कोविड के बाद उड़ान पर Astrology सेक्टर, 9000 करोड़ की बनी इंडस्ट्री, कमाई और फॉलोअर्स में आगे ये दिग्गज
भारत में एस्ट्रोलॉजी यानी ज्योतिष का चलन तेजी से बढ़ा है. अब यह सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक बड़ा बिजनेस बन चुका है. रिपोर्ट के अनुसार भारत में एस्ट्रोलॉजी सेक्टर अब करीब 1 अरब डॉलर की इंडस्ट्री बन गया है. पहले जहां ज्योतिषी मंदिरों या घरों में बैठकर सलाह देते थे, अब वही सेवाएं मोबाइल और ऐप के जरिए आसानी से मिल रही हैं.
Astrology industry: कोरोना महामारी के बाद लोगों की जिंदगी में काफी बदलाव आया है. ऐसे में कई लोग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा चिंतित हो गए. यही वजह है कि भारत में एस्ट्रोलॉजी यानी ज्योतिष का चलन तेजी से बढ़ा है. अब यह सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक बड़ा बिजनेस बन चुका है. रिपोर्ट के अनुसार भारत में एस्ट्रोलॉजी सेक्टर अब करीब 1 अरब डॉलर की इंडस्ट्री बन गया है. पहले जहां ज्योतिषी मंदिरों या घरों में बैठकर सलाह देते थे, अब वही सेवाएं मोबाइल और ऐप के जरिए आसानी से मिल रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म के आने से इस सेक्टर में तेजी आई है. खासकर युवा वर्ग इसमें ज्यादा रुचि दिखा रहा है.
कोविड के बाद तेजी से बढ़ा सेक्टर
कोविड के समय लोगों में डर और अनिश्चितता बढ़ी. इसी कारण लोग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा जानना चाहते थे. यही वजह है कि इस सेक्टर में तेजी आई. अब 20 से 35 साल के लोग सबसे ज्यादा एस्ट्रोलॉजी सर्विसेज का उपयोग कर रहे हैं. अधिकतर लोग करियर और रिलेशनशिप से जुड़े सवाल पूछते हैं. इसके अलावा घर खरीदना, नौकरी बदलना या स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में भी लोग सलाह लेते हैं.
डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ी कमाई
आज एस्ट्रोलॉजी पूरी तरह डिजिटल हो गया है. लोग मोबाइल ऐप, यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए आसानी से एस्ट्रोलॉजर से जुड़ रहे हैं. इससे इस सेक्टर में रोजगार भी बढ़ा है. एस्ट्रोलॉजी अब ऑनलाइन कंसल्टेशन, वीडियो और लाइव सेशन के जरिए कमाई कर रहे हैं.
ये हैं टॉप एस्ट्रोलॉजर्स
| जय मदान जानी-मानी एस्ट्रोलॉजी जय मदान के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 70 लाख फॉलोअर्स हैं. हाइपऑडिटर के मुताबिक जय मदान की पिछले महीने की कुल अनुमानित कमाई $63156 से $84423 तक है. इन प्लेटफॉर्म से इतनी होती है कमाई ◉ इंस्टाग्राम से कमाई: $37,720 से $51,680 ◉ यूट्यूब से कमाई: $25,396 से $32,703 ◉ टिकटॉक से कमाई: $40 |
| संदीप कोचर संदीप कोचर भी एक मशहूर ज्योतिषी हैं, जिन्होंने टीवी पर लंबे समय तक शो किया है. उनकी कंपनी भी चलती है. कंपनी का नाम PLANETS BY SUNDEEP KOCHAR (OPC) PRIVATE LIMITED है. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 511k फॉलोअर्स हैं. Tracxn के मुताबिक संदीप कोचर प्राइवेट लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2025 तक 1.79 करोड़ रुपये की रेवेन्यू की. |
| डॉ. प्रेम ज्योतिष डॉ. प्रेम ज्योतिष भी टीवी और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उन्होंने कई बड़े शो में हिस्सा लिया है. डॉ. प्रेम ज्योतिष के इंस्टाग्राम पर कुल 99.5k फॉलोअर्स है. ZoomInfo के अनुसार, न्यूयॉर्क के जैक्सन हाइट्स में स्थित उनकी कंपनी की सालाना कमाई 5 मिलियन डॉलर के आसपास है. |
नोट: नोट: इस खबर में दिखाए गए एस्ट्रोलॉजर की नेटवर्थ और रेवेन्यू अलग-अलग वेबसाइट्स से लिए गए हैं. मनी 9 लाइव इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
इसे भी पढ़ें- Groww, BSE से लेकर Angel One तक मचा कोहराम, 10 फीसदी तक टूटे शेयर, जानें क्यों मची खलबली?
Latest Stories
KPMG पार्टनर पर AI टेस्ट में नकल के लिए AI का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, जानें- पूरी डिटेल्स
Gold Silver Rate Today 16-02-2026: सोने में हल्की गिरावट, चांदी 8000 रुपये टूटी; देखें आज का ताजा रेट
दिल्ली में आज से शुरू होगा India AI Summit 2026, Sam Altman और Sundar Pichai होंगे शामिल, भारत बनेगा AI का नया हब
Gold-Silver Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल? ये फैक्टर करेंगे तय, जानें एक्सपर्ट की राय
