कंगाल पाकिस्तान ने 20 फीसदी बढ़ाकर 900 करोड़ डॉलर किया डिफेंस बजट, फिर भी भारत से 9 गुना कम
पाकिस्तान ने अपने रक्षा खर्च में 20 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस तरह साल 2025-26 के दौरान पाकिस्तान रक्षा पर 900 करोड़ डॉलर खर्च करेगा. पाकिस्तान के डिफेंस बजट में यह बढ़ोतरी भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को तबाह करने बाद हुई है.
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान ने अब अपनी इकोनॉमी के लिए ‘कंगाली में आटा गीला’ जैसा काम किया है. पहले से ही अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, सऊदी अरब और तुर्किय जैसे देशों से कर्ज की भीख लेकर पल रहा पाकिस्तान अब डिफेंस बजट को 20 फीसदी बढ़ा रहा है. पाकिस्तान की इकोनॉमी के जानकारों का कहना है कि पहले से ही गर्त में जा रही पाकिस्तानी इकोनॉमी के लिए यह बड़ा धक्का होगा. क्योंकि, पाकिस्तान को इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत अपने लोगों से महंगाई का बोझ हटाने की है. लेकिन, भारत के साथ दुश्मनी में अंधा पाकिस्तान अपने आम लोगों के सुख-दुख को नजरअंदाज कर सेना का घमंड बनाए रखने के लिए 900 करोड़ डॉलर खर्च करने की तैयारी कर रहा है.
ऑपरेशन सिंदूर का साइड इफैक्ट
जाहिर तौर पर पाकिस्तान के डिफेंस बजट में बढ़ोतरी ऑपरेशन सिंदूर का साइड इफैक्ट है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय रक्षा बलों ने महज कुछ घंटों के भीतर ही पाकिस्तान के एयर डिफेंस और एयर अटैक की धज्जियां उड़ाते हुए 9 आतंकी ठिकानों और 11 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया था.
भारत से 900 फीसदी कम
डिफेंस बजट में 20 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान भले ही सेना पर 900 करोड़ डॉलर खर्च करे. लेकिन, भारत के सामने यह बजट ऊंट के मुंह में जीरा जितना है, क्योंकि भारत का डिफेंस बजट इससे करीब 9 गुना यानी 900 फीसदी ज्यादा 7,870 करोड़ डॉलर है.
पाकिस्तान का डिफेंस बजट
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को रक्षा बजट में 20 फीसदी की भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया. शरीफ की सरकार ने पाकिस्तान के रक्षा बजट का खाका पेश करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2026 में रक्षा व्यय के लिए 2.55 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये यानी 900 करोड़ डॉलर आवंटित किए गए हैं. इसके साथ ही शरीफ ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में पाकिस्तान ने डिफेंस पर 2.12 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये यानी 745 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं.
Latest Stories
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बम धमाका, 31 की मौत, 169 घायल, इमामबाड़ा में हो रही थी जुमे की नमाज
US डील से भारत को डबल फायदा, वेनेजुएला से दोस्ती बचाएगी सालाना ₹27,081 करोड़ : SBI रिसर्च रिपोर्ट
भारत के रूस से तेल खरीदारी रोकने पर सस्पेंस बरकरार, क्रेमलिन ने ट्रंप के दावे को किया खारिज
ट्रंप का भारत को लेकर एक और बयान, कहा- ईरान से नहीं, वेनेजुएला से तेल खरीदेगा इंडिया
