OPPO Reno15c Launch: AI फीचर्स, दमदार बैटरी, एडवांस कैमरा टूल्स, जानिए क्या है इसकी कीमत और खासियत
Oppo Reno 15c launch के साथ स्मार्टफोन बाजार में एक नया विकल्प सामने आया है. यह डिवाइस डिजाइन, AI फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट पर फोकस करता है. दमदार बैटरी, एडवांस कैमरा टूल्स और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में यूजर्स की दिलचस्पी बढ़ा रहा है.
ओपो ने भारत में अपनी रेनो सीरीज को और मजबूत करते हुए नया Oppo Reno 15c लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा कीमत नहीं चुकाना चाहते. कंपनी का दावा है कि Reno 15c “रेनो अनुभव को पहले से ज्यादा आसान और सुलभ” बनाता है. यह फोन Oppo Reno 15 और Reno 15 Pro के साथ लाइन-अप में शामिल हुआ है.
Oppo Reno 15c की कीमत और उपलब्धता

Oppo Reno 15c दो वेरिएंट में उपलब्ध है. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 34,999 रुपये में आता है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन Afterglow Pink और Twilight Blue रंगों में खरीदा जा सकता है. फोन की बिक्री Amazon, Flipkart, Oppo ई-स्टोर और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है.
लॉन्च ऑफर्स क्या हैं
कंपनी ने Reno 15c के साथ कई आकर्षक ऑफर्स भी दिए हैं. चुनिंदा बैंक पार्टनर्स के क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI, 12 महीने तक की जीरो डाउन पेमेंट स्कीम, 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और मामूली कीमत पर 180 दिनों का स्क्रीन डैमेज रिप्लेसमेंट भी शामिल है.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर सपोर्ट

Oppo Reno 15c में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है और यह ColorOS 16 पर चलता है. खास बात यह है कि कंपनी फोन के लिए 5 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. इंटरफेस Trinity Engine पर आधारित है, जिसमें Luminous Rendering Engine और Seamless Animation जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिससे फोन स्मूथ चलता है.
AI फीचर्स पर खास फोकस
फोन में कई AI-आधारित टूल्स दिए गए हैं. AI Mind Space स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारी को सेव और ऑर्गनाइज करने में मदद करता है. AI Recording वॉयस रिकॉर्डिंग से ऑटोमैटिक समरी बनाता है, जबकि AI Writer नोट्स और अन्य ऐप्स में टेक्स्ट लिखने में सहायक है. Google Gemini इंटीग्रेशन के जरिए यूजर आवाज से कैलेंडर, क्लॉक और सेटिंग्स जैसे काम कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि AI से जुड़ा डेटा Google Cloud पर आधारित AI Private Computing Cloud के जरिए सुरक्षित रहता है.
कैमरा और वीडियो फीचर्स

Oppo Reno 15c में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और सामने 50MP का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री है. फोन फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. Dual-View Video फीचर दोनों कैमरों से एक साथ रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है. इसके अलावा AI Editor 3.0, AI Unblur, AI Eraser, AI Best Face और कई एडवांस कैमरा टूल्स भी मिलते हैं.
डिस्प्ले, डिजाइन और बैटरी

फोन में 6.59 इंच की डिस्प्ले दी गई है. इसका साइज 8.14mm है और वजन 195 ग्राम है. Reno 15c Oppo के All-Round Armour Body के साथ आता है और इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक फोन करीब 64 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है.
Latest Stories
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल फ्रॉड को लेकर बैंकों को लगाई फटकार, RBI से पूछा, क्यों नहीं लिए गए सख्त फैसले
लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F70e 5G, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से मचाएगा धूम, जानें फीचर्स
इस तारीख को लॉन्च हो सकता है iPhone 17e, लीक हुई डिटेल्स; 54 हजार रुपये हो सकती है शुरुआती कीमत
ज्यादा मुनाफे का लालच पड़ा भारी, रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने गंवाए 1.10 करोड़ रुपये; साइबर ठगों ने इस तरह बनाया शिकार
