जानें कैसे करेगा काम इंडिया पोस्ट ऐप
अब आपको डाकघर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि India Post लेकर आया है एक नया मोबाइल ऐप — Dak Sewa App. इस ऐप की मदद से आप घर बैठे ही पोस्ट ऑफिस से जुड़ी लगभग सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. चाहे स्पीड पोस्ट भेजना हो, मनी ऑर्डर करना हो, पार्सल ट्रैकिंग करनी हो या सेविंग अकाउंट से जुड़ी जानकारी लेनी हो, सब कुछ अब आपके मोबाइल पर एक क्लिक में संभव है. Dak Sewa App को इंडिया पोस्ट ने देशभर के यूजर्स को डिजिटल सुविधा देने के लिए लॉन्च किया है. यह ऐप यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ आता है और इसमें पोस्टल सर्विसेज के अलावा पोस्ट ऑफिस लोकेटर, पोस्टल टैरिफ कैलकुलेटर और डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. भारत सरकार की इस पहल से अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को डाक सेवाएं तेज़ी और पारदर्शिता के साथ मिलेंगी. पूरी जानकारी के लिए आपको मनी9लाइव की ये वीडियो देखनी होगी.
More Videos
महंगा हो जाएगा मोबाइल रिचार्ज! अगले 4-5 महीनों में 15% तक बढ़ सकती है कीमतें
TRAI के आदेश से टेलीकॉम यूजर्स की बल्ले-बल्ले, आने वाले हैं 30 चलने वाले प्लान्स
क्या सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन? मोबाइल पर 13% GST घटाने की उठ रही मांग!
