Google का नया सीक्रेट फीचर लीक! Pixel Glow से फोन उल्टा होने पर भी मिलेगा अलर्ट; जानें कैसे करेगा काम
टेक कंपनियां यूजर्स को बेहतर और स्मार्ट एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रही हैं. इसी कड़ी में Google अपने Pixel स्मार्टफोन्स के लिए एक नया और खास फीचर लाने की तैयारी कर रहा है.इस फीचर का नाम Pixel Glow बताया जा रहा है.
Google Pixel: स्मार्टफोन की दुनिया में नोटिफिकेशन अब सिर्फ आवाज या वाइब्रेशन तक सीमित नहीं रह गए हैं. टेक कंपनियां यूजर्स को बेहतर और स्मार्ट एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रही हैं. इसी कड़ी में Google अपने Pixel स्मार्टफोन्स के लिए एक नया और खास फीचर लाने की तैयारी कर रहा है.
इस फीचर का नाम Pixel Glow बताया जा रहा है. इसकी खासियत यह होगी कि फोन बिना आवाज किए सिर्फ लाइट के जरिए आपको नोटिफिकेशन देगा. यानी अगर आपका फोन उल्टा रखा है, तब भी आपको कॉल या मैसेज का पता चल जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर Android 17 के साथ आ सकता है.
Pixel Glow क्या है
Gadgets 360 की एक रिपोर्ट Pixel Glow एक नया नोटिफिकेशन फीचर है, जिस पर Google काम कर रहा है. इस फीचर में फोन के पीछे हल्की लाइट और रंग के जरिए नोटिफिकेशन दिखाया जाएगा. इससे फोन बिना आवाज किए भी आपको अलर्ट कर सकेगा.
कैसे काम करेगा यह फीचर
- रिपोर्ट के अनुसार, जब फोन उल्टा रखा होगा तो यह फीचर एक्टिव हो जाएगा.
- कॉल आने पर फोन की बैक साइड पर लाइट जलेगी
- अलग-अलग नोटिफिकेशन के लिए अलग रंग दिख सकते हैं
- यूजर बिना फोन उठाए नोटिफिकेशन समझ पाएगा
Android 17 में मिला संकेत
Android 17 के बीटा वर्जन में इस फीचर से जुड़े संकेत मिले हैं. इसमें “Pixel Glow” और “orbit” जैसे नाम सामने आए हैं. इससे साफ है कि कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है. इस फीचर में Google का AI टूल Gemini भी अहम भूमिका निभा सकता है. Gemini की मदद से नोटिफिकेशन को और स्मार्ट बनाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर आने वाले Pixel 11 सीरीज में देखने को मिल सकता है. इसके लिए फोन में खास RGB लाइट हार्डवेयर जोड़ा जा सकता है.
क्या है खास
- बिना आवाज के नोटिफिकेशन
- फोन उल्टा होने पर भी अलर्ट
- अलग-अलग लाइट इफेक्ट्स
- AI के साथ स्मार्ट फीचर
Pixel Glow फीचर स्मार्टफोन नोटिफिकेशन को एक नया रूप दे सकता है. यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो शांति में भी जरूरी अपडेट पाना चाहते हैं. अब देखना होगा कि Google इसे कब और कैसे लॉन्च करता है.
इसे भी पढ़ें- 66 की उम्र में भी नहीं रुके कदम, रिटायर्ड क्लर्क ने Blinkit डिलीवरी से पूरे किए 10000 ऑर्डर, वजह कर देगा हैरान
Latest Stories
फोन हुए महंगे, खरीददार हुए गायब, 6 साल में पहली बार स्मार्टफोन बाजार इतना कमजोर; देखें किस कंपनी का कितना दबदबा
AC को 18°C पर चलाना पड़ेगा भारी! बढ़ सकता है बिजली बिल; जानें कैसे होगी बचत
Windows यूजर्स के लिए आया Google का नया Desktop App, AI Mode और Lens से होगा काम आसान
