TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

सोने के महल में उड़ेंगें ट्रंप, बन रहा है बेहद अनोखा प्लेन, कीमत है 3000 करोड़

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एक शानदार बोइंग 747 विमान में सफर करेंगे. इस विमान में सोने जैसे रंग की दीवारें, मुलायम चमड़े के सोफे, शानदार कालीन और आलीशान सजावट है. इसे फ्रांस की मशहूर डिजाइन कंपनी अल्बर्टो पिंटो ने बनाया है.

सोने के महल में उड़ेंगें ट्रंप Image Credit: Money 9

Donald Trump Gold Plated plane: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एक शानदार बोइंग 747 विमान में सफर करेंगे. इस विमान में सोने जैसे रंग की दीवारें, मुलायम चमड़े के सोफे, शानदार कालीन और आलीशान सजावट है. इसे फ्रांस की मशहूर डिजाइन कंपनी अल्बर्टो पिंटो ने बनाया है. यह ट्रंप टावर की तरह दिखता है. यह विमान अस्थायी तौर पर एयर फोर्स वन के रूप में काम करेगा.

इस टेक्नोलॉजीज से हो रहा है तैयार

ट्रंप ने यह विमान इसलिए लिया क्योंकि बोइंग कंपनी नए एयर फोर्स वन बनाने में बहुत देर कर रही है. बोइंग को 3.9 बिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट मिला था. लेकिन यह साल 2035 तक पूरा होगा. ट्रंप बोइंग की देरी से नाराज हैं. उन्होंने फ्लोरिडा में इस कतरी विमान को देखा और इसे पसंद किया. यह 400 मिलियन डॉलर का विमान अब फ्लोरिडा की कंपनी L3Harris टेक्नोलॉजीज तैयार कर रही है. वे इसमें राष्ट्रपति के लिए ज़रूरी संचार और सुरक्षा सिस्टम जोड़ रहे हैं.

ये भी पढ़े: हेल्थ इंश्योरेंस के बढ़ते प्रीमियम से हैं परेशान, ऐसे घटाएं बोझ, ये 2 तरीके होंगे फायदेमंद

बोइंग को इंजीनियरिंग, सप्लायर में आ रही हैं दिक्कतें

बोइंग को यह प्रोजेक्ट ट्रंप के पहले कार्यकाल (2017) में मिला था. तब योजना थी कि साल 2024 तक नए विमान तैयार होंगे, लेकिन अब इसमें 11 साल और लगेंगे. बोइंग को इंजीनियरिंग, सप्लायर और निर्माण में दिक्कतें आ रही हैं. इससे बजट भी बढ़ गया है. ट्रंप की टीम ने एक बार इस प्रोजेक्ट को रद्द करने की भी सोची थी.

ये भी पढ़े: बदलेगा 300 साल पुराने चांदनी चौक का ठिकाना ! जानें क्या है दिल्ली सरकार का प्लान

एलन मस्क ने क्या कहा?

एलन मस्क ने बोइंग से कहा कि वे अपनी समस्याओं को खुलकर बताएं. इससे बोइंग के कुछ अधिकारी असहज हो गए. यह नया विमान ट्रंप के लिए एक शाही और सुरक्षित सफर का वादा करता है. वहीं बोइंग का प्रोजेक्ट अभी सालों दूर है.

ये भी पढ़े: विझिंजम पोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, सिंगापुर-कोलंबो की जरूरत खत्म; गेमचेंजर है अडानी का ये पोर्ट